Author: admin

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में दो वर्ष पहले दो नाबालिग मौसेरी बहनों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के मामले में अदालत ने शनिवार को अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। पोक्सो (POCSO) के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने मुख्य अभियुक्त सुशील उरांव को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की कड़ी सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद अब दोषी सुशील उरांव को अपनी पूरी जिंदगी जेल की सलाखों के पीछे काटनी होगी। इसके साथ ही अदालत ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दिल दहला देने वाली…

Read More

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध आवासीय एवं व्यवसायिक निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा नियमों के विपरीत किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले दोहरण रोड स्थित आईटी पार्क के निकट पुनीत अग्रवाल द्वारा किए जा रहे…

Read More

उत्तराखंड में जून की भीषण गर्मी के बीच बिजली की खपत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले दो दिनों में बिजली की मांग तेजी से बढ़ते हुए करीब 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई, जिससे राज्य का बिजली तंत्र भारी दबाव में आ गया है। बढ़ते लोड के कारण कई बिजलीघरों और ट्रांसमिशन लाइनों में ट्रिपिंग की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) का कहना है कि राज्य में कहीं भी घोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही है। जून की शुरुआत में जहां राज्य की दैनिक बिजली मांग लगभग 4.6 करोड़ यूनिट थी, वहीं…

Read More

क़ानून व्यवस्था बनाये रखने और सरकार की निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई से सभी पक्ष संतुष्ट चमोली/देहरादून – हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय लोगों और कुछ श्रद्धालुओं के बीच वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं, जिसके बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा हालात पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर…

Read More

देहरादून/नई दिल्ली। नई दिल्ली में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों, उत्तराखंड के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में संचालित विकास कार्यों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर बल दिया। भेंट के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तरुण चुघ…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल टीम ने सोशल मीडिया पर ‘रोड सेफ्टी वाला’ नाम से पेज चलाने वाले एक 32 वर्षीय इन्फ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमान सिंह के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि वह महज कुछ व्यूज और फॉलोअर्स पाने के लिए सड़कों पर राह चलती महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को अपनी गाड़ी से जानबूझकर टक्कर मारता था, उनका पीछा करता था और उन पर अभद्र टिप्पणियां करता था। इसके बाद वह बिना उनकी अनुमति के इन घटनाओं का वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड कर देता था।…

Read More

खेलते-खेलते घर से निकला था मासूम, अगले दिन डेढ़ किलोमीटर दूर मिला शव टिहरी। टिहरी गढ़वाल के बालगंगा क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खिरबेल गांव में घर से लापता हुआ पांच वर्षीय मासूम अगले दिन गांव के पास एक गदेरे में मृत मिला। आशंका है कि तेज बारिश के दौरान उफनाए गदेरे में बहने से बच्चे की मौत हुई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। बालगंगा तहसील के खिरबेल गांव निवासी पूरण सिंह जुगत्वाण का पांच वर्षीय पुत्र अयांस उर्फ अंशु शुक्रवार दोपहर घर से अचानक लापता हो गया था। काफी…

Read More

 लगभग 77 पेटियों (करीब 6,930 डिब्बे) SPASMORE (Tramadol) Capsules की अवैध सप्लाई का खुलासा देहरादून। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। हरिद्वार में प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले की जांच के दौरान एसटीएफ ने नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पिछले कई महीनों से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई कर रहा था। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देशों के तहत एसटीएफ प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही…

Read More

गांजा और चरस के साथ दो आरोपी दबोचे गए देहरादून। देहरादून पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा और चरस की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी…

Read More

गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर ‘कैब गैंग’ का खौफनाक चेहरा सामने आया है। गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने फ्लिपकार्ट कंपनी के एक शिफ्ट इंचार्ज को कार में लिफ्ट दी और फिर पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल छीनकर ऑनलाइन माध्यम से ₹36,000 ट्रांसफर करवा लिए और बाद में उन्हें साल्हावास के पास चलती गाड़ी से नीचे फेंककर फरार हो गए।  मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के बिठवान गांव के रहने वाले 26 वर्षीय कुलदीप यादव बिनौला स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में शिफ्ट इंचार्ज के…

Read More