Author: admin
गौरीकुंड भूस्खलन: नदी और मलबे में जमीन से आसमान तक हो रही जिंदगी की तलाश, अब तक नहीं मिला सुराग
गौरीकुंड हादसे में लापता की संख्या 17 से बढ़कर 20 हो गई थी जबकि तीन के शव बरामद हो गए हैं। अब तक कुल 23 लोग इस घटना के शिकार हुए हैं। जिन तीन व्यक्तियों के शव बरामद किए गए थे उनकी शिनाख्त होने के बाद संख्या 23 हुई। हादसे में लापता 20 लोगों का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। लापता की खोज के लिए घटनास्थल से लेकर श्रीनगर डैम तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ और पुलिस-होमगार्ड के जवान जुटे हुए हैं। ड्रोन कैमरा से भी लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ.…
थाना राजपुर पुलिस एव एसडीआर एफ द्वारा सहस्रधारा नदी से बहती लडकी को किया रेस्क्यू, सूचना मिली कि एक लडकी जो सहस्रधारा नदी किनारे सेल्फी ले रही थी, पैर फिसलने के कारण नदी में बह गयी। सूचना पर चौकी प्रभारी आई टी पार्क आपदा कन्ट्रोल व एस डी आर एफ को अवगत कराते हुए मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा एस डी आर एफ व थाना राजपुर पुलिस द्वारा रेस्क्यू करते हुए उक्त लडकी को नदी से निकाल कर तत्काल उपचार हेतु 108 सेवा से अस्पताल भेजा गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा लडकी को मृत घोषित किया गया।…
टिहरी जिले के तहसील धनोल्टी में सकलाना पट्टी के ग्राम मरोड़ा में रात्रि में हुई बारिश से एक घर की दीवार टूट गई। इस दौरान अंदर सो रहे दो बच्चों की मलबे के ढेर में दबने से दर्दनाक मौत हो गई है हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ जोशीमठ के ग्वाड में बादल फटने की सूचना है। सकलाना पट्टी में मलवा आने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमें एक बालक व बालिका दबे हुए है। सकलाना पट्टी के ऊपर बादल फटने की आशंका पर SDRF टीम को सुरक्षा के दृष्टिगत मौके…
स्मार्ट सिटी द्वारा परेड ग्राउंड का जीनोद्धार किया गया है, जिसमे काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों द्वारा भ्रमण कर इसका लाभ उठाया जा रहा है। इसी तथ्य को मध्य नजर रखते हुए स्मार्ट सिटी द्वारा किड जोन के रूप में एक और पहल प्रारम्भ की गई है। तैयार किए जाने वाले किड जोन में बच्चों खेलने हेतु 2 सैंड पिट, का निर्माण किया गया है जिसमे विभिन्न प्रकार के झूले बच्चो के खेलकूद एवम मनोरंजन हेतु लगाए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण हेतु किड जोन के बाहरी भाग में घास पेवर लगाकर पैदल चलने हेतु वॉक वे बनाया गया है…
पति ने पत्नी को पढ़ाया, नौकरी लगाने में सहयोग किया, लेकिन अच्छी नौकरी लगने के बाद पत्नी पति का मानसिक उत्पीड़न करने लगी। नौबत तलाक लेने की आ गई, लेकिन पत्नी अब पति को तलाक भी नहीं दे रही है। यहां हम बात देश भर में मीडिया की सुर्खियां बनी ज्योति मौर्या की नहीं, वरन हल्द्वानी के गौलापार महाविद्यालय में कार्यरत एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर उनके पति द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर कर रहे हैं। धर्मनगरी हरिद्वार के रहने वाले नितिन जैन जो कि अपनी पत्नी से पीड़ित है उन्होंने हल्द्वानी के बुध पार्क में एक दिवसीय सांकेतिक…
रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में पहाड़ी से चट्टान टूट गई, जिसकी चपेट में 8 से 10 लोगों के आने की सूचना अब तक मिल रही है। यह घटना बीते दिन देर रात 11 बजे के आस पास हुई है। हालांकि अभी तक जानमाल की स्थिति साफ नहीं हुई है और इस दौरान मौके पर रेस्क्यू के लिए टीम देर रात ही पहुंच चुकी थी। प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश का यलो…
उत्तराखंड शासन से एक बड़ी खबर सामने आयी है शासन ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उत्तरकाशी के पुरोला नगर पालिका के अध्यक्ष हरिमोहन नेगी को बर्खास्त कर दिया है। अपर सचिव नवनीत पांडेय ने राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इसके आदेश कर दिए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष बर्खास्त होने के बाद पद रिक्त रखा गया है। इस सम्बंध में विस्तृत आदेश जारी हो गया है। नगरपंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी के खिलाफ बोर्ड के चार सभासदों ने जिलाधिकारी से कोविड के दौरान वित्तीय अनियमितता सहित विभिन्न मदों में सरकारी धन के दुरूपयोग का आरोप लगाया था। शासन ने नगर पंचायत…
कहते है अगर मन में कुछ लगन हो तो कोई काम अस्मभव नही होता है। ऐसा ही टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग तहसील क्षेत्र के देवलकंडी गांव रहने वाले संदीप नेगी ने साबित कर दिखाया है। संदीप नेगी ने 5 उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग एवं उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित 5 प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया। बता दें कि संदीप ने पटवारी, फारेस्ट गार्ड, कनिष्क सहायक, ग्राम विकास अधिकारी,पीसीएस की प्री परीक्षा उत्तीर्ण की है। संदीप एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। संदीप के पिता का नाम गजे सिंह है जो दुबई के एक होटल में शेफ…
बदरीनाथ धाम क्षेत्र में जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद एक साधु ने साथी साधु के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने साधु का शव कंबल में लपेटकर बेड के नीचे छिपा दिया और कमरे में ताला लगा दिया, लेकिन अगले दिन ही मृतक साधु के नहीं दिखने पर आरोपी का भेद खुल गया। बदरीनाथ थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में साधु मलरेड़ी नवीनरेड़ी उर्फ दत्तचैतन, निवासी तेलंगाना थाने पहुंचा और अपने साथी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास में उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को स्थानीय भांग के रेशे की शॉल बेडू के उत्पाद तथा नंदादेवी राजजात की परम्परागत वाद्ययंत्रो ढोल, दमाऊं, रंणसिंघा युक्त प्रतिकृति भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में सड़कों पर परिवहन के दबाव को एक अत्याधुनिक एवं ग्रीन मास रैपिड ट्रांजिट प्रणाली द्वारा कम करने और जनमानस को सुरक्षित यातायात की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत देहरादून मेट्रो नियो परियोजना प्रस्तावित की गई है। विस्तृत तकनीकी…
