Author: admin
राजधानी देहरादून में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ ई-रिक्शा में ले जाकर टपकेश्वर मंदिर के पास श्मशाम घाट में एक युवती से दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो बनाई और मारपीट कर वहीं छोड़ गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से रिक्शा चालक की पहचान की और फिर दूसरे युवक तक भी पहुंच गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक के फोन से वीडियो भी हासिल कर ली है। और अब इसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। इंस्पेक्टर…
अलवर की पूर्व महारानी व पूर्व लोकसभा सांसद युवरानी महेंद्रकुमारी की स्मृति में आयोजित 18वीं युवरानी महेंद्रकुमारी राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ में 105 वर्ष की वेटरन खिलाड़ी हरियाणा निवासी रामबाई ने प्रथम स्थान हासिल किया। रामबाई ने अपनी तीन पीढ़ियों के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं के साथ बुजुर्ग खिलाड़ियों ने भी अपना दम दिखाया। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशिप का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व मंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने किया। पहले दिन 100 मीटर रेस से लेकर तीन,…
भारत में इस वर्ष जी-20 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी कड़ी में हर राज्य को इसकी मेजबानी मिली हुई है। उत्तराखंड में जी-20 सम्मेलन के लिए पहुंच रहे विदेशी मेहमानों का खास धुन के साथ स्वागत किया जा रहा है। इस वजह से एक बार फिर यह गीत हर किसी की जुबां पर चढ़ने लगा है। बेडु पाको बारा मासा उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध कुमाऊँनी लोकगीत है। मोहन उप्रेती और बृजमोहन शाह द्वारा संगीतबद्ध यह गीत दुनिया भर में उत्तराखंडियों द्वारा सुना जाता है। यह गीत स्व. बृजेन्द्र लाल शाह द्वारा लिखा गया था। राग दुर्गा पर…
भाजपा महिला मोर्चा चमोली की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करेंगी। नमो एप के माध्यम से लाभार्थी संग सेल्फी अभियान में वे देश में टॉप टेन में शामिल हुई हैं। डॉ. हिमानी वैष्णव (नगर पंचायत नंदप्रयाग की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बीते माह घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सेल्फी खींचकर नमो एप और सरल एप पर कुल 1604 फोटो अपलोड कीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित…
केदारनाथ यात्रा: भारी बारिश के चलते रोकी गई यात्रा फिर हुई सुचारु, पांच हजार से अधिक यात्री रवाना
उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीँ रविवार को भारी बारिश के चलते रोकी गई केदारनाथ यात्रा सोमवार को सुचारु कर दी गई। जिसके बाद तीन हजार के अधिक यात्रियों को केदारनाथ धाम रवाना किया गया। वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बारिश…
बड़ी खबर: शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत… मोबाइल से रील बनाते समय हुआ हादसा
मोबाइल से रील बनाते समय शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को घटनास्थल से ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी दो अलग-अलग परिवारों के सिद्धार्थ सैनी (16) और शिवम (17) गांव के पास स्थित डोसनी पुल पर गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों किशोर जब अपने मोबाइल से रील बना रहे थे तभी रेलवे ट्रैक पर शताब्दी एक्सप्रेस आ गई और दोनों तेज रफ्तार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। पीएम मोदी का ये दौरा काफी खास है। पीएम मोदी ने इस खास मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात की और उनको तोहफे दिए। पीएम मोदी के द्वारा दिया गया ये तोहफा काफी खास है और उत्तराखंड के लिए तो ये गर्व का प्रतीक बन गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कुछ उपहार भेंट स्वरूप दिए हैं। जिनमें एक खास बॉक्स शामिल है। इस बॉक्स में जो उपहार है वो…
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक जारी है। नई टिहरी में गुलदार के हमले से लोग दहशत में हैं। आए दिन गुलदार इंसानों पर हमला बोल रहे हैं। ताजा मामला प्रताप नगर ब्लॉक के आबकी गांव का है। घर के आंगन में बैठीं दो बच्चियों पर एक गुलदार ने हमला कर दिया। जैसे ही गुलदार झपटा, बच्चियों की दादी खुद उसके सामने आ गईं। इससे पोतियां तो बच गईं लेकिन दादी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। यह घटना भदूरा पट्टी के आबकी गांव की है। गांव के प्रधान शिवराज रमोला ने बताया कि बुधवार रात करीब…
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री सहित उत्तराखंड चार धाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्री दर्शन करने को आ रहे हैं। देश के सभी राज्यों से तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ चारों धामों में देखने को मिल रही है। बदरीनाथ धाम समेत सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों में श्रद्धालुओं के दर्शन करने को पंजीकरण कराने का नया रिकॉर्ड बन गया है। इस साल अभी तक 47.49 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिए हैं, जबकि पिछले साल कुल 46.27 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा कर दर्शन किए थे। इस बार यात्रा सीजन में शुरूआत से ही श्रद्धालुों में दर्शन के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि हमारे ऋषियों ने योग को परिभाषित करते हुए कहा है कि जो जोड़ता है वो योग है। इसलिए योग का ये प्रसार उस विचार का विस्तार है, जो पूरे संसार को एक परिवार के रूप में समाहित करता है। पीएम मोदी ने कहा कि योग के विस्तार का अर्थ है वसुधैव कुटुंबकम की भावना का विस्तार। इसलिए इस साल भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 समिट की थीम भी वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर रखी गई…
