Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uttarakhand»Dehradun»पेरिस ओलंपिक-2024 में देश को कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वालीं मनु भाकर ने राजधानी दून में लिया प्रशिक्षण; कोच ने दी बधाई
    Dehradun

    पेरिस ओलंपिक-2024 में देश को कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वालीं मनु भाकर ने राजधानी दून में लिया प्रशिक्षण; कोच ने दी बधाई

    adminBy adminJuly 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पेरिस ओलंपिक-2024 में देश को कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वालीं मनु भाकर ने राजधानी दून में लिया प्रशिक्षण; कोच ने दी बधाई
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    पेरिस ओलंपिक-2024 के दूसरे दिन 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश एवं प्रदेश को गौरवान्वित करने वालीं मनु भाकर ने उत्तराखंड की राजधानी दून में निशानेबाजी के गुर सीखे हैं। ओलंपिक शुरू होने से पहले करीब डेढ़ महीने तक दून के पौंधा स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में बनी शूटिंग रेंज में मनु को उत्तराखंड के गोल्डन बॉय नाम से प्रसिद्ध जसपाल राणा ने प्रशिक्षण दिया।

    शूटिंग में भारत को ओलंपिक पदक दिलाने वाली पहली महिला एथलीट बन इतिहास रचने वालीं मनु प्रशिक्षण के लिए अक्सर दून आती थीं। गोल्डन बॉय जसपाल राणा मनु के व्यक्तिगत कोच हैं। हरियाणा के झज्जर की रहने वालीं मनु ने एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। उनके अलावा कोरिया की ओह ये जिन ने 243.2 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 स्कोर के साथ सिल्वर पदक अपने नाम किया। जसपाल राणा के पिता व उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने बताया, ओलंपिक शुरू होने से पहले मनु ने शूटिंग रेंज में 12-12 दिनों के दो कैंप में प्रतिभाग किया।

    मनु की सफलता के बाद देश के साथ उत्तराखंड और खासकर संस्थान में दिनभर जश्न मनाया गया। उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने बताया, देश के खाते में पहला पदक जीत विदेशी धरती पर तिरंगा ऊंचा करने वालीं मनु की इस सफलता से पूरे देश में खुशी का माहौल है। लोगों ने भी सोशल मीडिया पर मनु को बधाई देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026

    बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद, धार्मिक मर्यादाओं को लेकर संतों और पुरोहितों ने जताई आपत्ति

    September 25, 2026

    2027 चुनाव से पहले भाजपा ने बदली उत्तराखंड की टीम, दुष्यंत गौतम की जगह राम माधव

    September 24, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version