Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अब उत्तराखंड में बिजली भी हुई महंगी… आज से 2.68 फीसदी महंगी हुई बिजली
    उत्तराखंड

    अब उत्तराखंड में बिजली भी हुई महंगी… आज से 2.68 फीसदी महंगी हुई बिजली

    adminBy adminApril 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अब उत्तराखंड में बिजली भी हुई महंगी… आज से 2.68 फीसदी महंगी हुई बिजली
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में राज्य बिजली नियामक आयोग ने बृहस्पतिवार को 2022-23 के लिए टैरिफ दरों में संशोधन किया, जिसके बाद राज्य में बिजली महंगी हो गई है। आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने दरों में लगभग 6.02 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया था, जिसके मुकाबले लगभग 2.68 प्रतिशत वृद्धि की गई है। इसमें ऊर्जा निगम ने बताया था कि नए वित्तीय वर्ष में उसे 13 हजार 98 मिलियन यूनिट बिजली खरीदनी पड़ेगी। इस खरीद से राजस्व में आने वाली कमी की पूर्ति के लिए बिजली की दरों में 6.02 प्रतिशत बढ़ोतरी करनी पड़ेगी।

    इसके परीक्षण में आयोग ने पाया कि नए वित्तीय वर्ष में वर्तमान टैरिफ के आधार पर यदि ऊर्जा निगम 13 हजार 98 मिलियन यूनिट बिजली विक्रय करता है तो कुल राजस्व 7513.09 करोड़ रुपये प्राप्त होगा। इस तरह राजस्व में 195.92 करोड़ रुपये की कमी आ रही थी। लिहाजा, इस कमी की पूर्ति के लिए बिजली दरों में 6.02 प्रतिशत की जगह 2.68 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर्याप्त है। आयोग ने ऊर्जा निगम को नसीहत भी दी कि राजस्व पूर्ति के लिए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार लादने की जगह लाइन लास कम करने पर गंभीरता से काम किया जाए। आयोग ने लाइन लास कम करने के लिए निगम को तीन साल का लक्ष्य भी दिया है।

    प्रदेश के करीब चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में चार पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। इसी प्रकार, 0-100 यूनिट वाले करीब 11.43 लाख उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 10 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। आयोग ने उद्योगों के लिए जहां बिजली दरों में बढ़ोतरी की है तो वहीं उन्हें वोल्टेज छूट, पीक आवर सरचार्ज, अविरल आपूर्ति सरचार्ज के मामले में राहत भी प्रदान की है। आयोग ने फिक्स चार्ज के मामले में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। इसके तहत जहां पहले यूनिट के श्रेणीकरण के हिसाब से फिक्स चार्ज लगता था, वहीं अब कनेक्शन के लोड यानी किलोवाट के हिसाब से फिक्स चार्ज लगेगा।

    devbhumi news devbhumi samachar electricity rate increse pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार बिजली की कीमत
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version