Author: Amit Thapliyal
डिजिटल निगरानी से जुड़ा चारधाम, ‘ई-स्वास्थ्य धाम’ पोर्टल से हो रही ट्रैकिंग केदारनाथ धाम में 17 बेड का अस्पताल शुरू चमोली। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक स्तर पर चिकित्सा इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी दी कि अब तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग…
एनडीए के 11 साल: विकास, विश्वास और बदलाव की दास्तान नड्डा ने गिनाईं 11 वर्षों की बड़ी उपलब्धियां नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के 11 वर्षों का सफर पूरा हो गया है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के सामने सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत की राजनीति में अराजकता, पक्षपात और भ्रष्टाचार हावी था, लेकिन पिछले एक दशक में एनडीए शासन ने एक पारदर्शी और जवाबदेह सरकार की नींव रखी है। जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री…
क्या आप भी हैं पेट की चर्बी से परेशान, तो घर पर इन दो योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा
लटकी हुई तोंद और चर्बी किसी को पसंद नहीं होती। इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। चर्बी घटाने के लिए लोग जिम जाते हैं और जमकर पसीना बहाते हैं। हालांकि अगर तोंद या चर्बी को कम करने के लिए आपके पास जिम जाने का समय नहीं है तो दो सरल योगासन आपकी शरीर के फैट को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। रोजाना केवल 15-20 मिनट का अभ्यास आपको फिट और घटी हुई तोंद की ओर ले जा सकता है। योग सिर्फ वजन घटाने का तरीका नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। इन दो आसनों को अगर नियमित रूप…
औद्योगिक विकास और अव्यवस्थित निर्माण बन रहे आपदा का कारण नई दिल्ली। दुनिया भर के प्रमुख तटीय शहरों में ज़मीन के तेजी से धंसने का खतरा गंभीर होता जा रहा है। समुद्र के जलस्तर में हो रही लगातार बढ़ोतरी और शहरी विकास के कारण कई शहरों की ज़मीन हर साल एक सेंटीमीटर या उससे अधिक की दर से नीचे जा रही है। एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन के अनुसार, एशिया, अफ्रीका और अमेरिका के दर्जनों महानगर इस संकट से प्रभावित हैं, जिससे बाढ़, जलभराव और ढांचागत अस्थिरता जैसे खतरे सामने आ रहे हैं। भारत के भी कई बड़े शहर इस समस्या की…
जहाँ पसीना बहता है, वहीं भविष्य फलता है – हरिद्वार में सीएम धामी का कर्मयोगी अवतार – लिब्बरहेड़ी की धरती पर जननेता की सादगी और संकल्प की मिसाल समानता की राह, सेवा का संकल्प – सीएम धामी का हर कदम जनता के नाम – UCC से लेकर ट्रैक्टर तक, जनभावनाओं से जुड़ा नेतृत्व हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जनपद के लिब्बरहेड़ी में भव्य रोड शो और जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेकर प्रदेशवासियों को एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी राजनीति का केंद्र बिंदु जनता और ज़मीन से जुड़ाव है। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान सीएम…
वरिष्ठ फिजिशियन डा. केपी जोशी ने किया आगाह जीवनशैली को बताया बड़ा कारण देहरादून। देश की युवा पीढ़ी, जिसे राष्ट्र की ताकत माना जाता है, अब तेजी से बीमार होती जा रही है। अस्पतालों में 18 से 35 वर्ष के युवा बड़ी संख्या में थकान, मोटापा, हार्ट अटैक, शुगर और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डा. केपी जोशी ने इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि यह सिर्फ स्वास्थ्य नहीं, बल्कि देश के भविष्य पर भी सीधा खतरा है। स्वस्थ युवा ही स्वस्थ भारत की नींव हैं। बीमार होती युवा पीढ़ी सिर्फ…
गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत, युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश
देहरादून में ‘हिंद दी चादर’ नाटक का भव्य मंचन, गुरु तेग बहादुर की शहादत को दी श्रद्धांजलि देहरादून। गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत दिवस के अवसर पर रविवार को देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘हिंद दी चादर’ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी और श्री गुरु तेग बहादुर चैरिटेबल चिकित्सालय के संयुक्त प्रयास से किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री नजिंदर सिंह सिरसा ने विशेष रूप से शिरकत की। नाटक के माध्यम से दर्शकों को गुरु तेग बहादुर…
बस में सवार अधिकतर लोग सुरक्षित, कार के चार यात्री घायल ऋषिकेश (उत्तराखंड) – रविवार तड़के ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से गोपेश्वर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस और हरियाणा के यात्रियों से भरी एक कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल भेजा गया। यह घटना सुबह करीब पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। रोडवेज बस नियमित सेवा के तहत कौडियाला होते हुए गोपेश्वर की ओर जा रही थी, तभी सामने से तेज…
टिहरी । जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चम्बा की निवासी उषा नकोटी आज के आधुनिक दौर में अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अन्य ग्रामीण महिलाओं को हथकरघा प्रशिक्षण के साथ रोजगार देकर सशक्त बना रही है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर 25 से 30 महिलाओं को रोजगार से जोड़कर महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश कर रही है। उषा अपने हथकरघा उद्योग में बने अंगोरा शॉल व स्वेटर, पँखी, मफलर, ऊन का कोट, कंबल, स्टॉल,टोपी और पैरो के मौजे जैसे कई उत्पादो का मार्केट और विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से बाजार में व्यापार कर रही है। चंबा की…
भारत-ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी पर मंथन नई दिल्ली। नई दिल्ली में शनिवार को भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से मुलाकात की। लैमी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों, व्यापारिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति पर कायम है और इस रुख को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोगियों से भी समझने और समर्थन देने की अपेक्षा करता है। आतंकवाद के…
