Author: admin

बागेश्वर में हो रहा विधानसभा उपचुनाव हर दिन रोचक होता जा रहा है, यहां भाजपा और कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जहां प्रचार मे जुटे हैं वहीं आज पुलिस द्वारा बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पवार को बाबा बागनाथ मंदिर जाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। बॉबी पवार बागेश्वर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ मुद्दे उठाना चाहते थे। कांग्रेस ने बॉबी पवार की गिरफ्तारी पर कड़ी आलोचना की है। पुलिस द्वारा इस गिरफ्तारी पर विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला दिया जा रहा है। वहीं बॉबी पवार के साथियों का कहना है कि बॉबी पवार केवल बाबा…

Read More

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल में घूस लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) रमेश चन्द्र त्रिपाठी को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ धर लिया। टीम आरोपी को घसीटते हुए अपने साथ हल्द्वानी ले गई। बताया जा रहा है कि डीपीआरओ ने बिल पास कराने के नाम पर एक लाख रुपये की घूस मांगी थी। अभी टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम के अन्तर्गत जारी किये गये टोल फ्री नम्बर-1064 में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार…

Read More

भारत तीन कदम में चांद चढ़ा। 23 अगस्त की शाम थी, देश ठहरा था, सांसें थमी थीं, पलकें उठी थीं और दुनिया भारत के कांधे पर सिर रख चांद की ओर टकटकी लगाए थी। धरती पर शाम हो रही थी, चांद पर सूरज उग रहा था। समय 6 बजकर 4 मिनट, भारत का चंद्रयान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया था। इसके साथ ही चांद के सबसे मुश्किल इलाके में लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया। भारतीय अंतरिक्ष संस्थान केंद्र (ISRO) का मिशन कामयाब रहा। ISRO की ये तीसरी कोशिश थी। 2008 में चंद्रयान-1 ने…

Read More

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जश्न के साथ ही गर्व और रोमांच का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए।…

Read More

हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार तड़के निधन हो गया है. हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. देसी-देसी ना बोल्याकर गाने से राजू पंजाबी पूरे उत्तर भारत में फेमस हो गए थे, लेकिन अब वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं. राजू पंजाबी की उम्र 40 साल थी. वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. राजू पीलिया से पीड़ित थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी तबियत में सुधार आया और उन्हें घर भेज…

Read More

भारत का चंद्रयान-3 आज चांद पर इतिहास रचेगा. भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर की नजरें हमारे चंद्र मिशन पर टिकी हुई हैं. आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा. इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच सका. भारत के चंद्रयान-3 की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इस मिशन में केवल 600 करोड़ रुपये का खर्चा आया है. इसरो के इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए आप चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लाइव लैंडिंग देख सकते हैं. इसके लिए…

Read More

रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा प्रदान किया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को इस योजना के अंतर्गत व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री की ओर से इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है।हालांकि, कई बार इनको सही बाजार न उपलब्ध होने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसी क्रम में अब…

Read More

उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं 23 और 24 अगस्त को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों…

Read More

क्रौंच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी तीर्थ के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार, पर्यटन विभाग व कार्तिकेय मन्दिर समिति लगातार प्रयासरत है तथा कार्तिक स्वामी तीर्थ को रोपवे से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा डीपीआर कुछ समय पहले तैयार कर दी गयी थी। उत्तर भारत में भगवान कार्तिकेय का एकमात्र मंदिर रुद्रप्रयाग जनपद के क्रौंच पर्वत पर स्थित है, जिसे कार्तिक स्वामी कहा जाता है। इस मंदिर तक श्रद्धालुओं की पहुंच को आसान बनाने के लिए इसे रोपवे से जो़ड़ा जाएगा। मंदिर के बेस प्वाइंट कनकचौरी से कार्तिक स्वामी तक 1.4 किमी लंबा…

Read More

उत्तराखंड में मानसून भारी गुजर रहा है। अतिवृष्टि व भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने के साथ जानमाल की व्यापक क्षति उठानी पड़ रही है। प्रारंभिक आकलन में 15 जून से अब तक आपदा से एक हजार करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। इसमें भी मानसून ने सड़कों को सर्वाधिक जख्म दिए हैं। राज्य व राष्ट्रीय राजमार्गों समेत सभी तरह की सड़कों एवं पुलों को हुई क्षति 536 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा कृषि भूमि, पेयजल व विद्युत लाइनों, सिंचाई गूलों, भवनों आदि को भी नुकसान पहुंचा है। मानसून अभी सक्रिय है और क्षति का आकलन…

Read More