Browsing: Crime

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर ग्रिल लगाने का काम कर रहे चार मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ट्रायल की गति बढ़ाने के लिए नई रणनीति तैयार की है। एजेंसी का लक्ष्य अब हाई-प्रोफाइल मामलों को महज 6 से 8 महीने में निपटाने और जांच प्रक्रिया को 18 महीने के भीतर पूरा करने का है।

कर्नाटक के बागलकोट में कांग्रेस विधायक की भतीजी पर सरकारी क्लीनिक में बिना काम किए महीने के 70 हजार रुपये वेतन लेने और साथ में फुल-टाइम PG करने का आरोप लगा है। प्रशासन अब वेतन वसूली और लाइसेंस रद्द करने जैसी सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

अमृत ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग और निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में ईडी ने कोलकाता और इंदौर सहित 17 ठिकानों पर छापेमारी की है। कंपनी पर हाई रिटर्न का लालच देकर पैसा ठगने का आरोप है।

प्रयागराज के हंडिया में सपा जिला सचिव की गोली मारकर हत्या। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार में बैठते समय वारदात को दिया अंजाम। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश में जुटी।

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट एंड रन केस में पीड़िता सिया ने अदालत में अपना बयान दर्ज कराया है। उसने बताया कि आरोपी ने पहले कमेंट किया और फिर पीछा कर उसे डराया, जिसके बाद जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया।

दिल्ली के वजीरपुर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी के सत्यवती कॉलेज के दो छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस और FSL की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

भारत में ऑनलाइन सट्टेबाजी का अवैध बाजार 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कानून के बावजूद, टेलीग्राम और विदेशी सर्वर के जरिए संचालित ये प्लेटफॉर्म हर दिन करोड़ों लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिसमें सैकड़ों इन्फ्लुएंसर भी शामिल हैं।

गुड़गांव की गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया चौहान के साथ हुई कार दुर्घटना ने दिल्ली-एनसीआर में महिला राइडर्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता के परिवार ने इसे हत्या की कोशिश बताया है, जबकि अन्य महिला राइडर्स ने सड़क पर होने वाले उत्पीड़न के अपने डरावने अनुभव साझा किए हैं।