Author: admin
पौड़ी। अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 25 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकारियों ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में ग्राम स्वीत निवासी उषा देवी ने क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर के पुनर्निर्माण और स्वीत-गहड़ मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग रखी। इस पर लघु सिंचाई और लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं वार्ड-4 के राजेंद्र शाह, ग्वाड़ के महावीर सिंह, जसकोट के भीम सिंह रावत…
मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर में साल 2021 में हुए एक नृशंस हत्याकांड में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। मोतिहारी के द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विद्या प्रसाद की अदालत ने भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पिता-पुत्र और दो सगे भाइयों समेत कुल छह अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी दोषियों पर 33-33 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना (अर्थदंड) भी लगाया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में उन्हें छह महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।…
सहकारिता मंत्री डाॅ. रावत ने पौड़ी से किया ‘सहकारिता सप्ताह’ का शुभारंभ कहा, समितियों के माध्यम से चलाया जायेगा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पौड़ी/देहरादून- भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में ‘सहकारिता सप्ताह-2026’ का शुभारम्भ हो गया है। सूबे के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज पौड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से ‘सहकारिता सप्ताह’ का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके तहत आगामी 6 जुलाई तक प्रदेश की सभी 670 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, राज्य एवं जिला सहकारी बैंकों सहित सभी सहकारी संस्थाओं में विभिन्न जनजागरूकता, जनसहभागिता एवं…
आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह रहे सक्रिय, संसाधनों की न हो कमी : दिलीप जावलकर आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर जोर, प्रभारी सचिव ने विभागों को किया सतर्क पौड़ी। आगामी मानसून सत्र के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनपद की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने सोमवार को जिला आपदा परिचालन केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागवार तैयारियों, राहत एवं बचाव व्यवस्था तथा विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते…
चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – धामी चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कुल ₹123.79 करोड़ की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹27.79 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 8 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹96 करोड़ की लागत से 9 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री ने ₹349.98 लाख की लागत से निर्मित जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों में जिम कॉर्बेट से संबंधित विभिन्न निर्माण…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओं की पुनः जांच करें – सीईओ ASD सूची की स्वयं बूथवार समीक्षा करें डीईओ- मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को यथा शीघ्र पूर्ण करें। जिन मतदाताओं को “अन कलेक्टेबल” श्रेणी में मार्क किया गया है उनको एक और बार सत्यापन किया जाए। उन्होंने निर्देश…
स्वस्थ उत्तराखंड से ही बनेगा समर्थ और विकसित उत्तराखंड- मुख्यमंत्री चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का मुख्य आधार है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में अस्पतालों के निर्माण के साथ उन्हें आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, गुणवत्तापूर्ण…
नशा तस्करों पर भारी पडती दून पुलिस कप्तान की कुशल रणनीति। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 03 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.67 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली विकासनगर का है हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त के विरूद्ध मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट, गुण्डा एक्ट सहित आपराधिक प्रकरणों के पंजीकृत हैं 02 दर्जन अभियोग। देहरादून- मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध…
दून पुलिस की बड़ी सफलता, उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
अभियुक्त ने उत्तराखण्ड में स्थित सभी पुलिस थानो को बम विस्फोट की धमकी से सम्बन्धित पोस्ट विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक रूप से की थी प्रसारित, अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली नगर मे बीएनएस एंव आईटी एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया था अभियोग, अभियुक्त के कब्जे से सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट प्रसारित करने में प्रयुक्त मोबाइल बरामद, देहरादून- कोतवाली नगर में अज्ञात द्वारा ईलैक्ट्रानिक डीवाईस का उपयोग करते हुए उत्तराखण्ड में स्थित सभी पुलिस थानो को बम के धमाके से सम्बन्धित धमकीपूर्ण पोस्ट को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया, जिससे…
पुणे: महाराष्ट्र के नसरपुर में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी बेरहमी से हत्या करने वाले 65 वर्षीय दोषी भीमराव कांबले को पुणे की स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने मौत की सजा (फांसी) सुनाई है। पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत चले इस बेहद संवेदनशील मामले में अदालत ने महज 55 दिनों के भीतर अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। यह मामला महाराष्ट्र के कानूनी इतिहास में सबसे तेजी से पूरे हुए मुकदमों में से एक के तौर पर दर्ज हो गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 1,200 पन्नों की पुख्ता चार्जशीट और स्पेशल जज एस.आर. सालुंखे के…
