Author: Amit Thapliyal
नई उत्तराखण्ड सड़क सुरक्षा नीति 2025’’ लागू देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 112 नवचयनित परिवहन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 2 प्रचार वाहनों को भी रवाना किया । नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सफलता न केवल चयनित युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है, बल्कि इसमें उनके परिवारजनों के सहयोग, त्याग और आशीर्वाद की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गल्जवाड़ी में 92 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गल्जवाड़ी क्षेत्र में रुपये 92.16 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए बनने वाला यह भवन उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के सहयोग से बनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता की सरकार, जनता के द्वार के संकल्प के साथ…
सरकारी दस्तावेजों के कड़े सत्यापन का आदेश, फर्जीवाड़े पर होगी कड़ी कार्रवाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाए और टोल फ्री नम्बर 1064 का व्यापक प्रचार किया जाए ताकि आम जनता भ्रष्टाचार की शिकायतें आसानी से दर्ज करा सके। मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तलब की। उन्होंने सभी जिलों में सत्यापन अभियान निरंतर जारी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना पर…
संयुक्त संसदीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी रोड स्थित एक होटल में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर संयुक्त संसदीय समिति के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष पी. पी. चौधरी एवं समिति के सभी सदस्यगणों का स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक देश एक चुनाव’ हमारे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त, प्रभावी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि हमारी चुनाव प्रणाली विविधताओं के बावजूद प्रभावी और मजबूत…
ईमानदारी की मिसाल बने खनन अधिकारी राहुल नेगी, अप्रैल में ही 4.73 करोड़ का राजस्व, 13 वाहन सीज पौड़ी। जनपद पौड़ी में खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान निर्भीक और सशक्त कार्यप्रणाली से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। खनन अधिकारी राहुल नेगी के नेतृत्व में विभाग ने जहां एक ओर रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया, वहीं दूसरी ओर अवैध खनन पर कठोर कार्रवाई कर सरकारी खजाने को बड़ा लाभ पहुंचाया। वर्षभर में विभाग द्वारा कुल 29.62 करोड़ रुपये का राजस्व राज्य सरकार को प्रदान किया गया, जिसमें 2.62 करोड़ रुपये की वसूली अवैध खनन व भंडारण के विरुद्ध…
पदक विजेताओं को नगद इनाम के लिए पैसा जारी, खेल मंत्री रेखा आर्या ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
टीम और व्यक्तिगत खेलों में पदक लाने वाले सभी खिलाड़ी होंगे सम्मानित देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी नगद इनाम राशि का पैसा जल्द मिलने वाला है। इसके लिए शासन से 15 करोड रुपए जारी कर दिए गए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने नगद इनाम राशि को दोगुना कर दिया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अब तक के राष्ट्रीय खेलों के इतिहास…
‘द्वि-राष्ट्र सिद्धांत’ नहीं “चतुर्थ राष्ट्र सिद्धांत” की बात करें पाक सेना प्रमुख देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी एयर बेस और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के साथ-साथ पाक को भारत से करारी शिकस्त मिली है। अपनी बर्बादी पर पर्दा डालने के लिए पाकिस्तान में भारत से मिली हार की खुशी में फील्ड मार्शल असीम मुनीर को हार पहनाकर पांच सितारा रैंक दूसरे फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोशन कर दिया। पाक की इस करतूत के बाद वह पूरी…
1 करोड़ से कम लागत वाले प्रस्ताव जिला स्तर पर निस्तारित होंगे देहरादून :- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा जल संरक्षण हेतु बनाये जा रहे चेक डैम की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जल स्रोत एवं नदी पुनरोद्धार प्राधिकरण (SARRA) के अंतर्गत प्रदेश में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे चेक डैम प्रस्तावों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि चेक डैम्स की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में चेक डैम की बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि 1…
आदि कैलाश यात्रा के लिए जारी हुए 3256 इनरलाईन परमिट देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से चल रही है। देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों की संख्या लगातार वृद्धि हो रही है। महाराज ने बताया कि भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद अब हालात सामान्य होने पर एक बार पुनः चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। सीजफायर के बाद अब एक फिर से चारधाम यात्रा को लेकर लोगों ने…
ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल श्रीनगर। चारधाम यात्रा को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए, प्रदेश सरकार ने इस यात्रा सीजन से 25 स्थानों पर ई व्हीकल चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध करा दी है। इससे यात्रा में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बार चारधाम यात्रा को ग्रीन यात्रा की थीम पर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग (28)और टीएचडीसी (10)के सहयोग से चारधाम यात्रा मार्ग पर 38 ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। इसमें से यात्रा शुरू…
