Author: admin
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आज पीसीएस परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। पीसीएस परीक्षा 2021 में आशीष जोशी ने प्रदेश में टॉप किया है। वर्तमान में आशीष जोशी नायब तहसीलदार के पद पर जोशीमठ में तैनात हैं। वहीं इस परीक्षा को पास कर 10 डिप्टी कलेक्टर बने हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने इस साल 29 अप्रैल से चार जुलाई तक साक्षात्कार और शारीरिक चिकित्सकीय मापदंड पर आधारित परीक्षाएं कराई थीं। इसके बाद आज अंतिम परिणाम आज जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2021 की प्री परीक्षा 3 अप्रैल 2022 को कराई…
उत्तरकाशी में फिर वरुणावत पर्वत से भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन, बोल्डर गिरने से दहशत में लोग
उत्तरकाशी में बीती रात वरुणावत पर्वत से रूक-रूककर बोल्डर गिरे, जिससे घबरा कर गोफियारा क्षेत्र में कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल आए. वहीं, मूसलाधार बारिश से गाड़-गदेरे उफान पर हैं. गोफियारा क्षेत्र में एक गदेरे के उफान पर आने से सड़क पर खड़े दोपहिया वाहन मलबे में दब गए. वहीं डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने भूस्खलन से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं. गौर हो कि मूसलाधार बारिश से शहर के गोफियारा से लेकर पल्ला ज्ञानसू तक कई गाड़-गदेरे उफान पर आ गए. गोफियारा क्षेत्र में गदेरे के उफान पर आने…
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आम श्रद्धालुओं के साथ ही घोड़ा-खच्चरों की आवाजाही के लिए भी हुआ शुरू
केदारनाथ यात्रा मार्ग 31 जुलाई को अतिवृष्टि के चलते बंद हो गया था. अब इस पैदल मार्ग को घोड़े- खच्चरों के लिए 26 दिनों के भीतर खोल दिया गया है. यात्रा मार्ग पर घोड़े- खच्चरों की आवाजाही के साथ ही राशन एवं अन्य अनिवार्य सामग्री की आपूर्ति भी शुरू हो गई है. केदारनाथ पैदल मार्ग को जिला प्रशासन एवं मजदूरों की कड़ी मेहनत के बाद दुरुस्त कर लिया है. 26 दिन बाद ही इस पैदल मार्ग से घोड़े खच्चरों का केदारनाथ पहुंचना शुरू हो गया है. बता दें 31 जुलाई की रात केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई त्रासदी के कारण…
दिल्ली में नहीं बनेगा केदारनाथ धाम मंदिर, धर्मावलंबियों और कई संगठनों ने किया था कड़ा विरोध
दिल्ली के बुराड़ी में श्री केदारनाथ धाम के नाम से अब कोई मंदिर नहीं बनेगा। पिछले दिनों इस मुद्दे पर उत्तराखंड के तमाम धर्मावलंबियों ने अपना विरोध प्रकट किया था। माना जा रहा है कि इसी कारण श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट ने इसे नहीं बनाने का निर्णय लिया है। राज्य की धामी सरकार ने भी जनभावनाओं को भांपते हुए धामों के नाम का दुरुपयोग रोकने के लिए कठोर कानून बनाने का निर्णय कैबिनेट के माध्यम से लिया है। पिछले दिनों दिल्ली में श्री केदारनाथ धाम की तर्ज पर मंदिर बनाने का श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट ने निर्णय लिया…
जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन पर भाजपा ने जमकर प्रहार किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने पिछले 10 दशकों तक देश की सुरक्षा,एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ किया है। अब फिर जम्मू कश्मीर के चुनाव से पहले सत्ता के लालच में कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। सीएम ने कहा यह वही कांग्रेस है जिसने 3 दशकों तक जम्मू कश्मीर को पीछे धकेलने का काम किया। जम्मू कश्मीर में आतंकवाद,अलगाववाद और…
उत्तराखंड सरकार को गिराने के लिए 500 करोड़ खर्च करने को तैयार थे ये कारोबारी… जानिये पूरा मामला
हाल के दिनों में सत्ता के गलियारों में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा कई दिनों तक गर्म रही। राजनेताओं की दिल्ली दौड़ के बीच राजनीतिक पारा चरम पर था। सत्ता परिवर्तन की जोर आजमाइश के पीछे एक सांसद का हाथ होने की बातें भी सामने आईं। हालांकि, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने इन अटकलों को खारिज कर दिया था। अब गैरसैण में विधानसभा सत्र में सदन में जो गूंज सुनाई दी, उसने न सिर्फ अटकलों को हकीकत बताया, बल्कि यह सोचने पर भी विवश कर दिया कि नेतृत्व परिवर्तन की खिचड़ी पकाई तो जा रही थी। पर यह हांडी…
उत्तराखंड में बारिश के कारण लगातार लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच शुक्रवार की देर रात को रुद्रप्रयाग के फाटा हेलीपैड के पास खाट गदेरा इलाके में मलबे में चार लोग फंस गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ द्वारा गुरुवार रात को ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था। सभी के शव मलबे से निकाल लिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि गुरुवार रात्रि को समय 1:20 पर अत्यधिक बारिश के कारण फाटा हेलीपैड के समीप खाट गदेरे के पास चार लोगों के मलबे में…
उत्तराखंड: जानिए कौन हैं तेज प्रकाश देवरानी? एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए हुआ चयन
सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उनका चयन संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए किया गया है। मिशन के लिए परीक्षा संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की एक टीम द्वारा आईटीबीपी, नई दिल्ली में 10 जून से 16 जून 2024 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सभी राज्य पुलिस सेवाओं, केंद्रीय पुलिस सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने भाग लिया था। कुल 163 अधिकारियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें से डीएसपी देवरानी ने 14वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। इससे पहले तेज प्रकाश देवरानी को वर्ष 2019 में संयुक्त…
देहरादून: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए SIT गठित, बस की फोरेंसिक जांच पूरी
देहरादून में आईएसबीटी पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आईएसबीटी पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार को इसका प्रभारी बनाया गया है। एसआईटी ने दिल्ली से देहरादून जाने वाली बस, बीच में बस के रुकने वाले ढाबों और आईएसबीटी की फुटेज लेने के लिए सर्विलांस टीम को लगाया है। इसके साथ ही साक्ष्य को मजबूत करने के लिए एसआईटी जल्द…
पश्चिम बंगाल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर मामले में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में सेवारत उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज किया. वहीं, आज शनिवार को आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक कार्य बहिष्कार की घोषणा की है. उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज ने सभी चिकित्सकों से छुट्टी ना करने का आह्वान किया है और अस्पतालों और कार्यालयों में इक्ठा होकर दिवंगत महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया…
