Author: admin
Drivers Strike: आईओसी, एचपी और भारत गैस के सभी चालक हड़ताल पर, प्रदेश में गहरा सकता है तेल का संकट
केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के विरोध में आईओसी, एचपी और भारत गैस के सभी चालक चक्का जाम कर हड़ताल पर हैं। तीनों डिपो के चालकों के हड़ताल पर रहने से गढ़वाल मंडल में तेल और गैस का संकट गहराने का खतरा मंडराने लगा है। थिथौला स्थित इंडियन ऑयल कारपोरेशन में 150 से ज्यादा गाड़ियां गढ़वाल मंडल में पेट्रोल, डीजल और कैरोसिन की सप्लाई करती है। इसी के बराबर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम में भी करीब 100 गाड़ियां राज्य में डीजल, पेट्रोल और कैरोसिन की सप्लाई करती है। थिथौला में भारत गैस का डिपो है। यहां पर भी करीब…
टिहरी गढ़वाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक महिला की जिंदगी चली गई। जो की दिल्ली में अपने बेटे से मिलकर वापस गांव आ रही थी।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, बस संख्या(Uk07 PA3036) दिल्ली से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। नरेंद्रनगर के बगड़धार में बस रुकी थी। इस दौरान सवारियां वहां उतर गई थीं। लेकिन दोबारा बस को स्टार्ट करते ही कुछ तकनीकी समस्या आ गई और बस में चढ़ाई पर ब्रेक नहीं लगे और गाड़ी बैक होने लगी। देखते ही देखते अनियंत्रित होकर बस पीछे की ओर चली गई। जिससे यात्रियों में अफरा तफरी…
उत्तराखंड में अब बाहरी राज्य के लोगों के लिए राज्य में जमीन क्रय करना आसान नहीं होगा. राज्य सरकार ने तय किया है कि राज्य से बाहर के व्यक्ति कृषि एवं उद्यान के उद्देश्य से फिलहाल भूमि नहीं खरीद पाएंगे. सरकार ने जिलाधिकारियों को इस तरह के प्रस्ताव को अनुमति न देने के आदेश जारी किए हैं. भूकानून का प्रारूप तय करने के लिए गठित समिति की रिपोर्ट के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा. तब तक के लिए यह रोक अग्रिम आदेश तक जारी रहेगी. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर (अब X) के जरिए इसकी विस्तृत जानकारी…
देहरादून के साथ-साथ राज्य के शहरी इलाकों में आज मौसम खराब बना हुआ है। सुबह से ही जौलीग्रांट और आस-पास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते देहरादून एयरपोर्ट घने कोहरे की चादर में लिपट गया। कोहरे के कारण विजुअलिटी गिरकर मात्र 50 मीटर हो गई। जिससे देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। दिल्ली से 9:20 पर आने वाली फ्लाइट भी देहरादून एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच पाई। यह पहला मौका है जब एयरपोर्ट और आस-पास के क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एयरपोर्ट पर…
उत्तराखंड की हर ग्राम पंचायत में एक से कम एक खेल मैदान बनेगा। यही नहीं इसके अलावा सूबे में मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए में शासन की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। खेल मैदान के लिये धनराशि तय बता दे कि प्रत्येक खेल मैदान के निर्माण के लिए 42 लाख 50 हजार रुपये मिलेंगे। जिलाधिकारी की संस्तुति के आधार पर भूमि के कटान, समतलीकरण, भरान एवं रिटेनिंग वॉल के निर्माण के लिए 12.50 लाख रुपये की धनराशि की सीमा तय की गई है। वहीं पांच लाख रुपये खेल उपकरणों के लिए मिलेंगे। कई…
उत्तराखंड में समूह-ग के सभी पदों पर अब मृतक आश्रितों को भर्ती का मौका मिलेगा। धामी सरकार ने यूपी के जमाने का नियम बदलते हुए कैबिनेट में मुहर लगाई थी, जिसकी बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी हो गई। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली) संशोधन नियमावली 2003 जारी कर दी है। इसके तहत पहले ये नियम था कि समूह-ग के पदों पर राज्य लोक सेवा आयोग को छोड़कर बाकी संस्थानों की भर्तियों में ही मृतक आश्रितों को मौका मिलता था। अब बदलाव के बाद राज्य लोक सेवा आयोग के…
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून के सभागार में सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की अध्यक्षता में वर्ष 2024 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की बैठक हुई। परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्,रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिट की सैद्धान्तिक परीक्षाएं दिनांक 27 फरवरी, 2024 से आरम्भ होकर 16 मार्च, 2024 को समाप्त होंगी। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट 2024 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिनांक 16 जनवरी, 2024 से 15 फरवरी, 2024 के मध्य सम्पादित की जायेगी। बैठक में परिषद् के सभापति श्रीमती सीमा जौनसारी, सचिव डॉ० नीता तिवारी, अपर…
उत्तराखंड में रुड़की में पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप के मालिक जोगेंद्र की देर रात तीन बदमाशों ने घर में घुसकर पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी है। कारोबारी की हत्या से पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। आपको बता दें जोगेंद्र की भाभी गीता चौधरी भाजपा पार्षद हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी जोगेंद्र (40) का पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप…
उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आंतक थमने का नाम नही ले रहा है ताजा मामला देहरादून का है। यहां सिंगली गाँव मे 4 वर्ष के बच्चे को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: रुड़की में दर्दनाक हादसा, ईंट भट्टे की दीवार गिरी, मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत दिंनाक 27 दिस्मबर रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष…
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 27 दिसंबर, बुधवार से वो करने जा रहे हैं, तो देश के इतिहास में आज तक नहीं हुआ है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सुबह 8 बजे हरिद्वार से शीतकालीन चारधाम यात्रा पर रवाना हो गए। यात्रा 2 जनवरी तक चलेगी। कारण कुछ माह के लिए यात्रा बंद रहती है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि वे खुद यात्रा पर जाएंगे और देखेंगे कि किस तरह की समस्याएं आती हैं। ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सान्निध्य में 27 दिसंबर से चारधामों की शीतकालीन तीर्थयात्रा शुरू होगी। ज्योतिर्मठ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें यात्रा का…
