Author: admin
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आ रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने इस बार नया रिकॉर्ड कायम किया है। यात्रा के इतिहास में पहली बार दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 50 हजार पार कर चुका है। मौसम और रास्तों का साथ मिला तो इस साल यह संख्या एक लाख के करीब पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यात्रा शुरू होने के महज 56 दिनों के भीतर अब तक कुल 50,521 श्रद्धालु आदि कैलाश…
आइए, हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें हेमकुंट साहिब के प्रथम ग्रंथी रहे थे चमोली के भ्यूंडार गांव निवासी नंदा सिंह देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान केवल हिमालय, नदियों और प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है। इसकी वास्तविक आत्मा यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक सहअस्तित्व में बसती है। चारधाम और हेमकुंट साहिब की यात्राएं इस विरासत का सबसे जीवंत और प्रेरणादायक उदाहरण हैं। सदियों से ये यात्राएं न केवल समानांतर रूप से संचालित होती रही हैं, बल्कि इन्होंने विभिन्न आस्थाओं को जोड़ते हुए भाईचारे, सहयोग और मानवीय…
देहरादून: उत्तराखंड में इस साल मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी नजर आ रही है, जिसके चलते इसके करीब एक सप्ताह की देरी से पहुंचने की उम्मीद है। मानसून के इंतजार के बीच राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार को पूरे प्रदेश के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोग उमस से बेहाल रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से…
उत्तराखंड में चार निहंगों की गिरफ्तारी का मामला अब हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गया है। विरोध स्वरूप 150 से अधिक निहंग पांवटा साहिब स्थित गुरुद्वारे में एकत्र हो गए हैं और उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनके चार साथियों को रिहा नहीं किया जाता, तब तक वे पंजाब वापस नहीं लौटेंगे। सूत्रों के अनुसार, निहंग जत्थों ने गुरुद्वारे में बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की। उनका कहना है कि गिरफ्तार किए गए साथियों की रिहाई तक आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि गुरुवार को निहंगों के एक जत्थे ने देहरादून के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश करने का…
देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का विशाल ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई जिंदगी दी है। महिला पिछले कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता की समस्या से परेशान थीं। जांच में सामने आया कि उनके पेट में करीब 15 किलो का बड़ा ट्यूमर मौजूद है। विशेषज्ञों की टीम ने चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन करते हुए ट्यूमर को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया। सर्जरी के बाद मरीज की हालत बेहतर बताई जा रही है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही…
चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए संचालित हेली सेवा को इस वर्ष मानसून शुरू होने से पहले ही रोक दिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 25 जून के बाद हेलीकॉप्टर संचालन की अनुमति नहीं दी, जिसके चलते फिलहाल सभी उड़ानें बंद कर दी गई हैं। अब मौसम सामान्य होने और मानसून समाप्त होने के बाद सितंबर से हेली सेवा दोबारा शुरू किए जाने की तैयारी है। इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू कर दी गई थी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने…
मामूली विवाद में कार को किया आग के हवाले, पटेलनगर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक कार में आग लगाने के मामले में दून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि स्कूटी सवार युवकों ने विवाद के बाद कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे कार पूरी तरह जल गई। जानकारी के अनुसार, 25 जून की देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली पटेलनगर पुलिस को कार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस जांच…
दून पुलिस ने की 07 लाख रुपये की चोरी की ज्वैलरी बरामद देहरादून। ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने थाना रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब 07 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, शांति विहार रायपुर निवासी सूरज रावत ने थाना रायपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से ज्वैलरी चोरी कर ली है। मामले में थाना रायपुर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की…
रायपुर पुलिस ने मोथरोवाला से दबोचा, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप देहरादून। थाना रायपुर पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को पीड़िता ने थाना रायपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त कमल सिंह रावत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना रायपुर में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता…
अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, एनएचएआई की दो बड़ी परियोजनाएं अंतिम चरण में
देहरादून :आगामी अर्धकुंभ-2027 को देखते हुए हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी तेज हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई की दो प्रमुख परियोजनाएं अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इनके पूरा होने के बाद हरिद्वार शहर में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। एनएचएआई द्वारा तैयार की जा रही स्पर टू हरिद्वार परियोजना का करीब 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 51 किलोमीटर लंबी छह लेन की यह एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारे को हरिद्वार से जोड़ेगी। यह मार्ग हलगोया मुस्तकम से शुरू होकर भड़ेड़ी राजपूताना के…
