Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखण्ड: घास लेने गई महिला को आदमखोर तेंदुए ने बनाया निवाला, मिला क्षत-विक्षत शव
    उत्तराखंड

    उत्तराखण्ड: घास लेने गई महिला को आदमखोर तेंदुए ने बनाया निवाला, मिला क्षत-विक्षत शव

    adminBy adminMarch 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखण्ड: घास लेने गई महिला को आदमखोर तेंदुए ने बनाया निवाला, मिला क्षत-विक्षत शव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दुखद खबर राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां हल्द्वानी तहसील के काठगोदाम क्षेत्र से लगभग दस किलोमीटर आगे फतेहपुर रेंज में स्थित भदयूनी गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। बताया गया है कि मृतका अपनी बहू के साथ पास के जंगल में घास लेने गई थी। काफी खोजबीन के बाद मृतका का क्षत-विक्षत शव बरामद हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत व्याप्त है। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा के पहले दिन छात्रा ने गटका जहर, बोली पापा मुझे बचा लो…मौत

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के भदयूनी गांव निवासी धनुली देवी रोज की तरह मंगलवार को भी अपनी बहू लीला के साथ घर के पास के ही जंगल में घास लेने गई थी। बताया गया है कि इसी दौरान वहां पहले से घात लगाकर छिपे एक आदमखोर तेंदुए ने धनुली पर एकाएक हमला कर दिया। इससे पहले कि दोनों सास-बहू कुछ समझ पाते तेंदुआ धनुली को अपने जबड़े से दबाकर जंगल की ओर भाग गया। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक मृतका धनुली देवी के दो बेटे हैं, जो घर पर ही रहते हैं। घटना से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। दहशतजदां ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है। उनका कहना है कि तेंदुए द्वारा बीते कुछ ही महीनों में चार लोगों को मौत के घाट उतारा जा चूका है बावजूद इसके वन विभाग के अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version