Author: admin
कल्याणपुर (कानपुर): उत्तर प्रदेश के कानपुर में क्राइम ब्रांच और कल्याणपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शादी कराने के नाम पर मासूम लोगों को ठगने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर (Fake Matrimonial Call Center) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से ‘ऑनलाइन मैच प्वाइंट’ नाम से चल रहे इस सेंटर से दो युवतियों समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सोशल मीडिया से डेटा चुराकर एआई (AI Generated) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी फर्जी तस्वीरें भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने मामले का खुलासा…
यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर से महिलाओं के खिलाफ बढ़ते घरेलू अपराधों को उजागर करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता ने अपनी शादी के 10 साल बाद पति समेत ससुराल के 6 सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न, बेरहमी से मारपीट और अप्राकृतिक यौन शोषण जैसे बेहद संगीन आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में कुलवंत नाम के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी…
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी किया 3 महीने का पैसा देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की। कैंप कार्यालय पर धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह ₹3000 की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत मार्च 2026 तक का धन पहले…
मुजफ्फरपुर: डिजिटल युग में जहां मोबाइल गेम्स बच्चों के मनोरंजन का मुख्य साधन बन चुके हैं, वहीं अब ये साइबर अपराधियों का एक खतरनाक हथियार भी बनते जा रहे हैं। बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग के जरिए फिशिंग (Phishing) के जाल में फंसाने के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय के ट्विटर हैंडल ‘साइबर दोस्त’ ने एक विशेष कॉमिक शृंखला जारी की है। इसके माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को गेमिंग के पीछे छिपे इस बड़े खतरे के प्रति सचेत किया गया है।इस जागरूकता अभियान में 13 वर्षीय आरव नाम के एक काल्पनिक पात्र की कहानी दिखाई गई है। आरव…
लाइफस्टाइल: 40 वर्ष की उम्र पार करने के बाद पुरुषों को अपनी सेहत के प्रति पहले से अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। इस उम्र में शरीर की कार्यप्रणाली में धीरे-धीरे बदलाव आने लगते हैं और कई गंभीर बीमारियां शुरुआती चरण में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के विकसित हो सकती हैं। ऐसे में नियमित हेल्थ चेकअप न केवल बीमारियों का समय पर पता लगाने में मदद करता है, बल्कि समय रहते इलाज शुरू करने का भी अवसर देता है। 1. ब्लड प्रेशर की नियमित जांच उम्र बढ़ने के साथ धमनियां सख्त होने लगती हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और…
बारिश का मौसम आते ही मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। इसके साथ ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। मच्छरों से बचाव के लिए कई लोग कॉइल और लिक्विड रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे निकलने वाला धुआं बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में कुछ आसान और प्राकृतिक घरेलू उपाय अपनाकर भी मच्छरों को काफी हद तक दूर रखा जा सकता है। नीम और कपूर का मिश्रण नीम के तेल में प्राकृतिक रूप से मच्छरों को दूर…
देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी
मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा प्रवासी उत्तराखंड परिषद के माध्यम से सरकार ने प्रवासी समाज की विकास में सहभागिता को दिया संस्थागत स्वरूप 27 प्रवासियों ने 29 पैतृक गांव गोद लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री ने विकास, सुशासन, निवेश, रोजगार और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियां गिनाईं देश-विदेश में बसे उत्तराखंडवासियों से विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में निरंतर सहयोग का किया आह्वान देहरादून/मुंबई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के…
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल
संजू सैमसन बाहर, रिंकू सिंह की टीम में हुई वापसी नई दिल्ली। जिम्बाब्वे दौरे पर खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए कई नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे और सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की…
देहरादून में सड़क हादसे के बाद विवाद बना मारपीट का कारण, मुख्य आरोपी अंकुर वाल्मीकि गिरफ्तार
देहरादून- आजाद रावत पुत्र मुरली धर रावत निवासी जाखन कैनाल रोड राजपुर ने थाना पटेल नगर पर तहरीर दिनांक 03/07/2026 की रात्रि समय करीब 08:00 बजे लालपुल के पास स्कूटी चालक अंकुर वाल्मीकि द्वारा उन्हें टक्कर मारने व घटना में अंकुर का मोबाइल सड़क पर गिरने से क्षतिग्रस्त होने तथा मोबाइल टूटने को लेकर हुए विवाद में स्कूटी चालक अंकुर व उसके साथियों द्वारा उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर अमानवीय व्यवहार करने के संबंध में लिखित तहरीर दी गयी। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर स्कूटी चालक व उसके अन्य साथियों के विरुद्ध मु०अ०सं०- 420/26 धारा…
हलवारा की अनाज मंडी में अर्धनग्न हालत में मिला युवक का शव, सिर पर चोटों के निशान; हत्या की आशंका”
लुधियाना (हलवारा): पंजाब के लुधियाना जिले के अधीन आते हलवारा गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 26 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर पक्के फड़ वाली अनाज मंडी से बरामद हुआ। मृतक की पहचान करनजोत सिंह (पुत्र अजीतपाल सिंह) के रूप में हुई है, जो लुधियाना की एक निजी कंपनी में काम करता था। शव की स्थिति और उस पर मिले गंभीर चोटों के निशान को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या कर शव को मंडी में फेंकने का अंदेशा जताया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुधार…
