Author: admin
लाइफस्टाइल: 40 वर्ष की उम्र पार करने के बाद पुरुषों को अपनी सेहत के प्रति पहले से अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। इस उम्र में शरीर की कार्यप्रणाली में धीरे-धीरे बदलाव आने लगते हैं और कई गंभीर बीमारियां शुरुआती चरण में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के विकसित हो सकती हैं। ऐसे में नियमित हेल्थ चेकअप न केवल बीमारियों का समय पर पता लगाने में मदद करता है, बल्कि समय रहते इलाज शुरू करने का भी अवसर देता है। 1. ब्लड प्रेशर की नियमित जांच उम्र बढ़ने के साथ धमनियां सख्त होने लगती हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और…
बारिश का मौसम आते ही मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। इसके साथ ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मच्छरों से बचाव के लिए कई लोग कॉइल और लिक्विड रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे निकलने वाला धुआं बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय अपनाकर भी मच्छरों को काफी हद तक दूर रखा जा सकता है। नीम और कपूर का मिश्रण नीम के तेल में प्राकृतिक रूप से मच्छरों को दूर…
देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी
मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा प्रवासी उत्तराखंड परिषद के माध्यम से सरकार ने प्रवासी समाज की विकास में सहभागिता को दिया संस्थागत स्वरूप 27 प्रवासियों ने 29 पैतृक गांव गोद लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री ने विकास, सुशासन, निवेश, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियां गिनाईं देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग का किया आह्वान देहरादून/मुंबई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के…
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल
संजू सैमसन बाहर, रिंकू सिंह की टीम में हुई वापसी नई दिल्ली। जिम्बाब्वे दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए कई नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे और सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की…
देहरादून में सड़क हादसे के बाद विवाद बना मारपीट का कारण, मुख्य आरोपी अंकुर वाल्मीकि गिरफ्तार
देहरादून- आजाद रावत पुत्र मुरली धर रावत निवासी जाखन कैनाल रोड राजपुर ने थाना पटेल नगर पर तहरीर दिनांक 03/07/2026 की रात्रि समय करीब 08:00 बजे लालपुल के पास स्कूटी चालक अंकुर वाल्मीकि द्वारा उन्हें टक्कर मारने व घटना में अंकुर का मोबाइल सड़क पर गिरने से क्षतिग्रस्त होने तथा मोबाइल टूटने को लेकर हुए विवाद में स्कूटी चालक अंकुर व उसके साथियों द्वारा उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर अमानवीय व्यवहार करने के संबंध में लिखित तहरीर दी गयी। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर स्कूटी चालक व उसके अन्य साथियों के विरुद्ध मु०अ०सं०- 420/26 धारा…
हलवारा की अनाज मंडी में अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, सिर पर चोटों के निशान; हत्या की आशंका”
लुधियाना (हलवारा): पंजाब के लुधियाना जिले के अधीन आते हलवारा गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 26 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर पक्के फड़ वाली अनाज मंडी से बरामद हुआ। मृतक की पहचान करनजोत सिंह (पुत्र अजीतपाल सिंह) के रूप में हुई है, जो लुधियाना की एक निजी कंपनी में काम करता था। शव की स्थिति और उस पर मिले गंभीर चोटों के निशान को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या कर शव को मंडी में फेंकने का अंदेशा जताया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुधार…
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मोदीनगर (पूठरी गांव) में मामूली विवाद में क्रूरता की सारी हदें पार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ सिर्फ ‘भंगजी बाबा’ कहकर मजाक उड़ाने से नाराज एक सनकी युवक ने 22 वर्षीय तरुण उर्फ नमित की दरांती से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने क्रूरता की सीमा लांघते हुए मृतक की आंखें तक फोड़ दीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को आलाकत्ल (दरांती) और मृतक के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मूल रूप…
लापरवाह अधिकारियों और भू-माफियाओं पर कार्रवाई के निर्देश देहरादून। जन समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कई मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 169 लोगों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इनमें भूमि विवाद, अवैध कब्जे, पारिवारिक प्रताड़ना, आपदा राहत और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे। अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई…
देहरादून। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल की तिथियां तय कर दी गई हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 14 जुलाई से शुरू होंगे। चयन प्रक्रिया ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, वार्ड, विकासखंड और जनपद…
मंगोलपुरी में सरेराह दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके (राज पार्क थाना) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ चार से पांच बदमाशों ने सरेआम दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और मुस्तैदी पर…
