Author: Amit Thapliyal

19 सैंपलों की जांच में पांच पॉजिटिव, लोगों से सावधानी बरतने की अपील देहरादून- उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। राज्य में बुधवार को संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इनमें से छह मरीज फिलहाल एक्टिव हैं। नए संक्रमितों में ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स शामिल हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक मरीज को देहरादून के श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी मरीजों को होम…

Read More

जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश देहरादून। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेखीय विभागों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने और कर अपवंचन एवं राजस्व हानि की रोकथाम हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि सुशासन की नींव राजस्व पर आधारित होती है, क्योंकि राज्य के विकास, सार्वजनिक सेवाओं और बुनियादी ढांचे के संचालन हेतु राजस्व आवश्यक है। उन्होंने विभागों…

Read More

देहरादून। देहरादून-मसूरी रोड पर देर रात एक दुखद सड़क हादसा हो गया। मसूरी से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। रात करीब 12 बजे पुलिस को मेजर अंशुमान त्रिखा का कॉल आया, जिसमें उन्होंने दुर्घटना की जानकारी दी। वह अपने दो साथियों के साथ मसूरी से देहरादून लौट रहे थे, तभी ग्लोगी के पास उनकी कार फिसलकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया…

Read More

निर्माण कार्यों में देरी पर जताई नाराज़गी स्थानीय लोकसंस्कृति के अनुरूप निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के दिए निर्देश देहरादून। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी का अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रोजेक्ट समयबद्ध व उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप डीएम बंसल देहरादून शहर के यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए नई स्लिप रोड, राउंड अबाउट और फ्लाईओवर का निर्माण करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 प्रमुख…

Read More

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश शिकायतों के निस्तारण को बनेगा पोर्टल, हर स्कूल में लगेगी सुझाव पेटिका देहरादून। प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन न करने वाले शिक्षण संस्थानों पर ठोस कार्रवाई की जायेगी। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में सभी निजी विद्यालयों से आरटीई के तहत होने वाले प्रवेश विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी अपने-अपने जनपदों में सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों का निरीक्षण कर जरूरी मानकों पर खरा न उतरने वाले शिक्षण…

Read More

देखें, धामी सरकार के फैसले देहरादून। बुधवार को धामी कैबिनेट की बैठक में कई फैसले किये गए। शासन के अधिकारियों ने मीडिया को फैसले की जानकारी दी। 1- उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति (प्रोक्योरमैन्ट) नियमावली, 2024 के प्रख्यापन के संबंध में निर्णय। वित्त विभाग, उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना दिनांक 14 जुलाई, 2017 के द्वारा राज्य में अवस्थापना एवं सेवा परियोजनाओं के लिए सामग्री, निर्माण कार्य, सेवाओं की अधिप्राप्ति और लोक निजी सहभागिता की व्यवस्था करने के प्रयोजन और उनसे सम्बन्धित या अनुषांगिक विषयों के विनियमन के लिए उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली, 2017 प्रख्यापित की गई है। भारत सरकार द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यालय व अन्तर्राष्ट्रीय…

Read More

देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया । यह पनीर न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों के खिलाफ था, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। सूचना के आधार पर जिला FDA अधिकारी मनीष सयाना और रमेश सिंह ने स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्च निरंजनपुर मंडी प्रमोद भंडारी की टीम के साथभंडारी बाग क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। उन्हें एक सफेद हुंडई इयोन कार वैन संदिग्ध हालत में दिखाई दी। कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डिग्गी तथा…

Read More

परमार्थ निकेतन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, हुआ भव्य स्वागत पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय पर रखे विचार ऋषिकेश। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाति कोविंद के साथ ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम का दौरा किया। उनके स्वागत में आश्रम के ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखनाद और पुष्प वर्षा के साथ पारंपरिक अभिनंदन किया। आश्रम में स्वामी चिदानंद सरस्वती और पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के बीच भारतीय संस्कृति, महात्मा गांधी के आदर्शों और मूल्यों पर गहन चर्चा हुई। इस अवसर पर स्वामी चिदानंद ने कोविंद को रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर मां गंगा के तट पर…

Read More

धामी बोले– ऐसे आयोजन सामाजिक जागरूकता और एकजुटता का माध्यम बनते हैं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को यहां आयोजित “अहिल्या स्मृति मैराथन – एक विरासत, एक संकल्प” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने स्वयं भी युवाओं के साथ दौड़ में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और जागरूकता का संचार करते हैं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल-कूद और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र…

Read More

सीएम के साथ 10 देशों के राजदूत सहित एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल देहरादून।  21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार, चमोली जनपद स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत शामिल होंगे। निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रतिवर्ष के तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसी क्रम में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम चमोली जनपद में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित…

Read More