Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026

    4 निहंगों की गिरफ्तारी पर नया मोड़, अब हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में जुटे 150 से ज्यादा निहंग

    June 27, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, June 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड
    उत्तराखंड

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    adminBy adminJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में जून की भीषण गर्मी के बीच बिजली की खपत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले दो दिनों में बिजली की मांग तेजी से बढ़ते हुए करीब 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई, जिससे राज्य का बिजली तंत्र भारी दबाव में आ गया है। बढ़ते लोड के कारण कई बिजलीघरों और ट्रांसमिशन लाइनों में ट्रिपिंग की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) का कहना है कि राज्य में कहीं भी घोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है।

    जून की शुरुआत में जहां राज्य की दैनिक बिजली मांग लगभग 4.6 करोड़ यूनिट थी, वहीं 26 जून तक यह बढ़कर करीब 6.5 करोड़ यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। खास बात यह रही कि महज दो दिनों में मांग 5.9 करोड़ यूनिट से बढ़कर 6.5 करोड़ यूनिट के करीब पहुंच गई।

    बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए राज्य को विभिन्न स्रोतों से बिजली मिल रही है। इनमें राज्य पूल से करीब 1.6 करोड़ यूनिट, केंद्रीय पूल से 2.1 करोड़ यूनिट और अन्य स्रोतों से लगभग 1.8 करोड़ यूनिट बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

    उधर, बिजली की रिकॉर्ड मांग का असर ट्रांसमिशन नेटवर्क पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ओवरलोडिंग के कारण ऋषिकेश, ज्वालापुर, पदार्था, श्रीनगर, सिमली, सतपुली और कोटद्वार समेत कई क्षेत्रों में ट्रिपिंग हुई, जिससे कुछ स्थानों पर 20 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अधिकारियों के अनुसार, यह बाधाएं तकनीकी कारणों और अधिक लोड की वजह से आईं।

    इसी बीच, यूजेवीएनएल का जलविद्युत उत्पादन फिलहाल करीब 1.6 करोड़ यूनिट प्रतिदिन पर बना हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह लगभग 1.9 करोड़ यूनिट था। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून सक्रिय होने और नदियों में जलस्तर बढ़ने के बाद जलविद्युत उत्पादन में सुधार हो सकता है, जिससे बिजली आपूर्ति का दबाव कुछ कम होगा।

    फिलहाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली मांग के बीच राज्य में निर्बाध आपूर्ति बनाए रखना बिजली विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026

    4 निहंगों की गिरफ्तारी पर नया मोड़, अब हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में जुटे 150 से ज्यादा निहंग

    June 27, 2026

    25 जून के बाद थमी केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा, अब सितंबर तक रहेगा इंतजार

    June 27, 2026

    देहरादून में निहंगों के कूच के बाद हाई अलर्ट: पुलिस की चौकसी तेज, रातभर अफसरों ने किया फ्लैग मार्च

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version