Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Thursday, May 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»कौन है आयुष बडोनी जिन्होंने गुजरात के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में खेली तूफानी पारी
    उत्तराखंड

    कौन है आयुष बडोनी जिन्होंने गुजरात के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में खेली तूफानी पारी

    adminBy adminMarch 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    कौन है आयुष बडोनी जिन्होंने गुजरात के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में खेली तूफानी पारी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    आयुष बडोनी (Ayush Badoni) भारतीय अंडर-19 टीम के एक शानदार खिलाड़ी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में फिलहाल आयुष लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम में हैं। आज उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स की और से अपने डेब्यू मैच में गुजरात के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। उन्होंने अपनी टीम को न सिर्फ मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला बल्कि एक तेज तरार पारी खेलकर तहलका मचा दिया। वे 41 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए उन्होंने अपनी पारी में कुल चार चौके और तीन छक्के लगाए। आयुष बडोनी मूलत: सिलोर, टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड निवासी हैं और उनका जन्म दिल्ली में हुआ है। वे घरेलु क्रिकेट में दिल्ली की टीम की तरफ से खेलते हैं। दिल्ली के कप्तान भी रह चुके हैं। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: पौड़ी: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा प्रधानाध्यापक… अब वीडियो वायरल होने पर निलंबित

    आयुष बडोनी दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं और साथ में स्पिन गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। साल 2022 के आईपीएल की नीलामी में शामिल हुई नई टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 20 लाख की बेस प्राइस पर इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया और 28 मार्च को पहले ही मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आयुष बडोनी को डेब्यू करने का मौका मिला। जहां उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित करते हुए, एक शानदार पारी खेली है। बता दें कि आयुष बडोनी भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 202 गेंदों का सामना करते हुए 185 रनों की शानदार पारी खेल चुके हैं, वहीं उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 65 रनों की एक शानदार पारी खेली थी, जिसके बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी का ध्यान इस खिलाड़ी की तरफ गया और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस खिलाडी को अपनी टीम में शामिल किया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026

    उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय को मिली बड़ी मंजूरी, वन भूमि डायवर्जन को केंद्र की स्वीकृति

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version