Author: admin
रुद्रप्रयाग के गांवो में लगे आपत्तिजनक बोर्ड… वायरल होते ही प्रशासन ने हटवाए, कुछ लोगों को चेतावनी
रुद्रप्रयाग जिले के न्यालसू, रविग्राम और शेरसी सहित कई ग्रामसभाओं में गैर-हिंदुओं और रोहिंग्याओं के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्ड वायरल होते ही प्रशासन ने हटवा दिए हैं। इन दोनों ग्रामसभाओं के बाहर बोर्ड लगाया गया था, जिसमें लिखा था- गैर हिंदुओं/ रोहिंग्या मुसलमानों व फेरी वालों का गांव में व्यापार करना व फेरी लगाना वर्जित है। अगर गांव में कहीं भी मिलते हैं, तो दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों का कहना है कि संदिग्ध बाहरी लोग, जिनके पास कोई पहचान पत्र नहीं होता, गांव में घूमते हैं और अक्सर खराब मोबाइल की मरम्मत या…
उत्तराखंड में रानीखेत विधायक के भाई सतीश नैनवाल को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। नैनवाल का कार ड्राइवर दिनेश चंद्र भी उसके साथ था। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान दोनों से प्रतिबंधित सामग्री पकड़ी। शनिवार को सतीश नैनवाल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज हो गई। सतीश नैनवाल को 7.65 एमएम के 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। उसके बैग से ये जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दौरान सतीश नैनवाल के साथ उनका ड्राइवर अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र भी मौजूद था। शनिवार…
उत्तराखंड निकाय चुनाव: इंतजार खत्म…दिसंबर में होंगे निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तैयारियां कीं तेज
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव से पहले प्रवर समिति के पास ओबीसी आरक्षण का मामला जाने के बाद शुरू हुआ इंतजार फिलहाल सरकार की नई समय सारिणी से दूर हो गया है। अब निकाय चुनाव दिसंबर में होंगे। इसी हिसाब से राज्य निर्वाचन आयोग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले सरकार ने हाईकोर्ट में अक्तूबर में निकाय चुनाव की समय सारिणी दाखिल की थी। इसी हिसाब से तैयारियां भी चल रही थीं लेकिन विधानसभा में पेश ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक को प्रवर समिति को भेज दिया गया था। इससे निकाय चुनाव की तारीख पर संशय पैदा हो गया…
उत्तराखंड IPS Transfer: पांच जिलों के कप्तान बदले; आइपीएस अभिनव कुमार को मिली यह जिम्मेदारी
उत्तराखंड सरकार ने बुधवार को जिलाधिकारियों के तबादले के बाद गुरुवार को पांच जिलों के पुलिस कप्तान भी बदल दिए। इस कड़ी में ऊधम सिंह नगर व टिहरी समेत पांच जिलों के नए पुलिस कप्तान बनाए गए हैं। साथ ही प्रभारी पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइपीएस अभिनव कुमार का मूल पद अपर पुलिस महानिदेशक का है। इस कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक कानून-व्यवस्था का पदभार देख रहे अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान को अभिसूचना का जिम्मा सौंपा गया है। सरकार ने प्रदेश में बढ़ रही अपराध की घटनाओं के…
उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में 45 अधिकारियों के दायित्वों में भारी फेरबदल किया है। इस कड़ी में देहरादून व हरिद्वार समेत छह जिलों के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी स्थानांतरित किए गए हैं। बुधवार देर रात शासन ने 45 अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की। इनमें 37 आईएएस, एक आईएफएस, सचिवालय सेवा का एक और छह अधिकारी प्रांतीय सिविल सेवा से हैं। अपर मुख्य सचिव कार्मिक आनंद बर्द्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस सविन बंसल को जिलाधिकारी देहरादून का जिम्मा सौंपा गया है। यह पदभार देख रहीं सोनिका को शासन में अपर सचिव सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई है।…
ED के पूछताछ के बाद हरक सिंह रावत आए सामने- कहा मेरा दोष सिर्फ इतना, अच्छे उद्देश्य के लिए किया काम
पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से बीते दिन ईडी ने पूछताछ की. ईडी ने करीब 12 घंटे तक हरक सिंह रावत से पूछताछ की. वहीं पूछताछ के बाद हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और आज देश में आपातकाल जैसी स्थिति हो गई है. उन्होंने कहा कि मेरा दोष सिर्फ इतना है कि मैंने अच्छे उद्देश्य के लिए काम किया. पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का कहना है कि जिस प्रकार बीते दिनों कांग्रेस ने ईडी का घेराव किया और मेरे द्वारा भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया…
उत्तराखंड के सितारगंज में मासूम बच्ची से उसके ही स्कूल के तीन बच्चों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 9 साल, 11 और 14 वर्ष है। आरोपियों में एक विशेष समुदाय का होने पर बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन भारी फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को संरक्षण में लिया है जबकि 14 वर्षीय विशेष समुदाय का युवक फरार है। आपको बता दें सोमवार को एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ…
चमोली: नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला मुस्लिम युवक देर रात बिजनौर से गिरफ्तार… जानिये पूरा मामला
उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर (घाट) में एक बाहरी युवक द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ करने के बाद बवाल हो गया। घटना के विरोध में लोग रविवार को सड़कों पर उतर आए। लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर उसकी बाइक खाई में फेंक दी। हंगामे का आरोपी फरार हो गया। हालांकि देर रात उसे बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था आरिफ नंदानगर में सैलून चलाने वाला एक युवक, क्षेत्र की नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी की पहचान आरिफ के रूप में हुई है। लोकलाज के कारण परिजन काफी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद टिहरी स्थित श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर परिसर पहुंचकर कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान कांगुड़ा नागराज मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मंदिर में भगवान कांगुड़ा नागराज के प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए समस्त प्रदेशवासियों की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पूज्य धरती पर दूसरी…
शादी का झांसा देकर नर्स के साथ दुष्कर्म, लड़की बोलीं- आरोपी ने मुझे घरवालों से दूर किया, मुकदमा दर्ज
पिथौरागढ़ निवासी युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से मना कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 504 में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखानी थाने में तहरीर देते हुए पिथौरागढ़ निवासी युवती ने कहा कि वह हल्द्वानी में नर्स है। मुखानी थाना क्षेत्र में वह किराये पर रहती है। कहा कि मूल पिथौरागढ़ और हाल कठघरिया निवासी चेतन सिंह निर्खुपा ने अगस्त 2021 में अपनी बातों में फंसाकर उसे हल्द्वानी के एक होटल में बुलाया। यहां उसके साथ जबरन शारीरिक…
