Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, August 14
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»Makar Sankranti Snan: हरिद्वार गंगा में डूबकी लाने पहुंचे श्रद्धालु, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
    उत्तराखंड

    Makar Sankranti Snan: हरिद्वार गंगा में डूबकी लाने पहुंचे श्रद्धालु, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

    adminBy adminJanuary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Makar Sankranti Snan: हरिद्वार गंगा में डूबकी लाने पहुंचे श्रद्धालु, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। शनिवार शाम पांच बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। रविवार शाम छह बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल और रूट निर्धारित किया गया है।

    यहां पार्क होंगे वाहन

    – दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन नारसन-मंगलौर कोर कालेज-ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से होते हुए हरिद्वार आएंगे। अलकनंदा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड टापू में पार्क किए जाएंगे।

    – यातायात का दबाव बढ़ने पर कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरुकुल कांगड़ी, सर्विस लेन से सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, बुड्ढीमाता मंदिर, श्रीयंत्र पुलिया से बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।

    – पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहन सहारनपुर-मंडावर-भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक-एनएच 344 होते हुए नगला इमरती-कोर कालेज-बहादराबाद बाईपास-हरिलोक तिराहा-गुरुकुल कांगड़ी से हरिद्वार आएंगे और अलकनंदा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे।

    – नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिडियापुर-श्यामपुर-चंडी चौकी-चंडी चौक से दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में भेजे जाएंगे। बड़े वाहन चिडियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट कर गौरीशंकर-नीलधारा में पार्क होंगे।

    – देहरादून/ऋषिकेश से नेपालीफार्म-रायवाला दूधाधारी तिराहा से होते हुए मोतीचूर पार्किंग में भेजे जाएंगे।

    – सिडकुल/शिवालिक नगर की तरफ से हरिद्वार आने वाले वाहन भगत सिंह चौक-रानीपुर मोड-प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग में भेजे जाएंगे।

    – दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी पर्यटक बस एवं ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान सेफ पार्किंग/हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।

    ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शाओं की ये रहेगी व्यवस्था

    – देहरादून-ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो-विक्रम को जयराम मोड से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा। ज्वालापुर से आने वाले ऑटो-विक्रम व ई-रिक्शा शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे।

    – जगजीतपुर से आने वाले ऑटो-विक्रम, ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जाएंगे। कनखल से आने वाले तुलसी चौक से वापस जाएंगे।

    – बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम-ऑटो, ई-रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहा अंदर से वापस जाएंगे। – हिलबाईपास से आने वाले ऑटो/विक्रम ई-रिक्शा बिल्केश्वर तिराहे से वापस जायेंगे

    – चंडीचौक से वाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा।

    -शिवमूर्ति चौक से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा।
    – भीमगोड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026

    12 दिन तक भगवा रंग में रंगा रहा हरिद्वार, 4 करोड़ 80 लाख कांवड़ियों ने भरा गंगाजल; सफाई अभियान शुरू

    August 12, 2026

    सात समंदर पार से बागेश्वर पहुंची पत्नी, अमेरिकी पति की आखिरी इच्छा को दिया अंतिम रूप

    August 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version