Author: Amit Thapliyal
महिला की हत्या के बाद वन विभाग ने की कार्रवाई, ग्रामीणों में थी गहरी नाराजगी रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के मखेत गांव में गुलदार के आतंक का अंत हुआ है। ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले आदमखोर गुलदार को वन विभाग ने देर रात मार गिराया। पिछले कुछ महीनों में कई हमलों के बाद यह कार्रवाई की गई है, जिससे गांव में थोड़ी राहत की सांस ली गई है। मंगलवार की शाम मखेत गांव की एक महिला खेत में काम कर रही थी, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, महिला…
तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। कई जगहों पर पारा 45 डिग्री भी पार कर गया है। धूप और गर्मी से न सिर्फ लोगों की सेहत खराब हो रही है, बल्कि इसकी वजह से अब लोगों की स्किन भी डैमैज हो रही है। दरअसल, सनबर्न का मुख्य कारण है तेज धूप। खासतौर पर अब जब पारा इतना ज्यादा बढ़ता जा रहा है तो हर दूसरा व्यक्ति सनबर्न से परेशान है। सनबर्न से राहत पाने के लिए वैसे तो तमाम क्रीम बाजार में आती हैं, जो तत्काल राहत दिलाती हैं। पर, आप चाहें तो कुछ घरेलू चीजों…
चारधाम यात्रा मार्ग पर सफर होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान मुख्यमंत्री धामी ने जताया प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री गडकरी का आभार देहरादून। जिले में सड़क कनेक्टिविटी और यातायात सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के देहरादून-लाल टप्पर-नेपाली फार्म खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के नेपाली फार्म-मोतीचूर खंड (कुल लंबाई 36.82 किमी) के सुधार कार्य हेतु ₹720.67 करोड़ की लागत से परियोजना को स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया…
राज्य के सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों को गोल्डन कार्ड योजना से जोड़ने की प्रक्रिया तेज देहरादून। राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड के माध्यम से उपचार में आ रही दिक्कतों को शीघ्र दूर किया जायेगा। इसके लिये दोनों संगठनों के साथ बैठक कर सुझाव प्राप्त करने के उपरांत ठोस प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में रखा जायेगा। जिसमें विभिन्न बीमारियों के पैकेज में सुधार एवं राज्य के कुछ बड़े हॉस्पिटल्स को इम्पैनल किया जायेगा। इसके अलावा प्रदेशवासियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर किया जायेगा। जिसके तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये परिवार रजिस्टर की…
आईबीपीएस के माध्यम से आयोजित की जायेगी परीक्षा देहरादून। प्रदेश के सहकारी बैंकों में शीघ्र ही भारत सरकार के उपक्रम आईबीपीएस के माध्यम से 177 पदों पर भर्ती होने जा रही है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस भर्ती प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और शीघ्र ही भर्ती विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिये। सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सहकारिता विभाग के अंतर्गत जिला सहकारी बैंकों एवं राज्य सहकारी बैंकों के वर्ग-1, 2 एवं 3 के कुल रिक्त 177 पदों पर…
भूमि विवादों से लेकर नगर निगम और विद्युत विभाग तक, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दी त्वरित समाधान की सख्त हिदायत देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 118 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सबसे अधिक भूमि विवादों से जुड़ी रहीं। इसके अलावा विद्युत, सिंचाई, एमडीडीए, परिवहन, नगर निगम व अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ताओं को शिकायत की अद्यतन स्थिति की जानकारी अनिवार्य रूप से दें ताकि लोगों को…
मुख्यमंत्री ने पुरोला, उत्तरकाशी में लगभग ₹ 210 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के पुरोला में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 210 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 35 योजनाओं का लोकार्पण तथा 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुरोला स्थित खेल मैदान के उच्चीकरण , मोरी के देवरा गांव में कर्ण महाराज मंदिर के सौंदर्यकरण, नौगांव में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, नौगांव सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का विस्तारीकरण, पुरोला – नौगांव मोटर मार्ग डूकाणा रोड होते हुए मोरी बैंड…
आगामी योग दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी योग सीखेंगे बच्चे देहरादून। विश्व योग दिवस 21 जून को, इस साल आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी योगासन सीखेंगे। योग दिवस के आयोजन को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विधानसभा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश जारी किए। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बचपन से ही बच्चों की दिनचर्या में योग को शामिल करना जरूरी है, इसके लिए सभी अभिभावकों को और समाज को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि योग दिवस से एक सप्ताह पहले ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों…
ठाणे हादसे पर दुख जताते हुए सरकार की प्राथमिकताओं पर उठाए सवाल नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला करते हुए इसे ‘जवाबदेही रहित शासन’ करार दिया। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में सरकार ने सिर्फ प्रचार किया है, जबकि ज़मीनी हकीकत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी यह प्रतिक्रिया महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुई एक दर्दनाक रेल हादसे के बाद आई है, जिसमें चलती लोकल ट्रेन से गिरकर कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। “सेवा नहीं, प्रचार…
मुख्यमंत्री ने कहा दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान प्रदान करेगी राज्य सरकार उत्तराखण्ड की बोलियों का एक भाषाई मानचित्र बनाएगा उत्तराखण्ड भाषा संस्थान प्रदेश में भेंट स्वरूप बुके के बदले बुक का प्रचलन शुरु करने पर जोर देहरादून। उत्तराखण्ड की बोलियों, लोक कथाओं, लोकगीतों एवं साहित्य के डिजलिटीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। इसके लिए ई-लाइब्रेरी बनाई जाए। लोक कथाओं पर आधारित संकलन बढ़ाने के साथ ही इन पर ऑडियो विजुअल भी बनाये जाएं। स्कूलों में सप्ताह में एक बार स्थानीय बोली भाषा पर भाषण, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। उत्तराखण्ड भाषा एवं साहित्य का बड़े स्तर…
