Author: admin

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी (टौंस नदी) पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए महाराज ने बताया कि पुल का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि पुल 10 दिनों के अंदर-अंदर आमजन के लिए खोल दिया जायेगा। बाढ़ के बाद रुकी इस परियोजना का…

Read More

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की बॉक्स ऑफिस रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 11 दिनों में फिल्म ने कुल कलेक्शन के मामले में मजबूत आंकड़ा हासिल कर लिया है। 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘कॉकटेल 2’ ने शुरुआती दिनों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स हासिल किया। खासतौर पर वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी। शनिवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये और रविवार को 4.40…

Read More

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित लोनी इलाके से रोड रेज का एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ महज कार से बाइक टच हो जाने के विवाद में कार सवार युवकों ने एक 17 वर्षीय किशोर को अगवा कर लिया और प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में ले जाकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक किशोर की पहचान लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी के रहने वाले जैद (17) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को जैद अपने दो दोस्तों, नदीम और इब्राहीम के साथ बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाने गया…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे सनसनीखेज मामले का भंडाफोड़ किया है, जहाँ एक पत्नी ने अपने ही पति से 50 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और अपनी सास की हत्या कराने की खौफनाक साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी की पत्नी सपना जैन और हरियाणा के सोनीपत निवासी रजत को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रजत कुख्यात गोगी गैंग का सक्रिय गुर्गा बताया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त प्रवीणकुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीते 14 जून को लक्ष्मी नगर के एक थोक कारोबारी को वर्चुअल (अमेरिका के) नंबर से धमकी भरे कॉल…

Read More

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना स्थित जंडियाली गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ रविवार देर रात दो अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर 50 वर्षीय स्कूल संचालक और प्रिंसिपल इकबाल सिंह धालीवाल की उनके बेटे के सामने धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के समय प्रिंसिपल इकबाल सिंह और उनका बेटा युवी घर पर अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी वकालत की परीक्षा देने भोपाल (मध्य प्रदेश) गई हुई थीं। बदमाशों ने घर में घुसते ही पहले बेटे युवी को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और फिर इकबाल सिंह की गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़…

Read More

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लेफ्टिनेंट जनरल एमएम लखेड़ा के निधन पर जताया गहरा शोक देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय सेना के पूर्व सैन्य अधिकारी एवं मिजोरम तथा पुडुचेरी के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एमएम लखेड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना तथा उत्तराखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे सैन्य जीवन में उत्कृष्ट नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। भारतीय सेना में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने देश…

Read More

पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश देहरादून- मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण द्वारा विभिन्न सेक्टरों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अवैध निर्माण गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से उपाध्यक्ष एमडीडीए के नेतृत्व में क्षेत्रवार निरीक्षण एवं कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से न केवल अवैध निर्माणों की…

Read More

ऑपरेशन प्रहार के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दून पुलिस की कार्रवाई जारी देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली डालनवाला पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूटी चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति राजपुर रोड पर स्कूटी संख्या UK07AU3095 को गलत दिशा में चलाते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो में स्कूटी पर पीछे बैठा व्यक्ति नशे की हालत में नजर आ रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने स्कूटी को ट्रैक कर…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली रायवाला पुलिस ने लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोतीचूर फ्लाईओवर के नीचे से एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.55 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये से अधिक बताई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविंद पुत्र हरपाल, निवासी कमलदास कुटिया, कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष…

Read More

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली से एक दुखद मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) थराली पहुंची 32 वर्षीय गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। परिजनों के अनुसार, महिला को प्रसव पीड़ा होने पर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया था। उनका आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने करीब छह घंटे तक सामान्य प्रसव कराने का भरोसा देकर महिला को…

Read More