Author: admin
कॉस्मेटिक की आड़ में नारकोटिक ड्रग की सप्लाई करता शातिर अभियुक्त आया एसटीएफ की गिरफ्त में
पूर्व में एसटीएफ द्वारा बरामद की गयी 18000 ट्रामाडोल कैप्सूल से भी निकला कनेक्शन।* एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून व ड्रग टीम द्वारा प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल व कोडीन के साथ कॉस्मेटिक जनरल स्टोर के मालिक को किया गिरफ्तार थाना कलियर हरिद्वार से वाणिज्य मात्रा में कोडीन दवाई बरामद कर प्राप्त की महत्वपूर्ण सफलता। कलियर, जनपद हरिद्वार क्षेत्र में कई संदिग्ध स्थानो/गोदामों आदि में दी गयी दबिश। अभियुक्त पूर्व में भी नशीली दवाओं की बिक्री में जा चुका है जेल देहरादून – माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में…
कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी राम सिंह थापा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कैंट क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत ट्यूबवेल के लिए कैंट क्षेत्र में शीघ्र भूमि आवंटित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैंट युवा समिति के अनुरोध पर बीजापुर से कैंट क्षेत्र को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और जल्द ही कैंट बोर्ड के माध्यम से ट्यूबवेल…
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे अनैतिक देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने स्पा के मालिक और संचालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मौके से चार पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित निकाला (रेस्क्यू) गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 30 जून 2026 को पंचकुइयां रोड स्थित एक इमारत की दूसरी मंजिल पर चल रहे स्पा सेंटर के खिलाफ शिकायत मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने फौरन…
नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त
अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दिए कठोरतम विधिक कार्रवाई के निर्देश थाना सिडकुल में 14 वर्षीय पीड़िता को गर्भवती करने वाले दुष्कर्म के आरोपी ‘समद’ के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश रुड़की के निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रकरण पर जिलाधिकारी व सीएमओ को जनपद स्तरीय समिति गठित कर निष्पक्ष जांच के आदेश, गैर-कानूनी तथ्य मिलने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई बेटियों के साथ ऐसा अमानवीय कुकृत्य व जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों और कानून का उल्लंघन करने वाले केंद्रों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : कुसुम कण्डवाल देहरादून/हरिद्वार- जनपद…
ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए ऋषिकेश में एक साथ पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। गंगा नगर से लेकर आमबाग तक बुलडोजर की कार्रवाई में बिना स्वीकृति बनाई जा रही बहुमंजिला इमारतों को सील कर दिया गया, जबकि कई बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। एमडीडीए ने साफ संकेत दिया है कि अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ अब ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के…
उत्तराखंड में आज से विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (वीबी जी राम जी) लागू हो रही है। इस योजना के साथ अब राज्य में ग्रामीण श्रमिकों को एक वर्ष में 125 दिनों के रोजगार का अवसर मिलेगा। नई व्यवस्था को केंद्र की पूर्ववर्ती मनरेगा योजना के स्थान पर लागू किया गया है। केंद्र सरकार ने इस योजना को लेकर 11 मई को दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को गजट अधिसूचना जारी कर योजना को औपचारिक मंजूरी दे दी। नई योजना के तहत श्रमिकों को केवल ग्रामीण विकास कार्यों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि…
टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल के सिंघटाली क्षेत्र में नदी में डूबे दो व्यक्तियों की तलाश के लिए SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन चला रही है। आज 30 जून 2026 को SDRF पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने सिंघटाली से लेकर ब्यासी तक नदी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों, गहरे जल क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर व्यापक खोजबीन की। अभियान के दौरान SDRF जवानों ने तकनीकी उपकरणों की मदद से नदी किनारे, तेज बहाव वाले हिस्सों और संभावित स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम द्वारा लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए…
यूएसडीएमए में टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन, 02 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल
देहरादून। आगामी 02 जुलाई को राज्यभर में आयोजित होने वाली व्यापक मॉक ड्रिल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम चरण की तैयारियों का आकलन करने के लिए मंगलवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस दौरान राज्य के सभी 13 जनपदों एवं विभिन्न रेखीय विभागों की आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली, आपसी समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता तथा राहत एवं बचाव कार्यों की कार्ययोजना का विस्तृत परीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में 02 जुलाई को राज्य में अब तक की…
उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!
ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे ‘क्वालिटी फॉरेस्ट’, मॉनिटरिंग के लिए बनेगा ‘हरित कंट्रोल रूम’ 16 जुलाई से एक माह तक चलेगा हरेला पर्व, थीमैटिक पौधरोपण से ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा रस्म अदायगी नहीं, बल्कि धरती को हरा भरा बनाने को चलेगा व्यापक जन आंदोलन-डीएम देहरादून- उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और प्रकृति के जुड़ाव का प्रतीक ‘हरेला पर्व’ इस वर्ष ऐतिहासिक होने जा रहा है। राज्य की रजत जयंती (25वें वर्ष) के उपलक्ष्य में आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाला यह लोक पर्व पूरे एक माह तक बेहद खास और यादगार अंदाज में मनाया जाएगा। इस बार दून…
सभी 40 गतिमान परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से ली जानकारी देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सभी 40 गतिमान परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित सचिवगणों को निर्देश दिए कि प्रोजेक्ट्स की नियमित समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को प्रोजेक्ट्स निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं के कार्य पूर्ण होने…
