Author: admin

उत्तराखंड में अक्सर नदियों में नहाते समय हादसे सामने आ रहे है। इसे बावजूद लोग अनदेखी करते है। ऐसा ही हादसा आज बागेश्वर जिले में हुआ जहां एक छह वर्ष की मासूम बालिका सरयू में नहाते समय ब्रह्मकपाली पत्थर के समीप डूब गई। आनन-फानन मेंं उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आगे पढ़ें : यह भी पढ़ें: केदारनाथ यात्रा: ध्यान गुफा के लिए मई और जून की बुकिंग फुल… अब करना होगा इन्तेजार…

Read More

केदारनाथ की पहाड़ी पर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बनी ध्यान गुफा देश ही नहीं, विदेशों में भी साधना के इच्छुक लोगों का ध्यान खींच रही है। आगामी यात्रा सीजन की अगर बात करैं तो मई और जून के लिए इस गुफा की बुकिंग फुल हो चुकी है। गुफा की बुकिंग को लेकर दुबई से अमेरिका तक के प्रवासी भारतीय जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) से संपर्क साध रहे हैं। हालांकि, अभी बुकिंग करने वाले अधिकतर स्वदेशी ही हैं। 2018 में निर्मित इस गुफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साधना कर चुके हैं। इस यात्राकाल में जीएमवीएन केदारनाथ में…

Read More

इस बार उत्तराखंड के जंगलों में पिछले वर्ष की तरह सर्दियों के मौसम में आग नहीं लगी। समय-समय पर हुई बारिश और बर्फबारी ने सर्दियों में तो जंगलों को आग से सुरक्षित रखा, लेकिन मार्च आते ही जिस तरह से अचानक मौसम बदला और न्यूनतम तापमान पिछले वर्षों के मुकाबले ज्यादा बढ़ गया, उसने आने वाले दिनों में राज्य के जंगलों को आग से बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। वन विभाग के मुताबिक्र चालू सीजन में आग लगने की पहली घटना 8 मार्च 2022 को अल्मोड़ा में हुई थी। उसके बाद से लगातार ऐसी घटनायें सामने आ…

Read More

नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत से उपचुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान के सामने वह चम्पावत से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखेंगे। हाईकमान का फैसाला ही अंतिम होगा। धामी को इस सीट से चुनाव लड़ने का न्योता विधायक कैलाश गहतोड़ी पहले ही दे चुके हैं। दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद कुमाऊं में पहली बार पहुंचे धामी ने शुक्रवार को बनबसा मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के मंच से मौजूदा विधायक गहतोड़ी ने कहा वह अपनी बात पर अडिग हैं। बनबसा के चूना भट्टा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम…

Read More

उत्तराखंड में राज्य बिजली नियामक आयोग ने बृहस्पतिवार को 2022-23 के लिए टैरिफ दरों में संशोधन किया, जिसके बाद राज्य में बिजली महंगी हो गई है। आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने दरों में लगभग 6.02 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया था, जिसके मुकाबले लगभग 2.68 प्रतिशत वृद्धि की गई है। इसमें ऊर्जा निगम ने बताया था कि नए वित्तीय वर्ष में उसे 13 हजार 98 मिलियन यूनिट बिजली खरीदनी पड़ेगी। इस खरीद से राजस्व में आने वाली कमी की पूर्ति के लिए बिजली की दरों में 6.02 प्रतिशत बढ़ोतरी करनी पड़ेगी। इसके परीक्षण…

Read More

दुखद खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां हल्द्वानी तहसील के काठगोदाम क्षेत्र से लगभग दस किलोमीटर आगे फतेहपुर रेंज में स्थित भदयूनी गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। बताया गया है कि मृतका अपनी बहू के साथ पास के जंगल में घास लेने गई थी। काफी खोजबीन के बाद मृतका का क्षत-विक्षत शव बरामद हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है…

Read More

उत्तराखंड पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का फर्जी आडियो क्लिप वायरल करने के मामले में दो लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आडियो क्लिप की विवेचना शुरू कर दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का एक आडियो क्लिप  इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला की आवाज है। वह किसी से एकतरफा फोन पर बात करती मालूम पड़ रही हैं। कह रहीं है कि खटीमा के लोगों ने सीएम को वोट नहीं दिया। इस क्लिप के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की…

Read More

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। ऐसे में परीक्षा के पहले दिन ही हाईस्कूल की छात्रा की जहर खाने से मौत हो गई। पिता ने केवल उसे मोबाइल से दूर रहने और पेपर देने को कहा। जिसके बाद नाराज छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बेटी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: पौड़ी: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा प्रधानाध्यापक… अब वीडियो वायरल होने पर…

Read More

बॉलीवुड फिल्‍म ‘गंगा की सौगंध’ के बाद एक बार फिर सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन  ऋषिकेश के गंगा तट पर शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, शूटिंग से मिले ब्रेक के दौरान उन्‍होंने गीता भवन और स्वर्ग आश्रम के बीच चलने वाली नाव में बैठकर अपने पुराने दिनों को याद किया। बता दें कि डॉन फिल्म का मशहूर गाना ‘छोरा गंगा किनारे वाला…’ उनकी मूल पहचान भी है, क्‍योंकि इलाहाबाद के रहने वाले अमिताभ बच्चन का गंगा से लगाव बचपन से रहा है। ऋषिकेश में 47 साल पहले ‘गंगा की सौगंध’ फिल्म की शूटिंग हुई थी और इस…

Read More

आयुष बडोनी (Ayush Badoni) भारतीय अंडर-19 टीम के एक शानदार खिलाड़ी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में फिलहाल आयुष लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम में हैं। आज उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स की और से अपने डेब्यू मैच में गुजरात के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उन्होंने अपनी टीम को न सिर्फ मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला बल्कि एक तेज तरार पारी खेलकर तहलका मचा दिया। वे 41 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए उन्होंने अपनी पारी में कुल चार चौके और तीन छक्के लगाए। आयुष बडोनी मूलत: सिलोर, टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड निवासी…

Read More