Author: admin
प्रदेश में सड़क और रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, लेकिन अगर प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाना है तो देहरादून में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाना भी जरूरी है। इसे देखते हुए राज्य सरकार देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तौर पर विकसित करने का प्रयास कर रही है। यदि सब ठीक रहा तो आगामी कुछ समय बाद जौलीग्रांट में छोटे विमानों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। देहरादून एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की कवायद करीब चार साल पहले शुरू की गई थी। 2024 में एयरपोर्ट प्रशासन ने थानो वन रेंज की 243…
कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है. अब उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनके बीजेपी में जाने की संभावना है. मनीष खंडूरी 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे. पार्टी ने उन्हें 2019 के आम चुनाव में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें भाजपा के तीरथ सिंह रावत से 3 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस के प्रदेश…
आज 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का पर्व है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती विवाह बंधन में बंधे थे. एक अन्य मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव पहली बार ज्योतिर्लिंग स्वरूप में आए थे. महादेव के भक्त इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए व्रत और विधि विधान से पूजा-आराधना करते हैं. सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे हैं। कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों में तो भव्य तैयारियां की गई है। महाशिवरात्रि को लेकर देहरादून के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य मेले का आयोजन…
सुप्रीम कोर्ट ने हरक रावत को लगाई फटकार, सीबीआई को तीन माह में स्टेटस रिपोर्ट देने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के मामले में सुनवाई की. रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत और पूर्व डिविजनल फॉरेस्ट अधिकारी किशन चंद को कड़ी फटकार लगाई. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को 3 माह के भीतर स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश भी दिए हैं. सीबीआई पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है. दरअसल, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पर्यावरण कार्यकर्ता और अधिवक्ता गौरव बंसल की ओर से एक याचिका दायर…
देहरादून से चार शहरों के लिए शुरू हुई फ्लाइट, मात्र इतने रुपये में कर सकते हैं अयोध्या के दर्शन
देवभूमि उत्तराखंड से अयोध्या धाम के लिए कल यानी 6 मार्च से हवाई सेवा शुरू हो रही है. खास बात ये है कि फ्लाइट टिकट में अभी बंपर छूट दी जा रही है. सिर्फ 1999 रुपए में देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अयोध्या धाम पहुंच सकेंगे. फ्लाइट का टिकट 7006 रुपए का है. जिसमें छूट का ऑफर आगामी 20 मार्च तक रहेगा. इसके अलावा पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी उद्घाटन के दिन 1999 रुपए किराया रहेगा. जबकि, नियमित उड़ान पर पूरा किराया लिया जाएगा. उत्तराखंड के देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट (हवाई अड्डा) से राज्य सरकार एयर कनेक्टविटी योजना…
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों की लंबी मुराद पूरी होने जा रही है। धामी सरकार ने आउट ऑफ टर्न जॉब के तहत प्रदेश के 31 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में सेवायोजन के लिए चयनित किया है। छह विभागों में वेतनमान 2000 हजार रुपये से लेकर वेतनमान 5400 तक की नौकरी में 31 खिलाड़ियों का अंतिम चयन हुआ है,। चयनित खिलाड़ियों के प्रमाण पत्रों की सत्यापन की कार्यवाही गतिमान है। जल्द ही इनको नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। बता दें कि उत्तराखंड में खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर…
लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को होने वाली धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसलों को हरी झंडी मिल सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित कई प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में सुबह 10.30 बजे से कैबिनेट बैठक शुरू होगी। जिसमें चर्चा के बाद उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इस एक्ट के बनने से दंगाईयों व प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई और वसूली का प्रावधान किया जा रहा है।…
उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। चार धाम समेत समस्त ऊंची चोटियों पर हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया है। निचले क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। देहरादून से सटे इलाकों में अंधड़ के साथ ही बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर भारी बर्फबारी हो सकती है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं।…
राजधानी देहरादून में रेसकोर्स रोड स्थित विधायक हॉस्टल के पास एक फ्लैट में काम करने वाली नाबालिग की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है नाबालिग ने बाथरूम में फांसी लगा ली, लेकिन परिजनों ने उसकी मौत के लिए मकान मालिक को जिम्मेदार ठहराया है। उधर, नाबालिग की मौत की खबर सुनते ही सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने पहले घटनास्थल और बाद में थाने जाकर हंगामा किया। सूचना पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ ही कांग्रेस के विधायक मौके पर पहुंचे और फिर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस…
कुंभ मेले में कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाकर देहरादून की लैब ने डकारे 84 लाख, जानिए पूरा मामला
कुंभ मेला हरिद्वार- 2021 के दौरान कोविड-19 के फर्जी रैपिड एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट किए जाने के संबंध में संबंधित लैब संचालक के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रवर्तन निदेशालय भारत सरकार (ईडी) द्वारा कुंभ मेला 2021 के दौरान कोविड के फर्जी रैपिड एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर टैस्ट किए जाने के संबंध में जांच रिपोर्ट भेजी गई थी. ईडी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट की जांच में प्रथम दृष्टया फर्जी टेस्ट किए जाने की पुष्टि हुई थी. साथ ही पटेलनगर क्षेत्र के अंर्तगत स्थित डीएनए लैब में कोविड परीक्षणों की फर्जी एंट्री पाई गई थी.…
