Author: admin

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा प्रबंधन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, त्वरित निर्णय, बेहतर समन्वय तथा आधुनिक तकनीकों का समुचित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन तंत्र की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

Read More

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल हुआ बरामद देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने एसी की वायर चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एसी वायर भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, 30 जून 2026 को सहारनपुर रोड निवासी सुशील कुमार त्यागी ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कार्यालय अभियान टाइम्स…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आयुक्त राज्य कर ने सहायक आयुक्त, समकक्ष अधिकारियों और राज्य कर अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं। 30 जून 2026 को जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत कुल 119 अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और कर संग्रहण के साथ-साथ प्रवर्तन एवं ऑडिट व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। जारी आदेशों के अनुसार पहले चरण में 42 सहायक आयुक्त एवं समकक्ष अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इन…

Read More

देहरादून। फ्यूचर स्टार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में Mashakbeen Stars ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए PRRADYUMN Cricket Academy को 155 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन सामूहिक प्रदर्शन के दम पर टीम ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए Mashakbeen Stars ने निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 257 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की शुरुआत कप्तान कुमकुम नेगी ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए की। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में संयम और आक्रामकता का शानदार…

Read More

वाराणसी: धर्मनगरी वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड इलाके में आने वाले पर्यटकों व सैलानियों को अपना शिकार बनाने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय चोर को सिगरा पुलिस ने बुधवार को मालगोदाम रोड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलरामपुर जिले के हरैया निवासी मोहम्मद शमशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये आंकी जा रही है। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि तीन दिन पहले प्रयागराज निवासी सागर मिश्रा का मोबाइल फोन…

Read More

16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ शुरू होगा व्यापक पौधरोपण अभियान 04 जुलाई से शुरू होगा सेवा सप्ताह, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़ेंगे पात्र लाभार्थी पौड़ी-  जनपद में आगामी हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले व्यापक पौधरोपण महाअभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन और जनभागीदारी का महत्वपूर्ण अभियान है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी तैयारियां पूर्ण करें तथा इस…

Read More

प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतो पर की जा रही है प्रभावी कार्यवाही  साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातो को त्वरित कार्यवाही कर किया जा रहा है फ्रीज देहरादून-  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के देवभूमि उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त बनाये रखने के मिशन के अन्तर्गत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ के दिशा निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा साइबर अपराध पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने तथा अपराधिक घटना में संलिप्त साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में एसटीएफ के अधीन संचालित राष्ट्रीय वित्तीय हेल्पलाइन 1930 कंट्रोल रुम को साइबर अराध पीड़ितो की धनराशि को…

Read More

SIR में मतदाता सूची के परिवेक्षण का कार्य करेंगे मंडलायुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दानों मंडलायुक्तों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मतदाता को न हो परेशानी, निस्तारण के लिए न्याय पंचायत और वार्ड स्तर पर लगाए जाएं कैंम्प – सीईओ 14 जुलाई से SIR के अलगे चरण के लिए DEO/ERO बनाएंगे विस्तृत कार्ययोजना – सीईओ देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमांऊ एवं गढ़वाल के मंडल आयुक्तों (रोल ऑब्जर्वर) के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए…

Read More

हिलसा (नालंदा): नगर परिषद क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के दूसरी बार कथित अपहरण का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। बुधवार को दिनदहाड़े घर से छात्रा को जबरन अगवा करने की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस वारदात के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। पीड़िता के पिता ने हिलसा थाने में दोबारा एफआईआर दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि इससे पहले 4 दिसंबर 2025 को भी ट्यूशन जाने के दौरान छात्रा…

Read More

आजमगढ़: दीदारगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी और अस्तित्वहीन मदरसे के नाम पर फर्जी दस्तावेज (कूटरचित अभिलेख) तैयार कर सरकारी अनुदान का गबन करने वाले वांछित आरोपी जितेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जितेंद्र सिंह दीदारगंज थाना क्षेत्र के शेखवलिया गांव का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार, 19 फरवरी 2025 को राज्य विशेष अपराध अनुसंधान दल (SIT), मुख्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निरीक्षक केबीपी सिंह की तहरीर पर दीदारगंज थाने में धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में यह…

Read More