Author: Amit Thapliyal

देहरादून, 26 मई: उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से रविवार को कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGYSY) के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में अधूरी सड़क और पुल परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक नौटियाल ने बताया कि कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण मोटर मार्गों पर पुलों का निर्माण तो पूरा हो चुका है, लेकिन अप्रोच रोड (पहुंच मार्ग) अब भी अधूरी पड़ी हैं, जिससे जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बकरियाबैंड से छिमटा, जंगलचट्टी से सिराना, गॉल से मठकोट, बुंगीधार मेहलचोरी…

Read More

पुरोला (उत्तरकाशी): उत्तरकाशी जिले के ऊंचाई वाले बुग्यालों (ऊंचे घास के मैदान) की ओर हर साल गर्मियों में मवेशियों को चराने जाने वाले वन गुर्जरों के सामने इस बार बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। वन विभाग से चराई परमिट नहीं मिलने के कारण दर्जनों गुर्जर परिवार अपने सैकड़ों मवेशियों के साथ रास्तों में ही डेरा डाले हुए हैं। टौंस और चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में सहारनपुर, मोहंड जैसे उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों से आने वाले गुर्जरों को इस बार पर्यावरणीय कारणों या प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के चलते रोका जा रहा है। इससे प्रभावित लोगों की…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में इस साल प्री-मानसून की बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी है। मई माह, जो सामान्यतः तीखी धूप और तपती गर्मी के लिए जाना जाता है, इस बार अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना रहा है। खासकर राजधानी देहरादून में दिन का तापमान लगातार सामान्य के आसपास या उससे नीचे बना हुआ है। रविवार को भी यही रुख देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक हुई झमाझम बारिश के चलते दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पूरे आठ डिग्री कम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, यह तापमान मई माह के लिए काफी असामान्य है…

Read More

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के पवित्र अवसर पर जहाँ लाखों श्रद्धालु ईश्वर के दर्शन के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे तीर्थ स्थलों का रुख कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नकली कस्तूरी, शेर के पंजे और शिलाजीत की अवैध बिक्री यात्रियों के विश्वास और प्रदेश की जैव विविधता दोनों पर सवाल खड़े कर रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम क्षेत्र में एक संगठित गिरोह नकली और प्रतिबंधित वस्तुएं खुलेआम बेच रहा है। इन लोगों का दावा है कि ये उत्पाद उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों या नेपाल से लाए गए हैं, और खुद को स्थानीय निवासी या नेपाल का नागरिक बताकर…

Read More

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सचिव हेमंत द्विवेदी ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि मंदिर समिति से जुड़े 45 अन्य मंदिरों की यात्रा व्यवस्था को और अधिक भव्य और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देना और देवस्थलों की गरिमा को और ऊंचा उठाना है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में सिर्फ मुख्य मंदिरों ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के मंदिरों की भी अहम भूमिका होती है। इन मंदिरों तक यात्रियों की सुगम पहुंच, साफ-सफाई, जलपान की व्यवस्था, प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, रोशनी, संकेत बोर्ड जैसे मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की…

Read More

कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के लोगों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। दो वर्षों से पुल के अभाव में हो रही परेशानी अब समाप्त हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित मालन पुल का विधिवत लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्रीय जनता में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कार्यक्रम में उपस्थित होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते वे नहीं आ सके। उन्होंने जनता इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और पुल के निर्माण को सरकार की विकासपरक सोच का हिस्सा बताया। सुबह विधिवत…

Read More

राज्य के लगभग 98 प्रतिशत गाँवो से आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं यूसीसी लागू करने में मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद दिया मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में लागू यूसीसी पर प्रस्तुतिकरण दिया देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में लागू समान नागरिक संहिता पर प्रस्तुतिकरण देते हुए कहा कि यूसीसी लागू करने के लिए मजबूत सिस्टम का निर्माण किया गया है। प्रक्रिया को…

Read More

सेंट जोसेफ एकेडमी में प्री योगा ओलंपियाड विजेताओं को किया सम्मानित देहरादून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को सेंट जोसेफ एकेडमी में आयोजित सीआईएससीई नेशनल प्री योगा ओलंपियाड 2025 के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि योग व अन्य सभी खेल युवाओं को जीवन के संघर्षों से लड़ना सिखाते हैं और मुश्किलों को हराकर कैसे सफलता पानी है, इसका रास्ता दिखाते हैं। रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नेशनल गेम्स में पहली बार योगासन को मुख्य प्रतियोगिता के रूप में शामिल कराया था और उम्मीद है…

Read More

स्वदेशी सैटेलाइट “नाविक” की मदद और वीर सैनिकों के पराक्रम ने किये दुश्मन के हौंसले पस्त देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण में प्रतिभाग करते हुए कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशवासियों ने मोदी के प्रति जो विश्वास जताया है। मन की बात कार्यक्रम उस विश्वास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, में पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को कारगी स्थित बहुगुणा कॉलोनी, विद्या…

Read More

‘विकसित भारत @2047’ पर जोर, योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने की जरूरत – सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि शनिवार को आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर पर एक स्पष्ट, व्यवहारिक और ठोस रणनीति तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकसित भारत @2047” की परिकल्पना को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू…

Read More