Author: admin
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन पहुंचने पर देश एवं उत्तराखण्ड के प्रवासी लोगों द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया। प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रवासी उत्तराखंडियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लंदन में उत्तराखण्ड के लोगों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखकर यह प्रतीत हो रहा है…
वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले दुनिया की दिग्गज कंपनियों को राज्य में निवेश के लिए तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल सीएम की अगुवाई में 25 सितंबर को लंदन के लिए रवाना होगा। वहां 26, 27 व 28 सितंबर तक रोड शो और बैठकें होंगी और निवेशक सम्मेलन का निमंत्रण दिया जाएगा। लंदन दौरे से पहले सीएम की फ्रांस और स्पेन की दो नामी कंपनियों से पर्यटन सेक्टर में निवेश के लिए मुलाकात होगी। उनके रिस्पांस से राज्य सरकार उत्साहित है। मुख्यमंत्री के सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, फ्रांसीसी पोमा ग्रुप रोपवे के क्षेत्र में एक बड़ा…
उत्तराखंड में अब आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और अधिक सरल कर दिया गया है। इसके तहत अब कोई भी व्यक्ति मोबाइल पर एप डाउनलोड कर आयुष्मान कार्ड बना सकेगा। इसके साथ ही अब शिक्षण संस्थाओं में पांच वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के आयुष्मान कार्ड व आभा आइडी बनाने की तैयारी है। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में इस समय आयुष्मान कार्ड बनाने में तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही थीं। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शनिवार को दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया…
Australia को हराकर Team India ने रचा इतिहास…ICC Ranking में तीनों फॉर्मेट में बनी No.1 टीम
भारतीय टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराते ही इतिहास रच दिया। भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ते हुए वनडे टीम रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली। इतना ही नहीं भारतीय टीम अब तीनों फॉर्मेट में नंबर-वन टीम बन गई है। भारतीय टीम ने एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनकर इतिहास रच दिया है और ऐसा करने वाली वर्ल्ड की दूसरी टीम बन गई हैं। भारतीय टीम वनडे, टेस्ट और टी-20 में पहला स्थान हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले साल 2012 में साउथ अफ्रीका ने…
ऋषिकेश का लक्ष्मणझूला क्षेत्र…यहां एक फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कैसिनो चल रहा था। रिजॉर्ट में न सिर्फ जुए का बल्कि जुआरियों के मनोरंजन का भी पूरा इंतजाम किया गया था। पांच डांसर को बुलाया गया था। सूचना मिलने पर पौड़ी पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो वहां हड़कंप मच गया। जुआ खेल रहे लोग यहां-वहां भागने लगे। इस मामले में पौड़ी पुलिस ने जुआ खेल रहे 27 लोगों और कैसिनो संचालित करने वाले चार लोगों को पकड़ा है। पांच डांसर भी पकड़ी गई हैं। मामला नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट से जुड़ा है। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व सीओ श्रीनगर के…
पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव जल्द ही देश का श्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में सरमोली गांव का चयन किया है। 27 सितंबर को इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी। साथ ही गांव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार दिया जाएगा। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के समीप सरमोली गांव का चयन किया गया। मंत्रालय की केंद्रीय नोडल एजेंसी ग्रामीण पर्यटन और ग्रामीण होम स्टे के माध्यम से प्रतियोगिता…
अंकिता भंडारी की हत्या को एक साल हो गया है। हत्याकांड की कोर्ट में सुनवाई चल रही है और दूसरी तरफ राजनीतिक संगठनों ने एक बार फिर से अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कमर कस ली है। गुरुवार को सीएम आवास कूच के दौरान अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री ने अपना सिर मुंडवाया। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच सहित राज्य और केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ काफी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। ज्योति रौतेला का…
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का हालिया बयान दोनों देशों के रिश्ते पर बुरा असर डाल रहा है। कनाडा की तरफ से भारत जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवायजरी जारी किए जाने के बाद अब भारत ने पलटवार किया है। विदेश मंत्रालय ने कनाडा में वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि यह निलंबन अगले आदेश तक लागू रहेगा। कनाडा में भारतीय वीजा सेवाओं के पोर्टल पर एक नोटिस प्रकाशित किया गया है। इसमें भारतीय मिशन्स को संबोधित करते हुए कहा गया कि परिचालन संबंधी…
भू-स्वामित्व का अधिकार देने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन की ओर से 15 अक्टूबर तक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने आमरण अनशन स्थगित कर दिया। तीर्थ पुरोहितों को भूमि, भवन आवंटन के साथ ही भूस्वामित्व का अधिकार दिया जाएगा। वहीं, तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि कार्रवाई न होने पर 16 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। बीते सोमवार से केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने भू-स्वामित्व का अधिकार देने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू किया था। बीती देर रात को अनशनकारी कमल तिवारी की तबियत बिगड़ने पर…
चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब जैसे क्रूर शासक सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो घमंडिया गठबंधन क्या चीज है? उन्होंने कहा कि सनातनियों को ठगबंधनों से सावधान रहने की जरूरत है। धामी मध्य प्रदेश की खुरई विधानसभा की जनसभा में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड में जल्द समान नागरिक संहिता लागू करने जा रही है। रोडशो में पहुंचने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा के बीच उनका और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज…
