Author: admin
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास एवं प्रशासनिक मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में हरेला पर्व को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए सभी जिलों को विस्तृत एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का अभियान है। इसके लिए स्कूलों, स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO), न्याय पंचायतों और ग्राम पंचायतों को जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में क्लस्टर विद्यालयों की प्रगति की…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की सभी योजनाएं अगले 25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का बेहतर इंटीग्रेशन, वित्तीय अनुशासन और दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश्चित किया जाए, ताकि उत्तराखंड का मॉडल देश के लिए “बेस्ट प्रैक्टिस” बन सके। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि डोईवाला (देहरादून), पाइनस (नैनीताल) और सोमेश्वर (अल्मोड़ा) में निर्माणाधीन बाबू जगजीवन राम छात्रावासों का कार्य हर हाल में अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाए, जिससे अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को बेहतर आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं…
प्रयागराज जंक्शन पर 50 लाख के जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, ट्रेन यात्रियों को बनाता था शिकार
प्रयागराज: राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रयागराज को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर घेराबंदी करके एक ऐसे अंतरराज्यीय शातिर ठग को दबोचा है, जो देश के सबसे व्यस्त रेलमार्गों पर सफर कर मासूम यात्रियों और व्यापारियों को नकली नोट थमाकर चूना लगाता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 500-500 रुपये के कुल ₹50 लाख मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी रामनिवास (20 वर्ष) मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर जिले के नापासिर थाना क्षेत्र (गजरूप देसर) का निवासी है। जीआरपी के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों…
बांसी (सिद्धार्थनगर): उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लेहड़ा उर्फ रामनगर में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। यहाँ अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल गए एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम खरिगौला निवासी भगवान यादव का पुत्र मुकेश यादव सोमवार शाम को अपनी…
448.79 लाख की विकास योजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास बीरोंखाल (पौड़ी)। जन जन की सरकार जन जन के द्वार के अन्तर्गत धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में जनता की सेवा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़े” का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा इन आयोजनों का मकसद सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी आम जन तक पहुंचाना है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के चौथे दिन मंगलवार को विकासखण्ड…
वन महोत्सव सप्ताह 2026 के अंतर्गत 127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स द्वारा व्यापक पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित किया गया देहरादून | देशभर में 01 से 07 जुलाई 2026 तक मनाए गए वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर 127 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स, जिसे “गढ़वाल ग्रीनर्स” के नाम से जाना जाता है, द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। सप्ताह भर चले इस अभियान के दौरान यूनिट द्वारा वृहद वृक्षारोपण, नदी पुनर्जीवन, जल एवं मृदा संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण विषयक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित…
राय शुमारी के लिए जल्द शुरू होगा ऑनलाइन लिंक खेल मंत्री ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश देहरादून। प्रदेश की खेल नीति में क्या नई चीजें शामिल की जानी चाहिए, अब आप भी इस पर अपनी राय दे सकते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को विभागीय बैठक में नई खेल नीति तैयार करते समय आम लोगों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के सुझाव आमंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नई खेल नीति में केंद्र की खेल नीति का समावेश करते हुए उत्तराखंड के परंपरागत खेलों को…
संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भंडार गांव एवं बिष्ट गांव का दौरा कर संवेदनशील क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भंडार गांव मेंसड़क सुधारीकरण एवं पुश्ता निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार…
देहरादून। चढ़ावा चोरी की खबरों के शोर के बीच सचिवालय में बदरी-केदार में जारी निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्य एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण से सम्बन्धित कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक कार्य के भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के साथ ही पूर्ण होने की समयसीमा की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि केदानाथ धाम में जिन 6 ब्लॉक्स का कार्य शुरू किया जाना है, उन्हें तत्काल शुरू कराया जाए। उन्होंने निर्धारित समय पर कार्य…
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बरामद स्मैक को बिजनोर से खरीदकर लाये थे अभियुक्त देहरादून। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत दून पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 13.80 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ विजन और…
