Author: admin
स्थानांतरण एक्ट से छूट के लिये भी कार्मिक विभाग को भेजा जायेगा प्रस्ताव कहा, पदोन्नति प्रकरणों के समाधान को अध्यादेश होगा अंतिम विकल्प देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण के लिये अतिरिक्त समय मांगने के साथ ही स्थानांतरण एक्ट से छूट देने का प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा जायेगा, ताकि प्रदेश के जिन विद्यालयों में पर्याप्त छात्र संख्या के बावजूद शिक्षकों के पद रिक्त हैं उनको भरा जा सके। इसके अलावा शिक्षकों के पदोन्नति प्रकरण के स्थाई समाधान को अंतिम विकल्प के रूप में अध्यादेश लाने पर भी विचार गया जा सकता है। इस संबंध में…
विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में निभाई अहम भूमिका, अधिकारियों ने कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना की पौड़ी- जनपद से स्थानांतरित होकर रुद्रप्रयाग जनपद में नयी जिम्मेदारी संभालने जा रहीं जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को शुक्रवार को विकास भवन सभागार में भावभीनी विदाई दी गयी। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल, कुशल नेतृत्व और विकास कार्यों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला विकास अधिकारी को नयी तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के…
नई दिल्ली: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मोती बाग इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बृहस्पतिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक 37 वर्षीय जवान ने ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर अपनी सरकारी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान नरसी लाल यादव के रूप में हुई है। यह घटना उस समय घटी जब यादव अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस…
सीएम धामी के ‘ऊर्जा प्रदेश’ के सपने को नई रफ्तार देंगे देंगे पी.सी.ध्यानी उपभोक्ता सेवाओं, स्मार्ट तकनीक, निर्बाध बिजली आपूर्ति और संगठनात्मक सुधार पर रहेगा फोकस- ध्यानी देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा चयनित होने के बाद पी.सी. ध्यानी ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता यूपीसीएल को उपभोक्ता-केंद्रित, आधुनिक, तकनीक-सक्षम और लाभ अर्जित करने वाली विद्युत वितरण कंपनी के रूप में स्थापित करना होगा। करीब चार दशक के समृद्ध अनुभव वाले पीसी ध्यानी इससे पहले पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में निदेशक…
क्षतिग्रस्त विद्यालयों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने, मरम्मत कार्यों में तेजी लाने और विभागीय समन्वय मजबूत करने के निर्देश पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत तथा विद्यालयों में परिवहन व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानसून के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा, विद्यालयों की आधारभूत व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसरों में आपदा की दृष्टि से खतरा बने पेड़ों को प्राथमिकता के आधार पर…
विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर
‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ से 123 युवाओं को मिला अंतरराष्ट्रीय रोजगार जापान, जर्मनी, सऊदी अरब और यूएई में रोजगार के अवसर, भाषा प्रशिक्षण से बढ़ रही युवाओं की वैश्विक पहचान देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेशी रोजगार के नए द्वार खोल रही है। वर्ष 2023 से अब तक इस योजना के माध्यम से 123 युवाओं का विदेशों में सफल प्लेसमेंट कराया जा चुका है। इससे प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने…
उत्तराखंड में इस वर्ष विधानसभा चुनाव कराए जाने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य सरकार को समय से पहले चुनाव कराने संबंधी कोई संकेत या आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख तय करना पूरी तरह चुनाव आयोग का अधिकार है और फिलहाल ऐसी कोई तैयारी नहीं चल रही है। गुरुवार को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में आयोजित आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल की समीक्षा के दौरान मीडिया ने मुख्यमंत्री से समय से पहले चुनाव की अटकलों पर सवाल किया। इस पर धामी ने कहा कि सरकार…
अगर आप जिम, रनिंग या रोजाना वॉक के लिए किफायती और आरामदायक स्पोर्ट्स शूज की तलाश में हैं, तो Campus ब्रांड के स्पोर्ट्स शूज एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। हल्के वजन और आरामदायक डिजाइन के कारण ये लंबे समय तक पहनने पर भी पैरों पर कम दबाव डालते हैं और बेहतर सपोर्ट प्रदान करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Campus के कई स्पोर्ट्स शूज 1000 रुपये से कम शुरुआती कीमत में उपलब्ध हैं। इनमें अच्छी ग्रिप, कुशनिंग और स्थिरता जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो जिम और रनिंग के दौरान बेहतर प्रदर्शन में मदद करते हैं। इन्हें विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से…
आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा देहरादून। मानसून सीजन के दौरान बाढ़, जलभराव, भूस्खलन और संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए गुरुवार को देहरादून जनपद के सात विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर एक साथ व्यापक मॉक अभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। इस पूर्वाभ्यास का मुख्य उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों की गति, तैयारियों और विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल को परखना था। गुरुवार सुबह ठीक 9ः30 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना मिली कि भारी बारिश के कारण जिले के सात अलग-अलग क्षेत्रों में भूस्खलन, बाढ़ और जलभराव हो गया है, जिसमें कई लोग फंस…
राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरूप ही राज्य में लाई जाए नई खेल नीति मुख्यमंत्री ने खेल विश्वविद्यालय – गोलापार , हल्द्वानी में आगामी माह से सत्र को प्रारंभ करने के दिए निर्देश 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दौरान विकसित किए गए बुनियादी ढांचे के रख-रखाव के लिए कार्य योजना हो तैयार देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा में समायोजित करने की प्रक्रिया को तय समय के अंदर पूरा किया…
