Author: admin

बागेश्वर उपचुनाव का परिणाम आ चुका है, बागेश्वर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी वसंत कुमार को 2810….. वोटो से हराकर उपचुनाव में विजय प्राप्त की, जीत के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके पति स्वर्गीय चंदन रामदास के द्वारा बागेश्वर क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किया जा रहे चहुमुखी विकास से जनता प्रभावित है। साथ ही आज उनकी जीत ने प्रमाणित किया है कि बागेश्वर की जनता भाजपा पर पूरी तरह से विश्वास करती है, साथ ही…

Read More

उत्तराखंड में डेंगू के सबसे अधिक 506 मरीज देहरादून में सामने आए हैं। हरिद्वार में 125, पौड़ी में 68 और यूएसनगर में 11 मरीज सामने आए हैं। अब प्रदेश में डेंगू मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। उत्तराखंड में डेंगू से तीन और मरीजों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को देहरादून में दो और चमोली जिले के कर्णप्रयाग में एक मरीज ने दम तोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने कर्णप्रयाग वाले मरीज में डेंगू से मौत होने की पुष्टि नहीं की है। जबकि मृतक रैपिड एंटीजन जांच में डेंगू पॉजिटिव मिला था। प्रदेश में डेंगू मैदान से…

Read More

एक युवती ने कुत्ते को पहले बीयर पिलाई और इसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। वीडियो जब वायरल हुई तो पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए युवती के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि इस मामले में फव्वारा चौक चौकी प्रभारी विकसित पंवार की ओर से शिकायत की गई है। इंस्टाग्राम के एक वीडियो लिंक वायरल हुआ था। इस लिंक में दून पुलिस को भी टैग किया गया था। लिंक खोलकर देखा तो इसमें एक वीडियो रील थी। यह किसी खुश आर्डर नाम…

Read More

गुलदार के हमले की एक बड़ी हृदय विदारक खबर पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर क्षेत्र से सामने आ रही है जहां खिरशु ब्लाक के शिकार गांव में एक आदमखोर गुलदार ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची को अपना निवाला बना दिया। इस दुखद घटना से जहां मृतक बच्ची के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी दहशत व्याप्त है। दहशतज़दा ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने या उसे मारने की मांग की है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंडः जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए दीपक पांडेय, परिजनों में मचा कोहराम… मूल रूप…

Read More

उत्तराखंड(Uttarakhand) में समूह-ग(Group C) की 06 बड़ी भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(UKSSSC) इनका कैलेंडर(Calendar) जारी कर दिया है। आयोग की इन भर्तियों से करीब 1402 बेरोजगारों को सरकारी नौकरी(Government Job) मिलेगी। इनमें दो भर्तियां स्नातक स्तरीय और दो इंटरमीडिएट स्तरीय हैं। भर्तियों को लेकर आयोग पहले ही पारदर्शी व्यवस्था अपनाने का दावा कर चुका है। पेपर लीक के बाद की जो भी परीक्षाएं आयोग ने कराई हैं, वे सभी निर्धारित समय और पारद​र्शिता के साथ हुईं। इनमें कहीं कोई गड़बड़ी की ​शिकायत भी नहीं आई। पिछले वर्ष आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती समेत कई…

Read More

आमतौर पर राजनीति में बड़े मुकाम हासिल कर चुके लोगों के बच्चे या फिर रिश्तेदार अक्सर राजनीति में या फिर किसी विभाग के ऊंचे पद पर कार्यरत मिलते हैं. इन सभी के बीच एक ऐसे भी नेता हैं, जिनका परिवार बेहद ही साधारण तरह से रहता है. हम बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट की, जिन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से जाता है. दरअसल सीएम योगी के छोटे भाई शैलेंद्र सिंह बिष्ट भारतीय सेना में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल अभी तक वह सुबेदार के पद पर तैनात थे. जिनका…

Read More

अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा उपचुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां अपने गतंव्य तक पहुंच गए हैं। पांच सितंबर यानी मंगलवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होना है। मतगणना आठ सितंबर को होगी। पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, सोमवार को बड़े दलों के कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर वोटरों से मुलाकात की। उन्हें विकास और महंगाई के नाम पर वोट करने की अपील की। जिले के 188 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। इन बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए 824 कार्मिक लगाए गए हैं। 15 अतिसंवेदनशील बूथों के लिए माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त हैं। भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, उपपा…

Read More

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान की पहचान दीपक पाण्डेय के रूप में हुई है। शहीद जवान उत्तराखंड के नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के निवासी है। जवान की शहादत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। आगे पढ़िए…. यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग: मानसिक रूप से कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी ग्राम प्रधान हुआ गिरफ्तार जानकारी के अुनसर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर क्षेत्र के मल्ला गहना सुपाकोट निवासी दीपक…

Read More

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के साथ मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पिता की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना जखोली विकासखंड के एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग 23 अगस्त को जंगल में गाय को चुगाने के लिए गई थी। पीड़ित नाबालिग मानसिक रूप से कमजोर है। वहां ग्राम प्रधान समेत तीन आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग ने घटना की जानकारी घर आने पर…

Read More

उत्तराखंड के होनहार वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। इसी कड़ी में समूचे प्रदेश का मान बढ़ाने वाली एक बड़ी खबर आज राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से सामने आ रही है। जहां के रहने वाले राजेश भंडारी को वायुसेना में उप प्रमुख बनाया गया है। आपको बता दें कि उनकी नियुक्ति एयरफोर्स मुख्यालय नई दिल्ली में बतौर असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद पर हुई है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर ब्लॉक के…

Read More