Author: admin
देहरादून मास्टर प्लान-2041 के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां देहरादून। आने वाले डेढ़ दशक में राजधानी देहरादून कैसी दिखेगी, शहर का विस्तार किस दिशा में होगा, हरित क्षेत्र कैसे संरक्षित रहेंगे, यातायात व्यवस्था कितनी आधुनिक होगी और बढ़ती आबादी की जरूरतों को किस प्रकार पूरा किया जाएगा, इन सभी सवालों का जवाब देहरादून महायोजना-2041 में छिपा है। इसी महत्वपूर्ण योजना को अधिक जनोन्मुखी और व्यवहारिक बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने जनसुनवाई अभियान शुरू कर दिया है। सेक्टर-1 के लिए अजबपुर खुर्द स्थित शकुन स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित पहले जनसुनवाई…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम में युवा खिलाड़ियों और अनुभवी चेहरों का संतुलन देखने को मिला है। सबसे बड़ी चर्चा रिंकू सिंह की वापसी को लेकर है, जबकि चार नए खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय स्क्वॉड में जगह देकर चयनकर्ताओं ने भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में बड़ा संकेत दिया है। रिंकू सिंह लंबे समय बाद टीम इंडिया में लौटे हैं। घरेलू क्रिकेट और विभिन्न टी20 प्रतियोगिताओं में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम उन्हें दोबारा राष्ट्रीय टीम में चयन के रूप में…
हरिद्वार: चढ़ावे में पारदर्शिता के लिए मनसा देवी मंदिर का बड़ा फैसला, पुजारियों के पहनावे में बदलाव
उत्तराखंड के प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर में दान और चढ़ावे की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मंदिर ट्रस्ट ने कई अहम फैसले लिए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब मंदिर में सेवा देने वाले सभी पुजारियों को बिना जेब वाले कुर्ते पहनने होंगे। इसके साथ ही मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे की निगरानी के लिए सात सदस्यीय पर्यवेक्षण समिति का गठन किया गया है, जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगी। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि यह निर्णय श्रद्धालुओं के विश्वास को और मजबूत करने तथा चढ़ावे के प्रबंधन को अधिक पारदर्शी और…
बदरीनाथ मंदिर दान घोटाला: क्या पहले भी हुई थी हेराफेरी? 40 दिन का रिकॉर्ड जांच के दायरे में
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं से प्राप्त दान और चढ़ावे की गणना बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से गठित टीम की निगरानी में की जाती है। इस वर्ष बनी टीम में आरोपी अधिकारी को भी शामिल किया गया था। इसी कारण जांच केवल दो जुलाई की घटना तक सीमित नहीं रखी गई है, बल्कि पिछले कई दिनों की दान गणना प्रक्रिया की भी बारीकी से जांच की जा रही है। बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन सिंह रांगड़ के अनुसार, चढ़ावे की गणना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगभग 40 दिन की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी गई है। जांच टीम…
17 वर्षीय बेटे की हत्या के दोषी पिता को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना
फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिला अदालत ने अपने ही 17 वर्षीय इकलौते बेटे की बेरहमी से हत्या करने के दोषी पिता सरजीत सिंह को उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल की अदालत ने मामले की अंतिम सुनवाई करते हुए दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए चश्मदीद गवाहों, मेडिकल रिपोर्ट और पुख्ता सबूतों के आधार पर आरोपी पिता को दोषी करार दिया। यह पूरा मामला फतेहाबाद के गांव भूथन कलां का है। मृतक परमजीत सिंह की मां रोशनी देवी की शिकायत पर…
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत कुख्यात ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ के दो अलग-अलग मॉड्यूल्स का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस और खतरनाक पेट्रोल बम (मोलोटोव कॉकटेल) बरामद किए गए हैं। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जानकारी साझा की। दो अलग-अलग विंग्स से चल रहा था नेटवर्क पुलिस जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दो बेहद खतरनाक और अलग-अलग नेटवर्क…
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लूट की एक कथित वारदात की जांच के दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मसूरी थाना क्षेत्र में भांजे ने अपने मामा के 2.25 लाख रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी रच दी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.67 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, युवक ने सूचना दी थी कि बाइक से लौटते समय 10 से 12 बदमाशों ने उसे रोककर नकदी लूट ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे…
अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश प्रदेश भर में शुरू होगा अवैध नशे के खिलाफ सघन अभियान अवैध नशाखोरी के खिलाफ पुलिस व मातृशक्ति के साथ मिलकर मोर्चा खोलेगा राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल अपने शहर स्थान ऋषिकेश से करेंगी अभियान का शुरुआत देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में विस्थापित कॉलोनी से सामने आए एक हृदयविदारक मामले में जहां नशा करने से रोकने पर एक बेटे द्वारा अपनी ही बुजुर्ग माँ को गोली मार दी गई, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने त्वरित स्वतः संज्ञान लिया है। विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बर के…
शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का असर, जलापूर्ति से लेकर अतिक्रमण तक कई मामलों का हुआ समाधान शिकायतकर्ता की मौजूदगी में होगा स्थलीय निरीक्षण, आपदा मामलों में दो दिन के भीतर क्षति आकलन के निर्देश पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 21 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया तथा शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर शिकायतकर्ता…
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से एक हाई-प्रोफाइल दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक थानेदार (सब-इंस्पेक्टर) की बेटी की शिकायत पर वन विभाग के ट्रेनी रेंजर अजय सोलंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी और पीड़िता की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिए हुई थी, जिसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का यह खेल शुरू हुआ। खास बात यह है कि आरोपी अजय सोलंकी की बहन भी पुलिस विभाग में एक उच्च पदस्थ अधिकारी हैं। आजाद नगर थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि २६ वर्षीय…
