Author: Amit Thapliyal
गुजरात और बेंगलुरु से लौटी दो महिलाएं संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में देहरादून। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का नया वैरिएंट चिंता का कारण बनता जा रहा है। इसकी आहट अब उत्तराखंड में भी महसूस की जा रही है। राज्य में दो ऐसे मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें संक्रमित व्यक्ति हाल ही में बाहरी राज्यों की यात्रा करके लौटे थे। उत्तराखंड में मिले इन दोनों मामलों में एक महिला हाल ही में गुजरात की यात्रा से लौटी थी और वर्तमान में ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में इलाजरत है। दूसरी संक्रमित महिला हाल ही में बेंगलुरु से…
स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से दोषियों को दण्डित करने को कहा पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित विकासखण्ड बीरोंखाल के सुखई में वाहन दुर्घटना में मारे गए कुंड निवासी संदीप के शव को अस्पताल प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा में बांध कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की अमानवीय घटना का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए कहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित विकासखण्ड बीरोंखाल के सुखई…
नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाली विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इस अद्भुत प्राकृतिक स्थल को देखने के लिए पर्यटकों ने पहले ही पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। वन विभाग द्वारा इस बार ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे पर्यटकों को सुविधा और समय की बचत होगी। फूलों की घाटी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने जानकारी दी कि अब तक 12 से अधिक लोग ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं, और ये सभी जून माह में घाटी घूमने की योजना बना रहे हैं।…
फीस बढ़ोतरी पर कार्रवाई, द प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल पर प्रशासन ने कसा शिकंजा बिना मान्यता चला रहे थे स्कूल, जिला प्रशासन ने लगाया भारी जुर्माना देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में शहर के नामी-गिरामी स्कूलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अभिभावकों से फीस वसूली की शिकायतों के बाद प्रशासन ने कई स्कूलों की जांच की, जिससे कई अनियमितताएं उजागर हुईं। प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई भानियावाला स्थित द प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल…
गोविंदघाट से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज शनिवार को बैंड बाजों की धुन के साथ घांघरिया के लिए रवाना होगा। हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। कपाट खुलने को लेकर तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और शुक्रवार को 500 से अधिक श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं। वहीं ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को गोविंदघाट गुरुद्वारा…
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आयुष्मान भारत योजना को और सुदृढ़ किया जाएगा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारकों को देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में पूरी तरह से इलाज की सुविधा पूरी तरह जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि जॉली ग्रांट हॉस्पिटल, श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में गोल्डन कार्ड से इलाज की सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी और इन अस्पतालों में आने वाले पात्र मरीजों को सभी आवश्यक चिकित्सकीय…
गांव में संचालित हो रहे हैं करीब 50 होम स्टे, वर्षभर रहती है पयर्टकों की आवाजाही रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में तुंगनाथ, चोपता ट्रैक पर मौजूद सारी गांव उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीण पर्यटन और स्वरोजगार की मिसाल कायम कर रहा है। सारी गांव में इस वक्त करीब 50 होम स्टे संचालित हो रहे हैं, जिसमें ढाई सौ से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। सारी गांव में होम स्टे की शुरुआत, 1999 में माउंटेन गाडड मुरली सिंह नेगी ने की, तब उन्होंने अपने पुराने घर की मरम्मत करते हुए, इस क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए आने…
31 लाख पार हुआ कुल रजिस्ट्रेशन देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या में हाल ही में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। मई और जून महीने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण स्लॉट फुल हो जाने के कारण अब श्रद्धालु ऑफलाइन पंजीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। 22 मई को एक ही दिन में 27 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। प्रदेश सरकार ने यात्रा के लिए पंजीकरण को अनिवार्य कर रखा है, और 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की गई थी। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश,…
secvoter.uk.gov.in पर खोजें अपना नाम देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिये पंचायत निर्वाचक नामावलियों में नाम खोजने की सुविधा हेतु मतदाता सूची पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर उपलब्ध करा दी गयी है। पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के उक्त पोर्टल पर ‘‘पंचायत मतदाता खोजें’’ पर क्लिक कर खोज सकते हैं। इस संबंध में सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि घर-घर जाकर कराये गये विस्तृत पुनरीक्षण के अनुसार दिनांक 17.01.2025 को अन्तिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली में अंकित मतदाताओं के नाम खोजे जा सकते हैं।…
मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 तक सीमित देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने देश में मतदान प्रकिर्या में सरल एवं सुगमता के दृष्टिगत बीते कुछ समय में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए हाल में विभिन्न प्रावधानों में जरूरी बदलाव किए हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 तक सीमित कर दी गई है। ऊंची इमारतों/कॉलोनियों में अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए जा सकेंगे। मतदाता सूची अपडेशन के लिए, मृत्यु पंजीकरण का डेटा…
