Author: admin
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार (1 जुलाई) से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम जीत की राह पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि इंग्लैंड भी हालिया निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़कर दमदार वापसी की कोशिश करेगा। इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू और भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा पर सभी की नजरें रहेंगी। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान में…
2 जुलाई को जनपद के सात स्थानों पर मॉक ड्रिल देहरादून। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन गुरुवार, 2 जुलाई को जनपद देहरादून के सात संवेदनशील स्थलों पर व्यापक मॉक अभ्यास (मॉक ड्रिल) आयोजित करेगा। इस अभ्यास के माध्यम से बाढ़, भूस्खलन, जलभराव, सड़क अवरोध, राहत एवं बचाव कार्यों सहित विभिन्न आपदा परिस्थितियों में विभागों की तत्परता, समन्वय और संसाधनों की उपलब्धता का परीक्षण किया जाएगा। मॉक अभ्यास के लिए दूधली क्षेत्र, सुसवा नदी एवं सोंग नदी तटीय गौहरीमाफी (ऋषिकेश), कार्लीगढ़ क्षेत्र, लंबीधार किमाड़ी मोटर मार्ग (मसूरी), चकराता मोरी मोटर मार्ग (तहसील…
पुलिस मुख्यालय में दी गई भावभीनी विदाई देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं आईजी इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी/प्रिजन करण सिंह नगन्याल अधिवर्षता आयु पूर्ण कर 32 वर्ष 6 माह की उत्कृष्ट राजकीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय, देहरादून स्थित सभागार में उनके सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। वर्ष 1994 में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में अपने सेवाकाल की शुरुआत करने वाले करण सिंह नगन्याल ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने पुलिसिंग के विभिन्न आयामों में…
भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 01 महिला सहित 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा वृद्ध व्यक्ति की राजपुर रोड स्थित जमीन की फर्जी पॉवर ऑफ़ अटॉर्नी बनाकर करोड़ो रूपये में किया था भूमि का सौदा देहरादून- दिनांक – 07/06/2026 को वादी बलवंत सिंह निवासी निकट साईं मंदिर राजपुर रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि दीपक अग्रवाल व मान देवी ने उनकी भूमि मौजा डाक पटी राजपुर रोड स्थित भूमि की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाते हुए उक्त भूमि में से 120 – 120 गज भूमि के 02 प्लॉट श्री सुंदर अग्रवाल निवासी…
रोहतक: हिमाचल प्रदेश के शिमला में 13 जून को सरस्वती पैराडाइज स्कूल के पास हुई मनीषा मित्तल की सनसनीखेज हत्या के मामले को पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मनीषा का सगा छोटा भाई हिमांक मित्तल ही निकला। शिमला और रोहतक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी हिमांक मित्तल और उसके करीबी दोस्त गोविंद को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में हत्या को अंजाम देने वाले दो शूटरों (आशीष अहलावत और दीपक) को पुलिस पहले ही दबोच चुकी है। पुलिस जांच में जो खुलासे हुए हैं,…
कानपुर में पुलिस मुठभेड़: महिला से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
कानपुर: गुजैनी थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए महिला को उसके पति और बेटे की हत्या की धमकी देकर जेवर लूटने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के तीन शातिर लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात वनपुरवा-फत्तेपुर मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीसरे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी करके दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अकरम, जावेद अख्तर उर्फ चिकना और चांदबाबू उर्फ ढल्ला (निवासी बुढ़पुर मछरिया, नौबस्ता) के रूप में हुई है।…
मुजफ्फरपुर: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मुजफ्फरपुर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर ओपी (आउटपोस्ट) में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) मुन्ना यादव को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस औचक कार्रवाई से स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई मुन्ना यादव ने एक स्थानीय व्यक्ति से किसी मामले को रफा-दफा करने और केस डायरी में मदद पहुंचाने के एवज में आठ हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित…
गोरखपुर: रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरानगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एम्स अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरा के केयरटेकर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान शुभम शुक्ला (पुत्र जनार्दन शुक्ला) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुभम एम्स के रैन बसेरा में केयरटेकर था और उसका भाई भी उसी परिसर में कार्यरत है। बुधवार तड़के भोर में…
भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों की कड़ी में अब एक और नया नाम जुड़ने जा रहा है। निर्देशक इंद्रजीत लंकेश की आगामी फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया। यह फिल्म विभाजन की त्रासदी के साथ प्रेम, देशभक्ति और अपनी पहचान की तलाश की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म ‘जय हिंद जय सिंध’ साल 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की घटनाओं पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा है। हाल ही में जारी किए गए इसके पहले पोस्टर में विभाजन के दौर की पीड़ा और उस समय के माहौल की झलक…
सीएम धामी के पांच साल- जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में सात दिवसीय विशेष वृहद जन कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के संकल्प के साथ शुरू हो रहे इस अभियान के तहत आगामी 4 जुलाई को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में एक विशाल बहुउद्देशीय और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं शिरकत करेंगे। ऋषिकेश में…
