Browsing: Crime

हरिद्वार के सर्वानंद घाट के पास गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से वार कर की गई इस हत्या की जांच में पुलिस जुटी है।

लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात कमांडर सैफुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है। पहलगाम हमले सहित कई बड़ी आतंकी घटनाओं में शामिल सैफुल्ला पिछले दो दशकों से आतंकी नेटवर्क को चलाने में सक्रिय है।

मणिपुर के पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच हिंसा और नाकेबंदी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। 7 दिनों से स्कूल-बाजार बंद हैं और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। पिछले 4 दिनों में 6 हत्याओं ने स्थिति को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है।

सीबीआई ने अमेरिकी संस्था ‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ (TTI) और उसके सात सहयोगियों के खिलाफ FCRA उल्लंघन, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

कोटद्वार के धुमाकोट में एसबीआई शाखा प्रबंधक गणेश नेगी ने आत्महत्या कर ली। उनका शव किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

गुरुग्राम में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ईडी की बड़ी कार्रवाई; गोपाल कांडा के आवास और फार्महाउस पर छापेमारी से मची खलबली।

उत्तराखंड में एमबीबीएस दाखिले के लिए चल रही नीट काउंसलिंग के दौरान पांच संदिग्ध प्रमाणपत्र मिले हैं। मेडिकल शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि इन दस्तावेजों को रद्द कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।

चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर में शराब के ठेके पर दो युवकों ने बम फेंककर दहशत मचाई। धमाका ग्राहकों के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दिल्ली में 1.5 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 1 करोड़ रुपये कैश बरामद किया है।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ के दौरान दो संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया है। आशंका है कि मारे गए आतंकी पाकिस्तानी मूल के हैं और इनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से हो सकता है।