Author: Amit Thapliyal
सुशासन और समृद्धि की ओर कदम, वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान, उत्तराखंड की नई उड़ान
डबल इंजन सरकार का असर : उत्तराखंड बना वित्तीय प्रबंधन में देश का अग्रणी राज्य देहरादून। उत्तराखंड ने वित्तीय प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। देश की प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार वेबसाइट फाइनेंशियल एक्सप्रेस की ताजा रैंकिंग के अनुसार, छोटे राज्यों की वित्तीय स्थिति के मामले में उत्तराखंड ने गोवा के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य के मजबूत वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन और विकासोन्मुख नीतियों का परिणाम है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड ने राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने, स्वयं के कर राजस्व में वृद्धि, बकाया ऋण को…
उत्तराखंड की सीमाएं संवेदनशील, सिविल डिफेंस को पूरे प्रदेश में किया जाएगा विस्तारित – मुख्य सचिव
आपदा से निपटने के लिए सेना और विभागों के साथ बेहतर समन्वय पर जोर देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा सेना व पैरा मिलिट्री फोर्सेज के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए भविष्य के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने तथा विभिन्न आपदाओं के समय त्वरित व प्रभावी रिस्पांस करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों तथा एजेंसियों की आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश…
लाटू धाम में दर्शनोें के दौरान भारतीय सेना के शौर्य का भी मुख्यमंत्री ने किया अभिनन्दन चमोली। चमोली के वांण गांव में पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाटू धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देश और राज्य की सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की। उन्होंने कपाट खुलने के अवसर पर लाटू धाम पहुंचे सभी श्रद्धांलुओं का स्वागत और अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने लाटू मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आयोजित सभा का आगाज मां नंदा और लाटू देवता के…
“पहाड़ कैसे हों आबाद?” विषय पर विचार मंथन उत्तरजन टुडे सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन देहरादून। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक एवं एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी जन्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहते हुए उसके विकास में सक्रिय योगदान दे। उन्होंने कहा कि भले ही सकारात्मक पलायन हो रहा हो, फिर भी व्यक्ति को अपनी मिट्टी से जुड़े रहना चाहिए। बंशीधर तिवारी उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब द्वारा आयोजित “पहाड़ कैसे हों आबाद?” विषयक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पलायन…
“आयुष्मान कार्ड से लेकर रोजगारपरक प्रशिक्षण तक, सभी योजनाएं एक छत के नीचे उपलब्ध” देहरादून। जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों और सुदूरवर्ती गांवों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशाल बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 14 मई 2025 को प्रातः 11 बजे, जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज, लाखामण्डल में आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर में पूरी तैयारी के साथ भाग लें और मौके पर ही जनमानस को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने अधिकारियों से यह…
मुख्यमंत्री के साथ कई जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित, विकास कार्यों को लेकर जताई प्रतिबद्धता खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई, खटीमा में 254 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंदिर परिसर में पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्पष्ट किया…
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निर्माणाधीन नेपाली सूखा बंदरगाह (ड्रायपोर्ट) तक पहुँचने वाले फोरलेन मार्ग का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल पर अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण की गुणवत्ता एवं समयसीमा के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बनबसा से नेपाल सीमा तक बनने वाला यह मार्ग रणनीतिक, व्यापारिक और सामरिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए NHAI को 7.28 हेक्टेयर भूमि विधिवत रूप से हस्तांतरित की जा चुकी है। कुल 3.06…
मुख्यमंत्री ने एसएसबी जवानों के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की, कहा—”सीमाएं अभेद्य, जवान देश की शान” खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित 57 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बनबसा का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने सशस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी.) के अधिकारियों एवं जवानों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एस.एस.बी. जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान हैं। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं सुरक्षा एजेंसियों के…
एमडीडीए को भवन के संचालन के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ीकैंट स्थित छावनी परिषद कार्यालय के निकट 12.51 करोड़ रुपये की लागत से बने हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल का लोकार्पण किया। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है और सामाजिक आयोजनों के लिए क्षेत्रवासियों को सुलभ रहेगा। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह भवन उनकी जनसेवा की स्मृति को जीवित रखेगा। एमडीडीए को भवन के संचालन के लिए एसओपी तैयार करने और आम लोगों को यह सुविधा उचित दरों पर उपलब्ध कराने…
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की मलिन बस्तियों, विशेषकर बिंदाल और रिस्पना नदी किनारे बसी बस्तियों के पुनर्वास और विस्थापन को लेकर गहन चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने नगर निगम और एमडीडीए को प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2016 से पहले और बाद बसी बस्तियों की पहचान कर 5 दिन के भीतर अद्यतन सूची प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जीवन मिले और राजधानी को स्लम मुक्त बनाया जाए।…
