Author: Amit Thapliyal
सीएम धामी का ऐलान, प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को देंगे और गति, हर दौरे पर चलेगा स्वच्छता अभियान
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को और मजबूत आधार देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक अभिनव पहल की घोषणा की है। अब मुख्यमंत्री जिस भी स्थान पर दौरे पर जाएंगे या जहां रात्रि विश्राम करेंगे, वहां अनिवार्य रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों सहित सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस पहल को मिशन मोड में लें और स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई को प्राथमिकता दें। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों, युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से भी अपील की है कि वे इस अभियान…
टिकट माफिया पर रोक लगाने को रेलवे सख्त अब फर्जी एजेंटों की नहीं चलेगी चाल नई दिल्ली। 1 जुलाई 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना अब पहले जैसा आसान नहीं रहेगा। रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए अहम बदलाव किए हैं। अब IRCTC के पोर्टल या ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने के लिए यूज़र का आधार से लिंक होना और OTP वेरिफिकेशन ज़रूरी कर दिया गया है। रेलवे ने यह फैसला फर्जीवाड़े और दलालों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लिया है। इसके तहत 15 जुलाई से OTP…
सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती के लिए बनेंगी नई सेवा शर्तें देहरादून। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय और उप चिकित्सालय के सुदृढ़ीकरण की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग को इन सभी चिकित्सालयों को आधुनिक और संपूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदाता बनाने के लिए बड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। मंत्री ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग अगले 5 माह में इन चिकित्सालयों की स्वास्थ्य सुविधाओं को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए बड़े प्रयास करें। कहा कि सरकार स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने…
जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में एलईडी टीवी, फर्नीचर, डिजिटल क्लासरूम सहित कई आधुनिक सुविधाएं की जा रहीं स्थापित देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ के तहत व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिले के 168 माध्यमिक विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों में फर्नीचर, खेल संबंधित अवस्थापना सुविधाएं, डिजिटल कक्षाएं, एलईडी स्क्रीन, बेहतर रसोईघर और पुस्तकालयों की स्थापना की जा रही है। ओएनजीसी और हुडको जैसी कंपनियों ने भी इस मुहिम में…
हेली सेवा के सुरक्षा मानकों को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश देहरादून। सीएम धामी ने उत्तराखण्ड में सेवाएं दे रहे सभी हैली सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि हैली सेवाओं के सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नही किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने साफ तौर पर कहा कि हैली सेवा लेने वाले यात्रियों की अधिकाधिक आंकड़ों से आत्ममुग्ध हुए बिना सुरक्षा मानकों को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गत वर्षों में हुए हैली दुर्घटनाओं की आडिट व निरन्तर समीक्षा के भी निर्देश दिए है ताकि इनकी…
मुख्यमंत्री महिला एवं बाल विकास बहुमुखी सहायता निधि नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी अंग्रेजी शराब पर सैस के जरिए जुटाया जाएगा फंड देहरादून। आपदा या किसी आकस्मिक दुर्घटना में अनाथ बेसहारा हुए बच्चों, किशोरियों, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और वृद्ध महिलाओं को अब तुरंत आर्थिक मदद मिल सकेगी। इसके लिए कैबिनेट ने बुधवार को मुख्यमंत्री महिला एवं बाल बहुमुखी सहायता निधि की नियमावली को मंजूरी दे दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस कॉरपस फंड के लिए पैसा शराब बिक्री पर सैस के जरिए जुटाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया…
कुसुम कण्डवाल ने नाबालिग पीड़िता के परिवार से मिलकर दिया आश्वासन, बोली आरोपियों के विरुद्ध करेंगे कड़ी कार्रवाई ऋषिकेश। ऋषिकेश शहर में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप की जानकारी के बाद राज्य महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लिया है। मामले जानकारी मिलने पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और पीड़िता का हाल जाना। इस मौके पर उनके साथ पार्षद सुरेन्द्र सिंह नेगी भी उपस्थित रहे। परिजनों ने बताया कि उक्त आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसे उसने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी बातों में…
महिला और बाल कल्याण के लिए बनेगा विशेष कोष देखें, कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय देहरादून। धामी कैबिनेट की बैठक में कई विभागों से जुड़े मसलों पर निर्णय लिए गए। उत्तराखण्ड महिला एवं बाल विकास समिति को विदेशी मदिरा/बियर पर उपकर (सेस) की धनराशि को खर्च करने का अधिकार होगा। इस निधि के तहत आपदा/दुर्घटना में अनाथ हुए बच्चों, निराश्रित महिलाओं के जीविकोपार्जन व वृद्ध महिलाओं के लिए जीवन निर्वहन की समुचित व्यवस्था का निर्माण किया जायेगा। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख परिषद् के गठन का निर्णय लिया गया। देखें कैबिनेट के फैसले- 1 – कृषि एवं…
पीएम मोदी की विदेश से लौटे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए कड़े सवाल
जयराम रमेश का तंज – सिर्फ मुलाकात नहीं, रणनीति में साझेदारी भी चाहिए नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे सात संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात करने के बाद विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने इस मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री से यह जानना चाहा है कि क्या अब वे देश की विदेश नीति और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विपक्षी दलों को विश्वास में लेंगे और आगामी मानसून सत्र में संसद में इन विषयों पर खुलकर चर्चा के लिए तैयार होंगे? कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा…
देहरादून\नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें गंगाजल एवं पारंपरिक औद्योनिक उत्पाद भेंट किये। मुलाकात के दौरान, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को 14 और 15 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले एग्री मित्रा उत्तराखण्ड 2025 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया, जिसपर केन्द्रीय मंत्री ने स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान प्रदेश में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हो रही क्षति से निपटने के लिए घेरबाड़ योजना के संबंध में भी चर्चा की, जिसमें केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि…
