Author: admin

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर इलाके से एक बेहद खौफनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अगवा कर, उसे हफ्ते भर बंधक बनाए रखने और जबरन धर्म परिवर्तन (मतांतरण) कराने का प्रयास किया गया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे अमानवीय यातनाएं दी गईं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए रावतपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रावतपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को चमनगंज निवासी 19 वर्षीय अरमान…

Read More

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी, सेना मेडल की 23वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद मेजर कण्डारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया। देहरादून के हाथीबड़कला स्थित शहीद द्वार में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अमर शहीद का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का…

Read More

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। फ्लाईओवर के समीप उत्तराखंड रोडवेज की बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। टनकपुर डिपो की उत्तराखंड रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी, तभी फ्लाईओवर के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से…

Read More

उज्जैन/नागदा: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में रविवार रात एक बेहद मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र के जी ब्लॉक टापरी इलाके में महज बीड़ी मांगने को लेकर हुए झगड़े में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने तलवार से हमला कर 18 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे आरोपी मोहनलाल ढोली (50 वर्ष) नशे…

Read More

मंडी/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) कुल्लू की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1.055 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धनोटू पुलिस थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जून की रात को एसटीएफ कुल्लू की टीम तरोट के पास मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर गाड़ियों…

Read More

मोगा: पंजाब के मोगा जिले के थाना बधनी कलां के अंतर्गत आने वाले गांव बुट्टर कलां में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पड़ोसियों द्वारा जबरन पौधे और बाड़ लगाने का विरोध करने पर उपजा विवाद इस कदर बढ़ा कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार की ही लाइसेंसी 12 बोर राइफल छीनकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में 16 वर्षीय किशोर जसदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कूनर बस्ती (बुट्टर कलां)…

Read More

उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के पाली तहसील अंतर्गत ग्राम बकेली में सरकारी ड्यूटी पर तैनात एक पटवारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उन्हें बंधक बनाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यह पूरा विवाद जमीन के सीमांकन  को लेकर शुरू हुआ, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित पटवारी की शिकायत पर पाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, फरियादी गोरेलाल सिंह मार्को (58 वर्ष), जो वर्तमान में बकेली हल्का में पटवारी के पद पर पदस्थ हैं, ग्राम बकेली में अपनी…

Read More

दून मेडिकल कॉलेज में अनंत गोपाल संगीत मंच समिति का 51वाँ वार्षिक उत्सव संपन्न देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं गुरुकुल के 51वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुरुकुल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई अद्भुत नृत्य नाटिका “नारी तू नारायणी” ने समाज को महिला सशक्तिकरण का गहरा संदेश दिया, जिसने सभागार में मौजूद सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।…

Read More

नई दिल्ली। विश्वविख्यात निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच दिवंगत जसपाल राणा के परिवार पर एक और दुख की खबर सामने आई है। जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन हो गया है। उन्होंने नई दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 78 वर्ष की थीं। जानकारी के अनुसार, श्यामा देवी राणा लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और पिछले कई दिनों से दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती थीं। इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। परिवार के लिए यह बेहद भावुक क्षण है, क्योंकि बताया जा रहा…

Read More

देहरादून में बॉलीवुड फिल्म स्पेशल 26 जैसी वारदात सामने आई है। खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले चार लोगों ने एक कारोबारी को कथित तौर पर अगवा कर उससे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जीएमएस रोड स्थित मोहित विहार निवासी सिद्धार्थ अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनका पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र में पेपर उत्पाद बनाने का कारखाना है। 25 जून की दोपहर एक इनोवा कार में सवार तीन पुरुष और एक महिला उनके प्रतिष्ठान पहुंचे। इनमें से एक…

Read More