Author: Amit Thapliyal
देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास परिसर में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। इसके अलावा कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट स्थित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल परिसर तथा सालावाला स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पौधों का रोपण किया तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “एक…
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मुख्यमंत्री ने बताया मातृ सम्मान और प्रकृति सेवा का प्रतीक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया । इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी…
सशक्तिकरण से समावेशन तक, पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां गरीबों के कल्याण को समर्पित है हमारी सरकार- प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में सिंदूर का पौधा लगाकर एक भावनात्मक संदेश दिया। यह पौधा उन्हें हाल ही में कच्छ दौरे के दौरान 1971 के भारत-पाक युद्ध की वीरांगनाओं द्वारा भेंट किया गया था। इन महिलाओं के साहस और समर्पण से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री ने इस उपहार को अपने घर में रोपने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि सरकार की प्राथमिकता…
पाक PM शहबाज बोले- भारत से तनाव घटाने में ट्रंप निभा सकते हैं अहम भूमिका इस्लामाबाद। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग पड़ चुका पाकिस्तान एक बार फिर भारत के साथ रिश्तों को सामान्य करने के नाम पर अमेरिका की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। इस्लामाबाद में एक अमेरिकी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी नेतृत्व से भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापक बातचीत की पहल करने की अपील की। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “शांति प्रयासों” की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अमेरिका दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच तनाव कम करने में फिर से भूमिका…
उत्तराखण्ड में सामाजिक विकास के क्षेत्रों में कार्य के लिए किया गया समझौता उत्तराखंड को डिजिटल टैलेंट केंद्र बनाने के लिए भी किया गया समझौता महाविद्यालयों में एआई आधारित व्यक्तित्व विकास के लिए आधुनिक कोर्स संचालन के लिए हुआ समझौता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपस्थिति में सचिवालय में तीन महत्वपूर्ण समझौते किये गये। उत्तराखंड सरकार, सेतु आयोग और टाटा ट्रस्ट ने सामाजिक विकास के क्षेत्रों में कार्य के लिए समझौता किया गया। उत्तराखंड को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत का प्रमुख कौशल केंद्र बनाने की दिशा में सेतु आयोग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और नैस्कॉम/आईटी-आईटीईएस सेक्टर…
जानकी सेतु के पास निर्माण को मिली मंजूरी, स्थानीय संस्कृति और ग्रीन बिल्डिंग डिजाइन पर होगा फोकस देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। व्यय-वित्त समिति की बैठक के दौरान ऋषिकेश में जानकी सेतु के पास राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर के निर्माण कार्य एवं डोईवाला-दूधली मोटर मार्ग के डबललेन कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर के डिजाइन में पहाड़ी संस्कृति और ग्रीन बिल्डिंग को शामिल किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर को सेल्फ सस्टेनेबल बनाया जाए ताकि…
निगरानी तंत्र और संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश राज्य में स्थिति पूरी तरह सामान्य, लेकिन एहतियात जरूरी – डॉ. कुमार देहरादून। उत्तराखंड में कोविड-19 के संभावित खतरों से बचाव और सतर्कता के मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि इसके तहत सभी जिलों में निगरानी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने, अस्पतालों में आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा संक्रमण से बचाव के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि “राज्य…
देखें, कैबिनेट के फैसले देहरादून। राज्य कैबिनेट की बुधवार को हुई अहम बैठक में कई विभागों के बाबत अहम फैसले लिए गए। 1 – श्री बद्रीनाथ धाम परिक्षेत्रान्तर्गत Artwork for Sudarshan Chakra Sculpture at Arrival Plaza in Badrinath के निर्माण एवं स्थापना के कार्य की अनुमति प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में कैबिनेट द्वारा दी गई अनुमति। राज्य सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशों पर श्री बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत पुनर्निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। उक्त के क्रम में श्री बद्रीनाथ धाम में एराईवल प्लाजा पर प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के अन्तर्गत अति विशिष्ट प्रकार की…
वित्तीय स्वायत्तता, स्मार्ट गवर्नेंस और आपदा-प्रबंधन पर दिया जोर उत्तराखंड में शहरी निकायों को मिलेगा नया बल देहरादून। उत्तराखंड में शहरी स्थानीय निकायों को स्वायत्त और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सेतु आयोग ने नगर निकाय सशक्तिकरण पर आधारित विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट सौंपते हुए सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी ने बताया कि दस्तावेज़ में नगर निगमों और अन्य शहरी निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा देना, स्थानीय राजस्व संग्रहण की…
ऑपरेशन सिंदूर और आतंकी हमलों पर विपक्ष की विशेष सत्र की मांग के बीच आया शेड्यूल नई दिल्ली। देश की संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब विपक्ष की ओर से “ऑपरेशन सिंदूर” और पहलगाम हमले को लेकर विशेष सत्र बुलाने की मांग जोर पकड़ रही थी। बीमा क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी सरकार इस सत्र में बीमा संशोधन विधेयक पेश कर सकती है, जिसमें विदेशी निवेश की सीमा को बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का…
