Author: admin

लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार पांच कमल खिलाने वाले उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व देकर बड़ा तोहफा दिया है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते अनुभवी अजय टम्टा मोदी कैबिनेट में हिस्सा बने हैं। उन्होंने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि 2014 में जब टम्टा पहली बार निचले सदन के लिए चुने गए थे, तो उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया था। केंद्र में मंत्री बनाए जाने की सबसे अधिक संभावनाएं गढ़वाल संसदीय सीट से चुने गए अनिल बलूनी की थी। रक्षा राज्यमंत्री राजनाथ सिंह ने तो…

Read More

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की आठ जून (शनिवार) को होने वाली पासिंग आउट परेड में देश-विदेश के 394 कैडेट पास आउट होंगे। इनमें मित्र देशों के 39 कैडेट शामिल हैं। लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार परेड की सलामी लेंगे। परेड को लेकर सुरक्षा के चौक चौबंद व्यवस्था की गई है। अकादमी प्रबंधन परेड की तैयारियों में जुटा है। परेड को देखने सेना के तमाम अधिकारी, देश-विदेश के गणमान्य लोग व कैडेट्स के परिजन दून पहुंचेंगे। पासिंग आउट परेड की सलामी उत्तरी कमांड के जीओसी ले. जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार लेंगे जबकि आईएमए के कमांडेंट ले. जनरल संदीप जैन और डिप्टी…

Read More

उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं. बीजेपी ने यहां एक बार फिर 5 सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है. वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है. 19 अप्रैल को सभी 5 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ था. इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजों में उत्तराखंड की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया थ. बीजेपी 2014 से लगातार चुनावों में जीत दर्ज कर रही है. टिहरी से माला राज लक्ष्मी की लगातार चौथी जीत, पौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी पहली बार जीते. नैनीताल से अजय…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा मुख्‍यालय में अपने संबोधन की शुरुआज ‘जय जगन्‍नाथ’ से की. लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल है तो पार्टी ने ओडिशा विधानसभा चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. पीएम मोदी ने इस जीत को विकसित भारत के प्रण की जीत बताया और कहा कि देश बड़े फैसलों का नया अध्‍याय लिखेगा और यह मोदी की गारंटी है. उन्‍होंने कहा कि इस जनादेश के सामने मैं नतमस्तक हूं. मां के जाने के बाद ये मेरा पहला चुनाव है, लेकिन देश की बहन-बेटियों ने मेरी मां की कमी खलने…

Read More

उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर मंगलवार को जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ है। उसे फिर डबल इंजन की दरकार है या वह बदलाव चाहता है। 2014 और 2019 के चुनाव में पांचों सीटों पर जनादेश भाजपा के पक्ष में ही गया था। प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें 47 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 45 दिनों के…

Read More

अभी सिर्फ एग्जिट पोल सामने आया है, जबकि असली नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद यह तय होगा कि केंद्र में किस पार्टी की सरकार बनती है और पीएम की कुर्सी पर कौन बैठता है. इस बीच NHAI ने बड़ा फैसला लिया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश भर में टोल दरों में औसतन पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया है. अब हाइवे पर चलने वाले वाहन चालकों को सोमवार यानी आज से अधिक पेमेंट करना होगा. NHAI सोमवार की रात 12 बजे से दो महीने से पेंडिंग बढ़ी हुई टोल…

Read More

चारधाम यात्रा के दौरान सामने आ रहे फर्जी पंजीकरण के मामलों को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने एसआइटी का गठन किया है। अब एसआइटी की टीम इन सभी मामलों की जांच करेगी। इस बार चारधाम यात्रा में आनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें ट्रेवल एजेंट की ओर से विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्रियों को पंजीकरण करके यात्रा पर भेजा गया। चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस चेकिंग में कई तीर्थयात्रियों के ऑनलाइन पंजीकरण फर्जी पाए जा रहे हैं। कई तीर्थयात्रियों ने पुलिस को बताया है कि…

Read More

भीषण गर्मी ने देहरादून में 150 साल से पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान आज 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी देहरादून का मौसम इसी तरह बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतर मैदानी जिलों और पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में हीट वेव कंडीशन बनी रही. जिसके चलते शुक्रवार 31 तारीख को मई के महीने में देहरादून का हाईएस्ट टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को देहरादून में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला. देहरादून का…

Read More

राजधानी देहरादून में थाना रायपुर की मयूर विहार चौकी प्रभारी पर योग ट्रेनर ने पिस्टल दिखाकर डराने, मारपीट करने और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस द्वारा राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी ने आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी रीना राठौर के निर्देशन में उपनिरीक्षक भावना को सौंपी गई है. आपको बता दें कि पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उसने कहा कि वह राजपुर थाना क्षेत्र में रहती है और…

Read More

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज 30 मई को नैनीताल जनपद में स्थित बाबा नीम करौली महाराज के आश्रम कैंची धाम दर्शन करने पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उत्तराखंड आगमन को लेकर उधम सिंह नगर और   नैनीताल जनपद के प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है. कैंची धाम से लौटने के बाद गोविंद बल्लभ पन्त कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में नेशनल एग्रीकल्चर हायर एजुकेशन प्रोजेक्ट भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वैज्ञानिकों के साथ बैठक करेंगे. इसके उपरांत उपराष्ट्रपति अपने सरकारी विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे. वहीं उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस ने डायवर्सन यातायात प्लान जारी…

Read More