Author: admin
विभागीय अधिकारियों को दिये विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल प्रमाण पत्रों के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले बीमार शिक्षकों को दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना पड़ेगा। इसके लिये निदेशालय स्तर पर विशेष मेडिकल बोर्ड गठित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं, ताकि फर्जी मेडिकल बनाने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसा जा सके। इसके अलावा गंभीर बीमारी से ग्रस्त व शारीरिक रूप से अक्षम शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के निर्देश भी अधिकारियों को दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ.…
किच्छा फार्म कब्जा मामला: प्रियंका गांधी की जेठानी के विवाद पर हाईकोर्ट ने SDM-एसएचओ को बुलाया
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा स्थित पिपलिया मोड़ के चर्चित कुलसुम खान फार्म विवाद में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद संबंधित एसडीएम और थाना प्रभारी (एसएचओ) को 6 जुलाई 2026 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने 11 जून 2026 को सिविल कोर्ट द्वारा पारित आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। यह मामला सिकंदर आलम खान की ओर से दायर याचिका से जुड़ा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि किच्छा…
मुख्यमंत्री धामी के मुख्यसेवक के रूप में 5 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यसेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर में उनके नाम से संकल्प लेकर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, माँ शक्ति का पाठ तथा हवन-पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना की गई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के…
देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर राजपुर रोड पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने और हुड़दंग करने वाले छह युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों कारों को भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली डालनवाला पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच कर कार संख्या UK07HJ-3133 और UK07FD-8178 की पहचान की। दोनों वाहनों के चालकों समेत कुल छह युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए…
पहले बैच का प्रवेश परिणाम जारी, 30 छात्राओं का चयन देहरादून/लोहाघाट: उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है, जहां प्रथम सत्र के लिए आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम जारी होने के साथ ही देश-प्रदेश की 30 प्रतिभावान बालिकाओं का चयन किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित छात्राओं और उनके अभिभावकों को दिल की गहराइयों से बधाई और आशीर्वाद दिया है। चयन परिणाम जारी होने के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन आने वाले समय में वही युवा आगे बढ़ेगा, जो सीखने की क्षमता, नवाचार की सोच और बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को ढालने का साहस रखेगा : मुख्यमंत्री भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नवनिर्मित अकादमिक ब्लॉक एवं आधुनिक ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों का शुभारंभ…
अमेठी: जिले के रणवीर नगर मजरे जंगल रामनगर में हुई युवती काजल सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस को तीसरे दिन अहम सुराग हाथ लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 10 टीमें मुख्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। रणवीर नगर निवासी काजल सिंह बीते मंगलवार की रात करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर से महज 200 मीटर की…
अमेठी में किराना व्यापारी की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों के बदलते बयानों से बढ़ा रहस्य
अमेठी: जिले के हथकिला गांव में एक किराना व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकले किराना व्यापारी ननकऊ का शव शाम करीब साढ़े छह बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजनों के बदलते बयानों और पुलिस के दावे ने इस केस को पूरी तरह रहस्यमय बना दिया है। घटना के पहले दिन मृतक के बेटे भागीरथी ने पिता के हाथ-पैर बांधकर कुएं में फेंके जाने की आशंका जताते…
जनपद में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता: विधायक स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान में सेवा पखवाड़ा बनेगा प्रभावी माध्यम: जिलाधिकारी पौड़ी- सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को समर्पित सेवा पखवाड़े का उत्साहपूर्ण शुभारंभ शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्षा रचना बुटोला, नगरपालिका अध्यक्षा हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, सीडीओ अशोक जोशी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों…
मौदहा(हमीरपुर)। बिहरका गांव निवासी श्यामबाबू कुशवाहा की 30 वर्षीय पत्नी सुशीला का शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद श्यामबाबू खेत चला गया। इसी बीच गुस्से और तनाव में आकर सुशीला ने पहले खुद जहर खाया और फिर अपनी 5 वर्षीय बेटी निधि को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। जब श्यामबाबू खेत से वापस लौटा, तो पत्नी और बेटी के मुंह से झाग निकलता देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों की मदद से दोनों को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत…
