Author: Amit Thapliyal
छत्तीसगढ़ के चार यात्री घायल पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों ने किया वाहन को तबाह रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब पहाड़ी से गिरे भारी पत्थरों ने एक यात्री वाहन को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एक यात्री वाहन, जो गंगोत्री धाम से केदारनाथ की ओर जा रहा था, अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। घटना रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड मार्ग पर काकड़ागाड़ क्षेत्र के पास हुई। चश्मदीदों के अनुसार, वाहन चालक…
मुख्य सचिव ने शहरी विकास, लोक निर्माण, शिक्षा व सिंचाई विभाग की प्रगति पर जताई संतुष्टि देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सीएम घोषणाओं को पूर्ण किए जाने में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित एवं राज्यहित की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने योजनाओं को पोर्टल पर लगातार अद्यतन किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि विभागों को भी पोर्टल पर अपनी अद्यतन स्थिति देखे…
चौथी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (Kyorugi & Poomsae) का शुभारंभ किया देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में चौथी कैडेट एंड जूनियर नेशनल चैंपियनशिप (Kyorugi & Poomsae) का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद से हमने अपने खेल ढांचे का तेजी से विस्तार किया है। उत्तराखंड में 1300 करोड़ से ज्यादा का खेल ढांचा विकसित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अलग-अलग शहरों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम हैं । यही…
भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चों को मिल रही शिक्षा, संगीत और तकनीकी प्रशिक्षण की नई दिशा देहरादून। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से देहरादून में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल साकार हो रही है। शहर में भिक्षावृत्ति और बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए बच्चों को अब शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, और यह कार्य राज्य के पहले आधुनिक इन्टेंसिव केयर शेल्टर के माध्यम से किया जा रहा है। साधुराम इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित इस मॉडल शेल्टर में बच्चों को न सिर्फ औपचारिक शिक्षा दी जा रही है, बल्कि उन्हें योग, संगीत, खेल,…
देहरादून- उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने संवेदनशीलता और सख्ती दोनों का उदाहरण प्रस्तुत किया है। पीड़िता के परिवार को न केवल न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए, बल्कि पूरे मामले में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई। घटना के महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया, और वे आज भी सलाखों के पीछे हैं। जांच को गति देने के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया, जिसने गहराई से छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए। यही नहीं,…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन, सभी कैबिनेट मंत्री और मुख्य सचिव रहे उपस्थित देहरादून। राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के संरक्षण-संवर्धन एवं संस्कृत को जनभाषा बनाने के उद्देश्य से उत्तराखंड सचिवालय परिसर में ‘संस्कृत संभाषण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा सभी कैबिनेट मंत्रियों एवं मुख्य सचिव की उपस्थिति में किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपनी संस्कृति व संस्कृत भाषा के संरक्षण व प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य को लेकर 13 जनपदों में 13 संस्कृत ग्राम विकसित किये जा रहे हैं। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी…
उत्तराखंड के संवेदनशील फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क कोटद्वार। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) का बहुप्रतीक्षित फैसला आने वाला है। करीब दो साल आठ महीने तक चले इस मुकदमे में अभियोजन पक्ष ने 47 गवाह पेश किए। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य — जो वनंत्रा रिजॉर्ट का स्वामी है — और उसके दो साथी सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता पर हत्या, सबूत मिटाने, छेड़छाड़ और अनैतिक देह व्यापार से संबंधित विभिन्न धाराओं में आरोप तय किए गए हैं। अंकिता भंडारी, जो गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में…
प्रदेशभर में चलेंगे सफाई अभियान और जन जागरूकता कार्यक्रम देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में पर्यावरण दिवस के वृहद स्तर पर आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में संबंधित विभाग एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की विषयवस्तु प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने पर केंद्रित होगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को विश्व पर्यावरण दिवस के लिए एक्शन प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यावरण दिवस की विषयवस्तु के अनुरूप प्रदेशभर ने जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाएं। प्रत्येक गतिविधि में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की…
अल्मोड़ा। भाजपा जिला कार्यालय अल्मोड़ा में अहिल्यादेवी होलकर के आगामी 300वें जन्मदिन से पूर्व एक गोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अहिल्याबाई दुनिया भर में महिला सशक्तिकरण की आदर्श हैं। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अहिल्यादेवी होलकर 18 वीं सदी में महिला सशक्तिकरण, गुड गवर्नेंस और न्याय पूर्ण शासन प्रणाली की प्रतीक रही है। अतीत में इतिहासकारों के भेदभाव के चलते उनसे हमारी आधुनिक पीढ़ी पूरी तरह परिचित नहीं हो सकी लेकिन अब समय आ गया है कि हम अहिल्या देवी होलकर को अपनी बेटियों और बच्चियों…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में की सौर स्वरोजगार योजना के विस्तार की घोषणा मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाओं को सौर सखी नाम दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और स्वरोजगार से जुड़ी अन्य योजनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने विकासखण्डों में विशेष शिविरों के आयोजन किये जायेंगे। सौर प्लांटों के रख-रखाव…
