Author: Amit Thapliyal

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के बडासू इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब केदारनाथ जा रहा एक हेलिकॉप्टर तकनीकी समस्या के चलते बीच सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हुआ। यह हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर धाम की ओर जा रहा था, लेकिन उड़ान के कुछ ही समय बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित लैंडिंग कर दी। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री, एक पायलट और सह-पायलट शामिल थे। सह-पायलट को मामूली चोट आई है, जबकि अन्य सभी सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही…

Read More

मतदाता सूची से लेकर फर्जी मतदान तक पांच चरणों में गिनाई गई चुनावी धांधलियां नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय लोकतंत्र की निष्पक्षता पर उंगली उठाई है। इस बार उनका निशाना महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रहा, जिसे उन्होंने ‘मैच फिक्सिंग’ की तरह बताया। राहुल ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि चुनाव के दौरान पांच योजनाबद्ध तरीकों से प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। अपने लेख में उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे— चुनाव आयोग की नियुक्तियों में गड़बड़ी, फर्जी नामों की एंट्री, कृत्रिम रूप से मतदान प्रतिशत बढ़ाना, लक्षित फर्जी…

Read More

मंदिर परिसर को बताया आस्था का प्रमुख केंद्र हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर में छत्र चढ़ाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित भव्य मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालू सिद्ध मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसार…

Read More

दो माह से बंद राशन वितरण व्यवस्था अब पटरी पर, प्रशासन ने संभाली कमान देहरादून। जनपद के सुदूरवर्ती जौनसार-बावर क्षेत्र में बीते दो माह से लगभग 250 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता गोदामों से राशन नहीं उठा रहे थे, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और स्कूलों में मिड डे मील जैसी योजनाओं में खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया था। इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित एक्शन लेते हुए एक उच्च स्तरीय टीम गठित कर क्षेत्र में भेजी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में गठित इस टीम ने मौके पर पहुंचकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं से…

Read More

वैश्विक स्तर पर बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हमारी गड़बड़ लाइफस्टाइल और खान-पान की दिक्कतों को बड़ा कारण माना जाता रहा है। हृदय रोग-डायबिटीज हो या कैंसर, इन सभी का मुख्य जड़ बदलती जीवनशैली और गड़बड़ आदतों को माना गया है। इसमें भी जिस आदत के कारण शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है वह है- धूम्रपान। धूम्रपान हमारी सेहत के लिए हानिकारक है, इस बारे में हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं। इसे सांस की समस्याओं से लेकर फेफड़ों के कैंसर तक के लिए जोखिम कारक माना जाता है। यह कई गंभीर और क्रोनिक बीमारियों का…

Read More

मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में कुमाऊं मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कुमाऊं मंडल के छह जनपद—नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत एवं ऊधमसिंहनगर—के जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मंडल में केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा गतिमान योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण को आपसी समन्वय बनाते हुए जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार लगाकर, चौपाल लगाकर धरातल पर कार्य करने की आवश्यकता…

Read More

1.9 लाख से अधिक विवाहों का हुआ डिजिटल पंजीकरण देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) दिनांक 27 जनवरी 2025 से प्रभाव में आ चुकी है। इसके अंतर्गत, 26 मार्च 2010 से लेकर 26 जनवरी 2025 के बीच संपन्न सभी विवाहों को UCC के अंतर्गत पंजीकृत कराना अनिवार्य किया गया है। वर्तमान में, इस अवधि के भीतर हुए विवाहों के पंजीकरण हेतु ₹250 का शुल्क निर्धारित है। हालांकि, राज्य सरकार ने नागरिकों की सुविधा एवं सहभागिता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है कि यदि 27 जनवरी 2025 से पूर्व हुई शादियों का पंजीकरण…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने डीएसए मैदान को आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस करने की घोषणा की नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल स्थित डीएसए मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि डीएसए मैदान को उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ एक मॉडल स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो सकेगा। नैनीताल में वैकल्पिक पार्किंग का विकास किया जाएगा और फ्लैट्स मैदान में हॉकी टर्फ तथा बॉक्सिंग रिंग स्थापित की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्लैट्स…

Read More

शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित मेले को राजकीय मेले के रूप में मनाया जाएगा थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को थराली के चेपड़ों गांव में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य मेले को राजकीय मेले के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण…

Read More

15 दिन में कोरोना मामलों में 20 गुना उछाल नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज़ी देखने को मिल रही है। 22 मई को जहां केवल 275 सक्रिय मामले थे, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 5,000 से ऊपर पहुंच गया है। यानी बीते पंद्रह दिनों में सक्रिय केसों की संख्या में लगभग 20 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को दिए दिशा-निर्देशतेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार…

Read More