Author: admin

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1,677 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी भी 23,900 के स्तर से नीचे फिसल गया। वैश्विक बाजारों में कमजोरी और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दिया। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता के कारण अधिकांश सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। आईटी, बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयरों में दबाव देखने को मिला, जिससे प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के मूल निवासी पात्र खिलाड़ी और प्रशिक्षक 24 जुलाई, 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, हिमालय रत्न खेल पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। रेखा आर्या ने बताया कि खेल रत्न और हिमालय रत्न पुरस्कार खिलाड़ियों की कैलेंडर वर्ष 2025 की उपलब्धियों के आधार पर दिए जाएंगे। इसके…

Read More

एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के हौसलें पस्त करती दून पुलिस घटना को अंजाम देने वाले 01 वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की लत के चलते दिया था वाहन चोरी की घटना को अंजाम देहरादून- वादी तारीफ हुसैन पुत्र इरशाद अली निवासी म०न०- 385 वार्ड नम्बर 8 निकट आयशा मस्जिद हरवसवाला देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर देहरादून पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी संख्या UK07HH4860 एक्टिवा कप चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार…

Read More

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आजीविका संवर्धन और जल संरक्षण पर प्रभावी नीति निर्माण पर दिया जोर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में नीति आयोग की टीम ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के समग्र एवं सतत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, जनसांख्यिकीय चुनौतियों तथा विकास की संभावनाओं के अनुरूप प्रभावी एवं दूरदर्शी नीति निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास में नीति आयोग का सदैव…

Read More

कुल्हाड में 123.18 लाख के मोटर मार्ग का शिलान्यास बीरोंखाल (पौड़ी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश में “विकास का नया अध्याय” लिख रही है। प्रदेश में कई बड़ी योजनाएं आगे बढ़ा रही है। सतपुली झील और स्यूंसी झील के निर्माण से चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से एक नये डेस्टीनेशन के रुप में विकसित हो रहा है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के पांचवें दिन बुधवार को सतपुली मण्डल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुल्हाड में 123.18…

Read More

देहरादून। समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता को रफ्तार देने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन होने जा रहा है। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ‘प्रधानमंत्री विकास योजना’ के अंतर्गत आगामी 11 से 15 जुलाई तक परेड ग्राउंड में पांच दिवसीय उत्तरी क्षेत्रीय ‘लोक संवर्धन पर्व’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम के तत्वाधान में होने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के छठे इवेंट का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास करेंगे। इस ग्रांड इवेंट में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के अल्पसंख्यक कारीगर…

Read More

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में पिछले 24 घंटों के भीतर आत्महत्या के दो अलग-अलग सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। शहर के चकेरी और गुजैनी थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं में एक होटल मैनेजर और एक कोचिंग शिक्षक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना चकेरी थाना क्षेत्र की है, जहां शिवकटरा के रहने वाले 25 वर्षीय सचिन तिवारी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सचिन रामादेवी इलाके के एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और महज दो महीने पहले…

Read More

मुरादाबाद: मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्यारों ने महिला की पहचान छुपाने की नीयत से उसके चेहरे को बुरी तरह से जला दिया और शव को मोढ़ा तैय्या गांव के पास एक सुनसान जंगल में फेंककर फरार हो गए। बुधवार सुबह जंगल में महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पाकबड़ा के मोढ़ा तैय्या गांव निवासी…

Read More

पूज्य मोरारी बापू के सान्निध्य में सनातन संस्कृति, श्रीराम के आदर्शों और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही सरकार, चारधाम यात्रा ने बनाए नए कीर्तिमान कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का दोहराया संकल्प मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार की पावन धरा पर उन्हें अद्वितीय आध्यात्मिक सुख और आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने पूज्य मोरारी बापू का हृदय से…

Read More

सस्पेंस, रोमांस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रोमांच, एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। कहानी कई रहस्यमयी हत्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर वारदात का तरीका एक जैसा नजर आता है। जांच आगे बढ़ने के साथ सवाल उठता है कि आखिर इस सीरियल किलर का अगला निशाना कौन होगा और क्या उसे समय रहते रोका जा सकेगा। ट्रेलर में एक व्लॉगर और उसकी गर्लफ्रेंड की यात्रा भी दिखाई गई है, जो छुट्टियां मनाने के दौरान खौफनाक घटनाओं के जाल में फंस जाते…

Read More