Author: admin

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में सोहना के रायसीना पहाड़ी इलाके में बीते 29 जून को मिले एक अज्ञात कंकाल के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया है कि यह प्राकृतिक मौत नहीं, बल्कि बेरहमी से की गई हत्या का मामला था। रिपोर्ट में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। इस खुलासे के बाद सोहना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर अपनी तफ्तीश तेज कर दी है।  पुलिस के मुताबिक, जब 29 जून को…

Read More

घोरावल (सोनभद्र): उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रावल कोतवाली क्षेत्र में महिला सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शौच के लिए गई महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोपी बिरकेश उर्फ बीर किशन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मई में हुई थी वारदात, शिकायत पर दर्ज हुआ था केस पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने आरोप…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने अब विकराल रूप ले लिया है। इसका सीधा असर पहाड़ से लेकर मैदान तक साफ देखने को मिल रहा है। लगातार हो रहे भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण बदरीनाथ और गंगोत्री जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर पूरी तरह ठप हो गए हैं, जिससे सड़कों के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। वहीं, मैदानी इलाकों जैसे हरिद्वार और रुड़की में भारी जलभराव के चलते बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। चमोली जिले के फरासू स्लाइड जोन में लगातार हो रहे रॉक फॉल (पहाड़ी से पत्थर…

Read More

मानसून के दौरान क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो- जोशी देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बरसात के दृष्टिगत गढ़ी कैंट, देहरादून स्थित घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मानसून के दौरान क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा संभावित खतरों से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को…

Read More

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म ‘ड्यून 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में भव्य विजुअल्स, बड़े युद्ध, भावनात्मक संघर्ष और सत्ता की लड़ाई की झलक दिखाई गई है। फिल्म की कहानी पॉल एट्राइड्स के जीवन के सबसे निर्णायक दौर को सामने लाती है, जहां उसे अपने फैसलों और उनके परिणामों का सामना करना पड़ता है। ट्रेलर में टिमोथी चालमेट एक बार फिर पॉल एट्राइड्स की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बार उनका किरदार सत्ता, जिम्मेदारियों और लगातार बढ़ते संघर्षों के बीच उलझा दिखाई देता है। पॉल अपने भविष्य और साम्राज्य को लेकर गहरे द्वंद्व…

Read More

बांधों से पानी छोड़ने पर प्रभाव भी बताना होगा सभी बांध एवं बैराज प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 8 बजे यूएसडीएमए को भेजेंगे जलस्तर एवं डिस्चार्ज की रिपोर्ट डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में संभावित प्रभाव का पूर्व आकलन किया जाएगा देहरादून। राज्य के सभी प्रमुख बांधों एवं बैराजों को प्रतिदिन सुबह 8 बजे तथा शाम 8 बजे अपने जलाशयों के जलस्तर, इनफ्लो, आउटफ्लो तथा डिस्चार्ज से संबंधित अद्यतन जानकारी अनिवार्य रूप से यूएसडीएमए को उपलब्ध करानी होगी।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित…

Read More

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निभाया वादा, रानीपोखरी सीएसडी कैंटीन के जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्यों का किया उद्घाटन देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रानीपोखरी स्थित सीएसडी कैंटीन के जीर्णोद्धार एवं विस्तारीकरण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सैनिक मिलन कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। गौरतलब है कि विगत वर्ष सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रानीपोखरी स्थित सीएसडी कैंटीन के निरीक्षण के दौरान पहुंचे थे, जहां पूर्व सैनिकों ने कैंटीन के सीमित स्थान और विस्तार की आवश्यकता से उन्हें अवगत कराया था।…

Read More

चंडीगढ़/पलवल: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मई 2021 में पलवल में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए बर्बर दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में अपना बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने निचली अदालत (ट्रायल कोर्ट) द्वारा दोषी आनंद सिंह को दी गई मौत की सजा को बदलते हुए उसे बिना किसी छूट (रेमिशन) के 50 वर्ष के वास्तविक आजीवन कारावास (कठोर कैद) की सजा सुनाई है। हालांकि, हाईकोर्ट ने आरोपी की दोषसिद्धि को पूरी तरह बरकरार रखा है।  यह दर्दनाक घटना 24 मई 2021 की है, जब पलवल में सात साल की होने से महज 17 दिन…

Read More

नारी पुनर्वास केंद्र में आवागमन व वाहन की आवश्यकता पर आयोग अध्यक्ष गंभीर, महिलाओं की सुविधा हेतु निदेशक को दिए आवश्यक निर्देश ​कोटद्वार। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल कोटद्वार के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 5 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित जन जन की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार में कार्यक्रम के उपरांत, आयोग की अध्यक्ष सीधे नारी पुनर्वास केंद्र कोटद्वार पहुँचीं और वहाँ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जाकर पुनर्वास केंद्र की सुरक्षा, खान-पान…

Read More

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले के अंतर्गत आने वाले कस्बा जंडियाला गुरु से एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहाँ के शेखूपुरा मोहल्ले में बुधवार देर रात अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने एक घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के मुताबिक, तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब 8 से 9 बदमाशों ने घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। इस घटना में गनीमत यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार की सदस्य बलविंदर…

Read More