Author: admin
लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण
शारदा कॉरिडोर और रिवर फ्रंट परियोजना से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान, स्थानीय युवाओं को रोजगार की उम्मीद खटीमा/ऊधम सिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा क्षेत्र के उभरते पर्यटन स्थल लोहियाहेड वाटर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विकास कार्यों की रूपरेखा पर जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोहियाहेड वाटर बाईपास क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इसे एक आकर्षक और प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप…
प्रेस विज्ञप्ति देहरादून। देहरादून के जोहड़ी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पूर्व सैनिक संगठन जोहड़ी गांव द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उपस्थित रहे। गत सात वर्षों से आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन से क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा…
रुद्रपुर। बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 1872 आवास जल्द ही लाभार्थियों को आवंटित किए जाएंगे। रविवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रुद्रपुर के बागवाला पहुंचकर विकास प्राधिकरण द्वारा ₹156 करोड़ की लागत से निर्मित आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि आवासों का जल्द लोकार्पण कर लाभार्थियों को चाबियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने आवास योजना के लाभार्थियों द्वारा जमा की गई धनराशि की भी जानकारी ली। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रति आवास ₹3 लाख सरकार द्वारा तथा ₹3 लाख की धनराशि लाभार्थी…
युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
रुड़की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में आयोजित “युवा संवाद कार्यक्रम” में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवाओं की ऊर्जा, नवाचार तथा प्रतिभा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को वोट बैंक नहीं, बल्कि विकसित भारत का सबसे सशक्त स्तंभ मानते हुए उनकी शिक्षा, कौशल, नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक ऐतिहासिक…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम
शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की नई दिल्ली/देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री ने चिकित्सकों से भूपेन्द्र सिंह कठैत के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। चिकित्सकों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से अपील की कि वे अस्पताल में मिलने के लिए न जाएं, ताकि चिकित्सकों…
देहरादून – जयबीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम मटई थाना नन्दानगर जनपद चमोली हाल निवासी अठूरवाला जौली ग्राण्ट थाना डोईवाला द्वारा थाना रायवाला पर लिखित तहरीर दी कि उनकी बहन श्रीमती शकुन्तला उम्र 33 वर्ष का विवाह वर्ष 2018 में सुशील बर्थ्वाल निवासी खैरीखुर्द थाना रायवाला जनपद देहरादून के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही सुशील बर्थ्वाल द्वारा उनकी बहन के साथ लगातार मारपीट कर उसका मानसिक उत्पीडन किया जा रहा था तथा बार-बार समझाने के बावजूद भी वो अपनी हरकतों से बाज नही आया। जिससे प्रताडित होकर उनकी बहन ने दिनांक: 25-06-2026 को फाँसी लगाकर आत्म…
18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान
बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिल्म इसी साल सितंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 18 साल बाद फिर बनेगी अक्षय-सैफ की जोड़ी ‘हैवान’ की सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इससे पहले दोनों की जोड़ी साल 2008 में रिलीज…
बैंकॉक/पट्टाया: थाईलैंड के मशहूर रिसॉर्ट शहर पट्टाया से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय थाई लड़की की बेरहमी से हत्या कर उसका शव सूटकेस में बंद कर रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। इस जघन्य हत्याकांड के सिलसिले में थाईलैंड पुलिस ने 46 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक साइमन कारमेन को बैंकॉक के सुवर्णभूमि हवाईअड्डे से उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था। इमिग्रेशन अधिकारियों और पट्टाया पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) जाने वाली फ्लाइट पकड़ने से ठीक पहले दबोच लिया। पुलिस जांच के…
सनातन परंपरा में समाहित है त्याग, सेवा और परमार्थ की भावना: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित दधीचि अंगदान संकल्प अभियान में सैकड़ों लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प हरिद्वार : देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर देशभर से आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं साधकों ने अंगदान के महत्व पर विचार रखे तथा अनेक लोगों ने मानव सेवा…
निवाड़ी: नौकरी की तलाश कर रही युवतियों को झांसे में लेकर अपराध को अंजाम देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। निवाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मेरठ मार्ग पर स्थित एक होटल में इंटरव्यू के बहाने एक युवती को बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश की गई। जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ बर्बरता से मारपीट की। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। MNC में नौकरी लगवाने का दिया था झांसा मिली जानकारी के अनुसार,…
