Author: admin

रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या ही नहीं, देश में भी नए युग का आगाज हो गया। पांच सदियों का इंतजार सोमवार को कृष्णशिला में प्राण स्थापना के साथ समाप्त हो गया और रामलला पूर्ण स्वरूप में भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। उनका नाम बालक राम रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला की पहली आरती उतारी। स्वर्णमयी सिंहासन पर विराजमान रामलला को चांदी का छत्र अर्पित किया और मां जानकी के प्रतीक स्वरूप में चुनरी भी चढ़ाई। प्रधानमंत्री ने रामलला को 1008 रजत कमल अर्पित किए। 45 मिनट का अनुष्ठान पूर्ण हुआ, तो देशवासी…

Read More

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देवभूमि उत्तराखंड में भी भव्य उत्सव मनाया गया। सुबह से ही राजधानी दून से लेकर सभी जिलों का माहौल राममय हो गया। सुबह से शाम तक गुलाल, बोनफायर आदि से होली जैसा माहौल रहा तो शाम ढलते ही पटाखों से दून गूंज उठा। घरों में लगी इलेक्ट्रॉनिक झालरें और दीयों से दिवाली-सा उत्सव रहा। वहीं, लोगों ने दीप जलाकर रामलला का स्वागत…

Read More

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर  देशभर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार आज खत्म जाएगा। पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज (22 जनवरी) होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है। मंदिर परिसर की छटा देखती ही बनती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ही रामनगरी पहुंच गए। यहां उन्होंने 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का फाइनल निरीक्षण किया और अयोध्या की व्यवस्थाओं का…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के चमोली में 7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित 35 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यहीं से वर्चुल माध्यम से बीआरओ द्वारा देश के विभिन्न जगह पर बनाए गए पुल और छह सड़कों का लोकार्पण किया। रक्षा मंत्री दोपहर को हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचें और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचकर पुल सहित अन्य योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, सरकारों की संकीर्ण मानसिकता के चलते सीमांत क्षेत्रों तक विकास नहीं पहुंच पाया। पीएम मोदी…

Read More

अयोध्या में दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक /कोषागार/उप कोषागार दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगें उक्त के अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थायें (स्कूल एवं कालेज) दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को बन्द रहेंगी।

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जोशीमठ मलारी नीति हाईवे पर ढाक से देश के विभिन्न जगह की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए पुल का लोकार्पण करेंगे। यहीं से वर्चुअली बीआरओ की ओर से देश के विभिन्न जगह पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का भी लोकार्पण करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे और…

Read More

उत्तराखंड में लम्बे समय बाद मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार को बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के अलावा औली एवं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से लोगों ने राहत की सांस ली है। कारोबारियों को लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार था। बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में कड़ाके की शीतलहर चल रही है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जनपदों के निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहे और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। देहरादून में दिनभर चटख धूप खिली रही। हरिद्वार, उधम सिंह नगर…

Read More

भ्रष्टाचार से अकूक सम्पति जोड़ने वाले नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के 12 अधिकारी विजिलेंस की रडार पर हैं। दरअसल वर्ष 2022-23 में ऊधम सिंह नगर और नैनीताल में तैनात 12 अधिकारियों पर अपने पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था। मामला शासन स्तर तक पहुंचा। तो शासन ने खुली जाँच के आदेश दे दिए थे। विजिलेंस ने इन अधिकारियों की संपत्ति की जांच शुरू कर दी थी। अधिकारियों पर लगे आरोप सही मिले। तब विजिलेंस ने शासन को अवगत करा दिया था। इस पर शासन ने खुली जांच के निर्देश दिए। खुली…

Read More

देशभर में आज मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व होता है। देवभूमि उत्तराखंड में भी इस पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह रहता है। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही गंगा घाटों पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। देव डोलियां भी गंगा स्नान के लिए पहुंची हैं। मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, सूर्यपूजा और दान का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही विशेष योग में…

Read More

हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। शनिवार शाम पांच बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। रविवार शाम छह बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल और रूट निर्धारित किया गया है। यहां पार्क होंगे वाहन – दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन नारसन-मंगलौर कोर कालेज-ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से होते हुए हरिद्वार आएंगे। अलकनंदा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड टापू में पार्क किए जाएंगे। – यातायात का दबाव बढ़ने पर कोर…

Read More