Author: admin

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की नई पेशकश ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। शुरुआती दिन में औसत कारोबार करने वाली इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को वीकेंड का अच्छा फायदा मिला है। रविवार को दर्शकों की बढ़ती संख्या के साथ फिल्म की कमाई में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन शनिवार को इसका कारोबार बढ़कर…

Read More

पोखड़ा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित ‘आवासीय भवन टाइप-03 संख्या-02’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भवन को क्षेत्रवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह निर्माण स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री ने ‘सशक्त मंडल–सशक्त संगठन’ अभियान के तहत आयोजित पोखड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भी भाग लिया। सम्मेलन में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग…

Read More

‘भीष्म’ थिंक टैंक के विस्तार को लेकर हुई अहम चर्चा देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से देहरादून स्थित उनके आवास पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान देहरादून में स्थापित रणनीतिक थिंक टैंक ‘भीष्म’ (भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक मंच) के विस्तार और विभिन्न संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में हिमालयी क्षेत्र से जुड़े सामरिक, सुरक्षा और रणनीतिक विषयों पर शोध को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ थिंक टैंक की गतिविधियों के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चीन और नेपाल…

Read More

कुमाऊं-गढ़वाल के बीच संपर्क होगा और मजबूत रामनगर (नैनीताल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी पुल का लोकार्पण किया। यह आधुनिक सेतु न केवल कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क को सुदृढ़ करेगा, बल्कि प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दिनों में धनगढ़ी नाले में जलस्तर बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सालों से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस पुल के निर्माण से…

Read More

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में भ्रूण का लिंग परीक्षण करने और अवैध गर्भपात कराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात महामाया स्टेडियम के पास घेराबंदी कर एक अस्पताल संचालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चीन निर्मित पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, एक कार, उपकरण और २० हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी इतने शातिर थे कि पकड़े जाने के डर से चलती कार में ही पोर्टेबल मशीन से लिंग जांच के खेल को अंजाम देते थे।  एसीपी कोतवाली उपासना…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (आरके पुरम एनडीआर यूनिट) ने मानव तस्करी और पोक्सो (POCSO) एक्ट के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी मुख्य आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी क्राइम ब्रांच चंद्र कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है।  यह पूरा मामला साल २०२३ में दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में दर्ज हुआ था। मूल रूप से मुजफ्फरपुर (बिहार) का रहने वाला आरोपी मोहम्मद फिरोज (४६) गुरुग्राम के उद्योग विहार की एक फैक्ट्री में काम…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को बागेश्वर जनपद के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजधानी देहरादून और हरिद्वार समेत राज्य के अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट लागू रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरे प्रदेश में दिनभर रुक-रुक कर बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, ७ से ११ जुलाई के बीच भी पूरे उत्तराखंड में भारी मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार…

Read More

ऋषिकेश- दिनांक 05/07/2026 को कोतवाली ऋषिकेश पर गली नंबर तीन ए ब्लॉक मंदिर के पास पशुलोक विस्थापित ऋषिकेश में एक व्यक्ति द्वारा अपनी माता को गोली मारने की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सुमित गौड़ ( उम्र 32 वर्ष) द्वारा अपनी माता श्रीमती उषा देवी गौड़ ( उम्र 63 वर्ष) को कहासुनी होने पर 12 बोर के तमंचे से फायर किया गया, जिससे श्रीमती उषा देवी गौड़ के माथे पर गंभीर चोट आई जिन्हें उपचार के लिए सुमित गौड़ स्वयं एम्स अस्पताल ऋषिकेश पर लाया, जिनका…

Read More

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 2026 फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में नॉर्वे के खिलाफ मिली हार के तुरंत बाद नेमार ने भावुक अंदाज में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। उनके इस फैसले से दुनिया भर में मौजूद करोड़ों फुटबॉल प्रशंसकों का दिल टूट गया। ब्राजील को नॉर्वे ने 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। मुकाबले में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालांड ने दो गोल दागकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। नेमार ने इंजरी टाइम में पेनल्टी के जरिए…

Read More

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक मामूली सड़क दुर्घटना के बाद कथित तौर पर हुई बर्बरता का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि स्कूटर की टक्कर के बाद दो युवकों ने उसे बंधक बनाकर घंटों तक प्रताड़ित किया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कैनाल रोड, जाखन निवासी आजाद सिंह रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक स्थानीय केबल नेटवर्क कंपनी में कार्यरत हैं। उनके अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे काम से लौटते समय लालपुल…

Read More