Author: Amit Thapliyal
जाति जनगणना और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रचार पर विशेष फोकस नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक उनके तीसरे कार्यकाल की दूसरी मंत्रिपरिषद बैठक होगी और हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार सभी वरिष्ठ मंत्री एक साथ विचार-विमर्श करेंगे। बैठक में बीते एक वर्ष की नीतिगत उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सार्वजनिक संवाद की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह अहम बैठक शाम 4:30 बजे आरंभ होगी, जिसमें प्रधानमंत्री अपने संबोधन के जरिए सरकार…
सीएम धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” वर्चुअल कार्यक्रम को किया संबोधित गत 11 वर्ष भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीयता की भावना के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक काल – मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनमानस की आकांक्षाओं को यथार्थ में बदलने की स्वर्णिम यात्रा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “मोदी सरकार के 11 वर्ष-संकल्प से सिद्धि तक” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वरिष्ठ पत्रकार और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए इस घटना को पत्रकारिता जगत की अपूर्ण क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि वह एक सजग, निष्पक्ष और जनभावनाओं से जुड़े पत्रकार थे। पत्रकारिता में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। महाराज ने कहा विकास धूलिया एक निष्पक्ष, निडर और समर्पित पत्रकार रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक हलचलों पर वर्षों तक बेबाक रिपोर्टिंग की। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं पत्रकार विकास धूलिया के परिवार के साथ हैं।
ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक बनायी जाए विस्तृत योजना देहरादून। 2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जाएं। विकसित उत्तराखण्ड के लिए ग्राम स्तर से जनपद स्तर तक 2047 तक कैसा स्वरूप होगा, इस दिशा में जिलाधिकारियों द्वारा कार्य किये जाएं। समाज के अन्तिम छोर के लोगों तक पहुंचकर उन्हें जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही उनको मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल बैठक के…
घोड़ा खच्चर संचालन से 40 करोड़ रुपए, हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ का व्यापार जीएमवीएन एवं स्थानीय व्यापारियों को भी मिल रहा बढ़ती यात्रा का लाभ, 100 करोड़ से अधिक का हुआ व्यापार रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ के दर्शन को देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है वहीं स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ती हुई यात्रा से लगातार लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर शासन प्रशासन द्वारा यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं…
साध्वी ऋतम्भरा के कार्यों को बताया समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुँचकर वात्सलय गंगा आश्रय का लोकार्पण किया तथा श्री कृष्ण कथा में प्रतिभाग करते हुए साधु सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ गंगा की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि साध्वी ऋतम्भरा द्वारा जो प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, उनके बारे में जितना कहा जाए उतना ही कम है। उनके के नेतृत्व में निराश्रित बेटियों को नव जीवन देने का जो दिव्य कार्य हो रहा है, वह समाज में आशा, करुणा…
मुख्यमंत्री ने ‘आपदा सखी योजना’ का ऐलान किया, 95 महिला स्वयंसेवक पहले चरण में होंगे प्रशिक्षित देहरादून- में आयोजित एक अहम कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन समय पर और समन्वित कार्रवाई से उनके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जल्द ही ‘आपदा सखी योजना’ शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को आपदा पूर्व चेतावनी, प्राथमिक चिकित्सा, राहत-बचाव कार्यों और मानसिक सहयोग जैसे क्षेत्रों…
घांघरिया से रवाना हुआ पहला दल, बर्फबारी से क्षतिग्रस्त रास्ते किए गए दुरुस्त चमोली – उत्तराखंड की प्रसिद्ध विश्व धरोहर स्थल फूलों की घाटी का द्वार एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। एक जून की सुबह घाटी के प्रवेश द्वार से पहला पर्यटक दल रवाना हुआ, marking the beginning of the eagerly awaited पर्यटन सीजन। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस घाटी की पगडंडियों पर पहले दिन 49 पर्यटकों ने कदम रखे, जिनमें अधिकांश ने स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण कराया, जबकि कुछ ने ऑनलाइन माध्यम से एडवांस बुकिंग की थी। हर वर्ष हजारों की संख्या में सैलानी…
मुख्यमंत्री के निर्देश और डीएम सविन बंसल की पहल से शहर को मिल रही आधुनिक पार्किंग की सुविधा देहरादून— देहरादून शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों और जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह परियोजना तेजी से पूर्णता की ओर अग्रसर है। शहर के शुरुआती चरण में तीन प्रमुख स्थानों—तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड, और कोरोनेशन अस्पताल परिसर में—ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधाएं शीघ्र ही जनता के लिए शुरू की जाएंगी। इन स्थानों पर पार्किंग की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान…
रेखा आर्या ने कैंप कार्यालय से डीबीटी के ज़रिए 3.23 करोड़ की धनराशि वितरित की देहरादून। शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 करोड़ 23 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की। कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत मार्च 2025 तक का…
